Category Archives: अपराध

नारायणपुर के बलाहा में एक की संदिग्ध मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर: भवानीपुर थाना क्षेत्र के मछली हटिया चौक बलाहा निवासी व्यवसाई श्रवण बजाज का इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में देर रात्रि संदिग्ध मौत हो गई।परिजन एवं ग्रामीण ने बताया की होली की सुबह पेट में दर्द एवं दिखाई नहीं परने पर परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक की सलाह पर भागलपुर प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सुधार नहीं होने की स्थिति में बेहतर इलाज के लिए कलकत्ता रेफर किया गया था। वहां भी सुधार नहीं होने पर परिजन भागलपुर अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान गुरुवार की रात्रि करीब दो बजे निधन हो गया । DESK 04 B

सोनबरसा से अपहृत एएसआई पुत्र की गला रेत कर दी गई थी हत्या, हुई एक की गिरफ्तारी, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, सोनबरसा का रहने वाला एएसआई का पुत्र रोहित की हत्या का खुलासा सामने आया है, आज नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी ।प्रेसवार्ता में मीडिया से बात करते हुए नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि एसआईटी टीम गठित कर इस पर वैज्ञानिक अनुसंधान व मैनुअल सूचना पर छापेमारी की गई जिसमें शक के आधार पर प्रियम से पूछताछ की गई तो पता चला दो और लोग इसमें सम्मिलित हैं ।उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया ।उनका कहना हुआ कि यह घटना फिरौती हेतु अपहरण का नहीं था। मामला प्रेम प्रसंग का था। मृतक रोहित के बहन के साथ प्रियम का प्रेम प्रसंग बहुत दिनों से चल रहा था ।इस […]

बिहपुर रोहित हत्याकांड : रोहित की हुई है सुनियोजित हत्या, गांव के लड़कों ने ही दिया हैं वारदात को अंजाम // GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर दक्षिण पंचायत सोनवर्षा के वार्ड नंबर पांच के तीनखुट्टी निवासी बिहार पुलिस के एएसआई केदार कुंवर के 26 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के अपहरण मामले का पुलिस ने लगभग खुलासा कर लिया है. बात सामने आयी है कि रोहित की हत्या फिरौती के लिये नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से की गयी है. इसके पीछे घटना का कारण भी पुलिस को ज्ञात है. दूसरी तरफ मामले में चार युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है तो दूसरी तरफ देर रात तक थनाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में संभावित ठिकानों पर पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. घटना के उद्भेदन को लेकर नवगछिया पुलिस के साइबर सेल को भी एक्टिव कर दिया गया है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार […]

अवैध रूप से गांजा ,नशीली पदार्थ का कारोबार करने वाले के विरुद्ध की गई छापेमारी, युवक गिरफ्तार, बिक्री का नगद रुपया भी हुआ बरामद // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिले में ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ लगातार जिले की पुलिस जांच अभियान चला रही है इसी दौरान जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र से एसएसपी बाबूराम को गुप्त सूचना के आधार पर एवं उनके निर्देशन पर पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था डॉ गौरव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष लोदीपुर एवं अन्य छापामारी टीम के साथ अवैध रूप से गांजा नशीली पदार्थ का कारोबार करने वाले के विरुद्ध छापेमारी की गई छापेमारी के क्रम में अवैध रूप से गांजा नशीली पदार्थ एवं बिक्री का नगद रुपया बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी बवर गंज थाना क्षेत्र निवासी राजेश दास, चौधरी डीह निवासी मनीष कुमार, कमल नगर निवासी मनीष कुमार,कोहडा थाना निवासी लालू मंडल वह हीरालाल मंडल को 70 ग्राम गांजा 3 […]

सुलतानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत के मुखिया अनिता देवी कि रहस्यमय तरिके से हत्या, पुलिस घटना कि छानबीन मे जुटी। // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के कुमैठा पंचायत के मुखिया अनिता देवी को रहस्यमय तरिके से साजिश के तहत हत्या कर देने का मामला प्रकाश मे आया हैं।वहीं ग्रामीणों ने गुप्त सूचना देते हुए बताया कि मुखिया अनिता देवी को देररात घर के छत मे पंखा मे लटकाकर हत्या कर दिए गए हैं।वहीं परिजनों ने आल्हे सुबह घर के छत मे पंखा मे लटके हुए मुखिया अनिता देवी का शव बाहर निकाल कर आंशिक मौत की घटना बताया जा रहा हैं।इस घटना कि भनक स्थानीय पुलिस प्रशासन को मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुचकर घटना कि छानबीन मे जुटते हुए मुखिया अनिता देवी का शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम मे भेजने कि तैयारी […]

सोनवर्षा से अपहृत एएसआइ पुत्र की गला रेत कर दी हत्या // GS NEWS

DESK 04 B0

बभनगामा बहियार से बरामद किया गया शव पुलिस ने दो को लिया हिरासत में मांगी गयी थी 45 लाख की फिरौती निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा वार्ड नंबर पांच तीनखुट्टी टोला के सीतामढ़ी में पदस्थापित एएसआई केदार कुमर के अपहृत 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार का शव बभनगामा बहिया के एक गेहूं के खेत से बरामद किया गया. लोगों ने युवक का शव देखने के बाद सूचना दी, तो शाम में मृतक रोहित की मां मंजू देवी और भाई चंदन कुमार ने शव की शिनाख्त की रोहित की हत्या गला रेत कर की गयी है, गर्दन पर जख्म के और शरीर के अन्य हिस्सों पर पिटाई के निशान है. […]

रंगरा के सहोड़ा में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में आठ व्यक्ति घायल,अस्पताल में भी किया मारपीट // GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा ओपी क्षेत्र के सहोड़ा में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में आठ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष की ओर से डीलर अशोक कुमार यादव, जुली कुमारी, अनिता देवी, कुंदन कुमार हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से आभा देवी, शर्मिला देवी, भागों सिंह, अमुल कुमार हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती करवाया। अस्पताल में भी घायल एक दूसरे से मारपीट करने लगे। अस्पताल में मौजूद गार्ड ने दोनो पक्षों के बीच बचाव किया। बताया गया कि एक माह पूर्व डीलर के घर पर अनाज लेकर गाड़ी आ रही थी। इसी दौरान आभा देवी के पुत्र की बाइक में अनाज लोड वाहन ने टक्कर मार दिया था। जिससे […]