5
(5)

नवगछिया। पकरा 14 नंबर सड़क पर मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान पकरा निवासी मंगल मंडल की पत्नी गीता देवी और जागे प्रसाद सिंह की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है।

बताया गया कि दोनों महिलाएं अपने घर से कलबलिया दियारा जा रही थीं। इसी दौरान पकरा 14 नंबर सड़क पर मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं का उपचार किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: