Category Archives: अपराध

ड्राइवर खलासी को बंधक बना कर टैंकलॉरी से गायब किया 24 हजार लीटर डीजल // GS NEWS

DESK 04 B0

खगड़िया और नारायणपुर की सीमा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात अपराधियों ने एक डीजल भरी टैंकलॉरी के चालक और खलासी को बंधक बना कर टैंकलॉरी से 24 हजार लीटर डीजल गायब कर दिया है. मामले में टैंकलॉरी के चालक बेगुसराय के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मुसादपुर निवासी चालक ललित कुमार ने भवानीपुर ओपी थाने में आवेदन देकर अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. ललित का कहना है कि एक अप्रैल की शाम में वह बरौनी बीपीसीएल से टैंकलॉरी में 24 हजार लीटर डीजल लेकर सुल्तानिया पेट्रोल पंप कपसिया से कटिहार रेलवे स्टेशन से लिये रवाना हुआ था. नारायणपुर भगवान पेट्रोल पंप के आस पास एक चार चक्का वाहन से अपराधियों ने उसे ओवर टेक किया और […]

सोशल मीडिया पर शराब पीते हुए सन्हौला राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र भारती का फोटो खूब हो रहा वायरल // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,सन्हौला एक तरफ सरकार जहां शराबबंदी को लेकर तरह-तरह की योजनाएं ला रही है, विधानसभा में विधेयक पास हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी कर्मचारी का बिहार में शराब पीते हुए तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।मालूम हो कि यह वायरल तस्वीर भागलपुर जिले के सनहौला प्रखंड अंतर्गत अंचल सह भूमि राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र कुमार भारती और उनके ड्राइवर सन्हौला का है, जिनका शराब पीते हुए फोटो वायरल हो रहा है वायरल फोटो में ब्लू शर्ट और जींस पहने वीरेंद्र लाल भारती है और वही सफेद शर्ट और गमछे से मुंह छिपाए उनका ड्राइवर है, जहां एक तरफ सरकार अपने कर्मचारी तथा आम जनता को शराब पीने से मना कर […]

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र से 28 मार्च को अपहृत युवक का अधजला शव हुआ बरामद // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के मकन्दपुर निवासी शुभम का क्षत विक्षत शव पांच दिन बाद उक्त थाना क्षेत्र के ही इंग्लिश चिचरौन बहियार से पुलिस ने बरामद किया है । शुभम अपने दोस्त शाहिद और जयकिशन के साथ लिए घर से 28 मार्च को निकला था । जिसके बाद वह घर वापस लौट कर नहीं पाया । अंदेशा यह है कि इसी दौरान उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से सुनसान बहियार में मिट्टी के नीचे गाड़ दिया गया । वहीं शव की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर भागलपुर एसएसपी बाबूराम , डीएसपी विधि व्यवस्था डॉ गौरव कुमार ,सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात भारी संख्या में पुलिस बल के जवान के साथ पहुंचे । पुलिस […]

शराब पीकर हंगामा कर रहें तीन अभियुक्त को गोपालपुर पुलिस ने दबोचा // GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर दुर्गा मंदिर मुख्य सड़क मार्ग पर तीन अभियुक्त को शराब पीकर हंगामा करने के दौरान गोपालपुर पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया। आरोपित बोचाही निवासी दीपक कुमार साह, सुजीत कुमार साह, भवानीपुर ओपी के नारायणपुर चौहद्दी निवासी सुमन कुमार राज हैं। तीनों का मेडिकल जांच करवाया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि तीनों आरोपित शराब के नशे में हंगामा कर रहे थी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करवाया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। वहीं नवगछिया जीआरपी पुलिस ने राजधानी एक्सप्रेस से विदेशी शराब बरामद किया हैं। 15 […]

बोले नवगछिया एसपी : रोहित की हत्या में पुलिस सभी बिन्दुओं पर कर रही है सही दिशा में जांच, साक्ष्य के साथ और होगी गिरफ्तारी // GS NEWS

DESK 04 B0

सोनवर्षा के युवक एएसआई पुत्र रोहित की हत्या में पुलिस सभी विन्दुओं पर सही दिशा में काम कर रही है. उन्होंने बताया कि जाँच के बाद साक्ष्य के साथ इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. एसपी ने बताया कि तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर इस हत्याकांड की जांच की जा रही है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने प्रियम कुमर नामक एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा हत्या मैं प्रयुक्त खून से सना चाकू, कपडा व दो बाइक वगैरह बरामद करने का दावा किया है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गिरफ्तार प्रियम कुमर ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पूरे घटनाक्रम की […]

बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बिशनपुर गांव में एक किसान को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल // GS NEWS

DESK 04 B0

मकान बनाने के क्रम में हुई थी दो पक्षों में लड़ाई निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बिशनपुर गांव में किसान विपिन ठाकुर को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया है किसान के गर्दन में गोली लगी है घायल किसान ने बताया कि घर बनाने के दौरान पड़ोसी से लड़ाई हुई थी इसी में सुबह वह जब शौच के लिए जा रहा था इसी क्रम में अर्जुन मंडल के द्वारा पीछे से गोली मार दी गई है वही मामले की सूचना पर बिहपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है। DESK 04 B

दो पक्षों के वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां व बम // GS NEWS

DESK 04 B0

बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद पेट्रोल टंकी के पास तड़के सुबह अपराधियों ने गोलीबारी और बमबाजी कर घर के जेवर व नगद लेकर हुए फरार निभाष मोदी ,भागलपुर। भागलपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है, अभी भागलपुर बम धमाके से उबर नहीं पाया था, फिर जहरीली शराब का मामला आया और फिर आज गोलीबारी और बमबारी की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद पैट्रोल टँकी के पास का है। हुसैनाबाद पेट्रोल टंकी के पास के सामने गली में मो.फ़िरोज के घर पर गोलीबारी और बमबाजी की घटना अपराधियों के द्वारा तीन बजे सुबह की गई। वही अपराधियों ने बंदूक की नोक पर उसके घर में घुस कर लूटपाट किया। मोहम्मद […]

बहन के प्रेमी ने किया सोनवर्षा के युवक रोहित की गला रेत कर हत्या, हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ प्रेमी प्रियम गिरफ्तार ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी युवक रोहित की हत्या के मामले में नवगछिया पुलिस ने मृतक युवक की हत्या के मामले में मृतक रोहित की बहन के प्रेमी सोनवर्षा निवासी प्रिय कुमार को हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, खून लगा कपडा, दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी की सूचना नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने देते हुए बताया कि मृतक युवक की माँ मंजू देवी पति केदार कुंवर ग्राम सोनवर्षा थाना बिहपुर जिला भागलपुर के लिखित आवेदन पर वादिनी के पुत्र रोहित कुमार के फिरौती हेतु अपहरण की प्राथमिकी दर्ज 29 मार्च को की गई थी. ततकाल नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्त्व में एसआईटी टीम का गठन कर तकनीकी […]