5
(1)

पूर्णिया । पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण मंडलों की मासिक बैठक शनिवार को बेलोरी, दीवानगंज और मझुआ में आयोजित की गई। बैठक संबंधित मंडल अध्यक्षों की अध्यक्षता तथा पूर्णिया विधायक विजय खेमका की उपस्थिति में हुई। इसमें मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा बूथों को और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से आयोजित होने वाली समरसता संकल्प कलश यात्रा की रूपरेखा भी तैयार की गई। इसके तहत प्रदेश से जिले को प्राप्त कलश को मंडल के सभी शक्ति केंद्रों एवं प्रमुख मंदिरों तक ले जाने, पूजा-अर्चना कराने तथा संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की योजना पर चर्चा हुई। बताया गया कि यह कार्यक्रम फरवरी माह तक चलाया जाएगा।

इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 10 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान चलाने तथा विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्रा आयोजित करने की योजना भी बैठक में बनाई गई।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज को समरसता, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रभावना को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से देशवासियों में राष्ट्रीय एकता की भावना और मजबूत हुई है। उन्होंने संसद में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के सम्मान तथा देश की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में संबंधित मंडलों के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: