
बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, कला और कल्पना को मिलेगी नई पहचान!
बाल दिवस के खास अवसर पर GS NEWS लेकर आया है 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए एक शानदार रचनात्मक प्रतियोगिता। इसमें बच्चे अपनी कला, लेखन और कल्पनाशक्ति का प्रदर्शन कर आकर्षक उपहार एवं प्रमाणपत्र जीत सकते हैं।
श्रेणी 1 – नन्हे कलाकार
चित्रकला प्रतियोगिता
बच्चे अपनी पसंद और कल्पना के अनुसार किसी एक विषय पर सुंदर चित्र बनाकर भेज सकते हैं।
चित्रकला के विषय:
- मेरा सुंदर भारत
- मेरे सपनों का विद्यालय
- बाल दिवस का उत्सव
- प्रकृति और पर्यावरण
- मेरे सपनों की दुनिया
✍️ श्रेणी 2 – नन्ही कलम
लेखन एवं कविता प्रतियोगिता
बच्चे नीचे दिए गए विषयों में से किसी एक पर अपने शब्दों में लेख या कविता लिखकर भेज सकते हैं।
लेखन एवं कविता के विषय:
- मेरे सपनों का भविष्य – मैं बड़ा होकर क्या बनना चाहता/चाहती हूं?
- शिक्षा का महत्व – पढ़-लिखकर मैं अपने परिवार और देश के लिए क्या करना चाहता/चाहती हूं?
- नया भारत, नई पीढ़ी – आने वाले भारत को बेहतर बनाने में बच्चों की क्या भूमिका होगी?
- मोबाइल और इंटरनेट – इनका सही इस्तेमाल करके हम अपना भविष्य कैसे बेहतर बना सकते हैं?
- बेटा-बेटी एक समान – हर बच्चे को आगे बढ़ने का बराबर अवसर क्यों मिलना चाहिए?
प्रतियोगिता के आवश्यक नियम
- प्रतियोगिता में 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं।
- बच्चे किसी एक या दोनों श्रेणियों में हिस्सा ले सकते हैं।
- लेख और कविता स्वयं बच्चों द्वारा लिखी गई होनी चाहिए।
- किसी दूसरे व्यक्ति की लिखी हुई रचना स्वीकार नहीं की जाएगी।
- चित्र और लेख साफ-सुथरे एवं स्पष्ट होने चाहिए।
- प्रत्येक प्रतिभागी अपना नाम, उम्र और कक्षा अवश्य लिखें।
पुरस्कार एवं सम्मान
दोनों श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को GS NEWS की ओर से आकर्षक उपहार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
यह सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बच्चों की प्रतिभा को पहचान देने का एक प्रयास है।
आइए, बच्चों को अपनी कल्पना, कला और सोच दुनिया के सामने रखने का अवसर दें।
GS NEWS – हर प्रतिभा को मिले सम्मान, हर बच्चे को मिले पहचान!















