5
(1)




सम्प्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के संघर्ष को मजबूत करने का लिया संकल्प

भागलपुर ।
भाकपा (माले) ने बुधवार को देशभर के साथ भागलपुर में भी अपना 58वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर सर्वहारा के महान नेता कॉमरेड व्लादिमीर इल्यिच लेनिन की 156वीं जयंती भी श्रद्धा के साथ मनाई गई।

स्थानीय सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर हंसुआ-हथौड़ा अंकित लाल झंडा फहराया। साथ ही वाम आंदोलन के शहीदों और दिवंगत नेताओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने और इसके विस्तार का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर प्रभारी मुकेश मुक्त ने कहा कि भाकपा (माले) नक्सलबाड़ी के किसान विद्रोह से उपजी पार्टी है, जिसने कम्युनिस्ट आंदोलन की क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद पार्टी ने हमेशा जनता की शक्ति और संघर्ष से ऊर्जा लेकर खुद को मजबूत किया है।

उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए भाकपा (माले) को और सशक्त भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के विस्तार और जनता के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रहें।

कार्यक्रम में तिलकामांझी ब्रांच सचिव अमर कुमार, नगर कमेटी सदस्य बुधनी उरांव, पूनम देवी, किरण देवी, करण कुमार, कविता देवी, सुनील गुप्ता, प्रमोद ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: