5
(2)

55 पुड़ियों में 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, नशे के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर। युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए भागलपुर पुलिस का ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत बरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर 55 पुड़ियों में बरामद करने का दावा किया है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि बड़ी खंजरपुर इलाके में रामविचार यादव अपने घर से कथित रूप से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और बरारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम जब रामविचार यादव के घर पहुंची तो पुलिस के अनुसार वह वहां से भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.65 ग्राम ब्राउन शुगर 18 पुड़ियों में बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

दूसरे आरोपी के घर से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस के अनुसार, रामविचार यादव की निशानदेही पर दूसरे आरोपी कैलाश यादव, निवासी बनिया टोली लेन, बरारी, के घर पर भी छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान उसके घर से 10 ग्राम ब्राउन शुगर 37 पुड़ियों में बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सप्लाई के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों के संभावित हॉटस्पॉट को चिह्नित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इसके पीछे मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: