Category Archives: अपराध

आईपीएस की माँ से जेवर गहने की ठगी, मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की घटना || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी,भागलपुर भागलपुर में इन दिनों आम तो आम खास लोगों के परिजनों को भी ठग अपना शिकार बना रहे हैं । ताजा मामला मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना चौक के समीप का है, जहां सीबीआई दिल्ली में तैनात डीआईजी अभय सिंह की मां शोभा देवी को शातिर ठगों ने झांसा देकर उनसे सोने का कंगन ,हीरे की अंगूठी ,चेन और कैश की ठगी कर ली । ठगों ने तांत्रिक के भेष में घटना को अंजाम दिया । घटना के बाबत शोभा देवी ने बताया कि वह पेंशनर समाज की बैठक में भाग लेने हुसैनाबाद दुर्गास्थान जा रही थी । तभी बाल्टी कारखाना के पास एक तांत्रिक उसके पास आया और खुद को हरिद्वार का सिद्ध तांत्रिक बताते […]

हथियार का भय दिखाकर लूटने के मामले में तीन घंटा के अंदर पुलिस ने किया उद्भेदन || GS NEWS

DESK 04 B0

ट्रक चालक को हथियार का भय दिखाकर लूटने के मामले का तीन घंटा के अंदर पुलिस ने उद्भेदन किया गया। इस संबंध में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि रंगरा ओपी के एनएच 31 पर ट्रक का टायर पंचर हो गया था। सड़क किनारे ट्रक खडी थी। प्लसर से आए मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने ट्रक चालक को हथियार का भय दिखाकर आठ हजार रूपये, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पर्स लूट लिया था। ट्रक चालक झारखंड प्रदेश के दुमका जिला के मसलिया थाना के बड़ी डुमरिया निवासी गामा अंसारी ने मौके पर ही पुलिस के गश्ती गाड़ी को इसकी सूचना दिया। नवगछिया एसपी के निर्देश पर तत्काल छापेमारी के […]

Block Co ordinator के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर एक दर्जन से अधिक महिला पुरुषों से रुपये की ठगी || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर में इन दिनों ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला जिले के विभिन्न प्रखंडों के रहने वाले एक दर्जन से अधिक युवक और युवतियों से नौकरी के नाम पर ठगों ने ठगी कर ली| ठगी का मामला तब उजागर हुआ जब एक दर्जन से अधिक ठग के शिकार हुए लोग थाना पहुंचकर ठगी करने वाले योगेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंचा| जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के रुप मे नौकरी लगाने के नाम पर एक दर्जन से अधिक युवा युक्तियों से 20 से 30 हजार रुपया ले लिया| ठगी के शिकार हुए लोगों ने बताया कि 3 महीने तक नौकरी करने के बावजूद भी […]

13 लाख 30 हजार रुपये लूट की प्राथमिकी दर्ज कराने वाला ही निकला लुटेरा, नवगछिया एसपी नें किया मामले का उद्भेदन || GS NEWS

DESK 04 B0

13 लाख 30 हजार रुपये लूट की प्राथमिकी दर्ज कराने वाला ही लुटेरा निकला। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अपने कार्यलय में पीसी कर जानकारी दिया। एसपी ने बताया कि 22 फरवरी को रंगरा ओपी क्षेत्र के ओवरब्रीज के पास लूट की घटना की सूचना मिली। ओपी प्रभारी महताब खां घटना स्थल पर पहुच कर पीडित से पूछताछ कर कांड की प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। जिसमें रंगरा ओपी प्रभारी , गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार थे। पुलिस ने 24 घंटा के अंदर कांड का उद्भेदन करते हुए लूटी गई राशि को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसंधान के […]

यूरिया खाद दुकान में औचक निरीक्षण में मिली अनियमितता ||GS NEWS

DESK 04 B0

यूरिया की कीमत किसानों से अधिक वसूलने व अमानक पोटाश खाद बेचने की शिकायत पर जिला कृषि पदाधिकारी के के झा के नेतृत्त्व में तीन सदस्यों की टीम के द्वारा जांच के दौरान मिली अनियमितता पर जिला कृषि पदाधिकारी ने इस्माईलपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी को उर्वरक अधिनियम व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत लक्ष्मी खाद बीज भंडार पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। तथा अनुञप्ति रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी केके झा ने बताया कि लक्ष्मी खाद बीज भंडार की दुकान पर दो दिन पूर्व औचक जांच किया गया था। जिसमें कई किसानों के द्वारा यूरिया व अन्य खाद के दामों में कई गुना वृद्धि कर कालाबाजारी करने की शिकायत किया था। […]

नवगछिया : मैट्रिक में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को दबोचा || GS NEWS

DESK 04 B0

मैट्रिक में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में मदन अहिल्या महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक पंकज कुमार ठाकुर ने नवगछिया थानाध्यक्ष को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया हैं। बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मदन अहिल्या महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सागर कुमार को दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए पकड़ा । बताते चलें की सागर कुमार प्रिंस के बदले में परीक्षा दे रहा था। सागर कुमार को पुलिस हिरासत में थाना लेकर गयी । DESK 04 B

नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में पोक्सो कोर्ट ने 10 वर्ष की सुनाई सजा 10,000 अर्थदंड भी लगाया || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर में पॉक्सो कोर्ट की विशेष अदालत ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के मामले में अजित रजक को 10 वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मामला 10 जून 2017 का है। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से उक्त आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया था। जिसके बाद पीड़िता के पिता द्वारा मधुसूदनपुर थाना में केस दर्ज कराया गया था। पॉक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक शंकर जयकिशन मंडल ने बताया कि पॉक्सो न्यायालय के एडीजे 6 आनंद कुमार की अदालत ने सजा सुनाई है। 22 फरवरी को उसे दोषी पाया गया था। आज आरोपी को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई है। साथ ही सरकार पीड़िता […]