5
(1)



पूर्णिया। प्रमंडलीय आयुक्त-सह-अध्यक्ष क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पूर्णिया श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता तथा जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार की उपस्थिति में नगर निकाय क्षेत्रों में बस पड़ाव की अधिसूचना एवं सैरात बंदोबस्ती से संबंधित अद्यतन कार्यों की समीक्षा बैठक महानंदा सभागार, पूर्णिया में आयोजित की गई।


बैठक में जिले के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद, संबंधित बंदोबस्तधारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने नगर निकायवार बस पड़ाव सैरात बंदोबस्ती कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

आयुक्त ने निर्देश दिया कि बस पड़ाव, टेंपो स्टैंड, ई-रिक्शा परिचालन तथा टॉल वसूली निर्धारित सरकारी दरों के अनुरूप ही की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित दर से अधिक वसूली करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नगर निकाय क्षेत्रों में सैरात बंदोबस्ती एवं वसूली कार्यों की जांच हेतु टीम गठित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच सुनिश्चित की जाए। बस पड़ाव, टेंपो स्टैंड एवं ई-रिक्शा टॉल वसूली में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पूर्णिया नगर निगम की मेयर, आयुक्त के सचिव, अपर समाहर्ता रवि राकेश, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) राजकुमार गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: