Category Archives: अपराध

भारी मात्रा में गोली हथियार का जखीरा बरामद, हैंड ग्रेनेड भी मिला ,दो गिरफ्तार|| GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, सबौर के बड़ी धनकर के प्रॉपर्टी डीलर इनामुल हक की हत्या के सिलसिले में पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार रात 2:00 बजे बारहपुरा में छापेमारी कर हथियार और गोलियों का जखीरा बरामद किया है ।जो हथियार तस्कर की गिरफ्तारी की गई उसमे पकड़े गए अपराधियों में बरहपुर के मोहम्मद हमत ताज और मो फहत ताज शामिल हैं , दोनों सहोदर भाई हैं और मोहम्मद ताज कासिम के बेटे हैं। एसएसपी बाबूराम की गुप्त सूचना के आधार पर विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ गौरव कुमार और उसकी टीम ने देर रात छापेमारी की। गिरफ्तार तस्कर भाइयों के पास 58 अलग-अलग हथियारों की गोलियां ,11 मास्केट ,एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। दोनों ने अपने घर में हथियार और […]

शहर में अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा, एसएसपी की रणनीति पूर्णरूपेण दिख रही विफल || GS NEWS

DESK 04 B0

आईपीएस अधिकारी के पिता से दिनदहाड़े पांच लाख रुपए की हुई छिनतई रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर।भागलपुर, मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान कार्यक्रम से गए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते की छिनतई की दो लगातार घटना सामने आ गई, पहली घटना नवगछिया में और दूसरी घटना भागलपुर के बीचो बीच शहर में छिनतई की घटना होने से यह पता चलता है की एसएसपी की रणनीति पूर्णरूपेण विफल हो रही है,भागलपुर में अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला जोगसर थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाका राधा रानी सिंहा रोड का है ।जहां बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपया छीनतई की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है । […]

दीपक सिंह हत्याकांड की मुख्य गवाह शबनम कुमारी के आत्महत्या के 18 घंटे लेट से पहुंची घटनास्थल पर पुलिस, हुई कार्रवाई || GS NEWS

DESK 04 B0

मधुसुदनपुर ओपी थाना अध्यक्ष को एसएसपी ने किया निलंबित रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,मधुसुदनपुर इलाके के बहवलपुर निवासी दीपक सिंह हत्याकांड की मुख्य गवाह शबनम कुमारी का शव फंदे से लटका पाया गया था, बताते चलें कि इससे पहले भी मृतका शबनम कुमारी की मां का अपहरण 21 जून 2019 को हो गया था लेकिन अभी तक ना उसकी मां मिली ना ही उसका शव ही मिला। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के कौवाकोहली लक्ष्मणबाग स्थित उसके घर के कमरे में यह घटना बीते सोमवार शाम चार बजे ही हो गई थी लेकिन 18 घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लगातार मधुसुदनपुर थाना जाकर शबनम की बहन करीना व उनके पड़ोसी ने कहा की हमारे घर में मेरी बहन ने आत्महत्या कर ली […]

पुलिस पर फायरिंग के मामले में नामजद आरोपित की हुई गिरफ्तारी || GS NEWS

DESK 04 B0

वाहन लूट के दौरान नवगछिया पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में नवगछिया थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी नवगछिया थाना में दर्ज की गई हैं। जिसमें कदवा ओपी क्षेत्र के बोड़वा टोला कदवा निवासी विकास कुमार, भरोसा सिंह टोला कदवा निवासी दिलखुश कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया हैं। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एलटीएफ प्रभारी मुकेश कुमार ने आरोपित गिरफ़्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक रिवाल्वर, दो कारतुस, मिस फायर, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक आधार कार्ड एक सौ रूपया का नोट बरामद हुआ हैं। DESK 04 B

यूरिया खाद के उचित मूल्य से अधिक राशि लेने के आरोप में प्राथमिक दर्ज कराने का निर्देश || GS NEWS

DESK 04 B0

फर्टिलाइजर कंट्रोल एक्ट के तहत लक्ष्मी खाद बीज भंडार पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश।इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर नारायणपुर चंडीस्थान में विभिन्न खाद -बीज दुकानों पर जिला कृषि पदाधिकारी के के झा के नेतृत्त्व में यूरिया खाद की कीमत अधिक लेने व अमानक पोटाश खाद किसानों को बेचने के मामले में की गई छापेमारी के बाद कृषि विभाग ने कडा रुख अपनाते हुए इस्माईलपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी के फर्टिलाइजर कंट्रोल एक्ट सहित अन्य मामलों के तहत लक्ष्मी खाद बीज भंडार पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।डीएओ ने बताया कि पटना से जांच रिपोर्ट आने के बाद अन्य दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी। इस्माईलपुर में पर्याप्त मात्रा में सभी दुकानदारों को रसायनिक खाद उपलब्ध कराया […]

नवगछिया बाजार में आर्मी के जवान ने एक लाख रूपये की रंगदारी की मांग करते हुए चलाया गोली || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया बाजार में आर्मी के जवान राणा यादव ने एक लाख रूपये की रंगदारी की मांग करते हुए गोली चलाया। इस संबंध में नवगछिया बाजार के धर्मशाला रोड निवासी अशोक कुमार जयसवाल नवगछिया में थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया। जिसमें धोबिनया निवासी राणा यादव व एक अज्ञात को नामजद आरोपित बनाया हैं। अशोक कुमार जायसवाल ने नवगछिया थाना की पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की रात्रि 10 बजे राणा यादव अपने एक साथी के साथ अपाची बाइक से मेरे घर के बाहर आया। गाली गलौज करते हुए कहा कि यदि नवगछिया में रहना हैं तो एक लाख रूपये रंगदारी दो। अन्यथा जान से मार देंगे। यह बोलते हुए उसने मेरे उपर गोली चला दिया। मेरे उपर दो फायर किया। […]