Category Archives: अपराध

गोपालपुर : तीनटंगा दियरा में शराब व शराब बनाने का उपकरण बरमाद, एक गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा में मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई इस कार्यवाही के दौरान मध निषेध विभाग की टीम ने 90 लीटर चुलाई शराब, 800 लीटर अर्ध निर्मित शराब बरामद किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी बालू टोला निवासी लाले मंडल को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण को भी बरामद किया है . मद्यनिषेध विभाग के निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 90 लीटर चुलाई शराब, 800 लीटर अर्ध निर्मित शराब, एक चुलाई मशीन, एक हांडी, तीन सिलेंडर बरामद किए गए हैं. जबकि इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब का निर्माण कर रहे कारोबारी गोपालपुर थाना क्षेत्र के […]

टिकट का पैसा मांगने पर वृद्धा को मारकर सर फोड़ा || GS NEWS

DESK 040

प्रतिनिधि ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरोसा सिंह टोला में, बुधवार की सुबह रेल का टिकट बनवाने के बाद उसका पैसा मांगने गई एक वृद्ध महिला को मारकर उसका सर फोड़ दिया. वहीं जख्मी हालत में थाना पहुंची वृद्धा सिकेंद्र शर्मा की पत्नी सकुंतला देवी ने गांव के हीं अखिलेश शर्मा की पत्नी सुलेखा देवी, उसके बेटे पिंकेश शर्मा व पिंकेश की पत्नी रिंकी देवी पर मारपीट कर घायल कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. जिसमें सकुंतला ने कहा है कि- मेरा बेटा जितेंद्र हैदराबाद कमाने के लिए 12 जनवरी को जाने वाले थे . जिसमें जितेंद्र ने एक हीं साथ छः लोगों का रेल टिक अपने पैसा से हीं बनवाया था. जिस टिकट पर […]

नवगछिया : मंदरौनी शिव मंदिर के पास अपराधियों ने युवक को गोली मार कर किया घायल || GS NEWS

DESK 040

एक को पुलिस ने लिया हिरासत में रंगरा – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मंदरौनी गांव में शिव मंदिर के पास 22 वर्षीय मनीष को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया है. घटना की सूचना पर मनीष के परिजनों ने घायल मनीष को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. गोली मनीष के सीने में लगी है. चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल मनीष के भाई सरोज ने गांव के ही युवक निशांत कुमार, सुशांत कुमार और दोनों के पिता अनंत कुमार पर गोली मार कर घायल कर देने का आरोप लगाया है. सरोज ने आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात निशांत […]

नवगछिया के रंगरा मदरौनी में युवक को मारी गोली||GS NEWS

DESK 040

एंकर – नवगछिया पुलिस जिला में अपराध चरम सीमा पर है। गोलियां चला देना वहाँ के अपराधियों के लिए आम बात हो गयी है। ताजा मामला रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी का है जहां देर रात अपराधियों ने शिव मंदिर के समीप 22 वर्षीय मनीष को गोली मार दी। घटना की सूचना पर मनीष के परिजनों ने घायल मनीष को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ से उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया । मनीष के भाई सरोज ने वहीं के एक युवक निशांत उसके भाई और उसके पिता पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात निशांत शराब पीकर घर के सामने हंगामा करने लगे जब उसके भाई मनीष ने मना किया तो फिर वो […]

नवगछिया पुलिस जिला में छापेमारी अभियान में कई धराये GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – परवत्ता पुलिस ने खुशबू देवी हत्याकांड में कटिहार जिले के प्राणपुर निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस्माइलपुर पुलिस ने शराब मामले में लालचंद मंडल और चंदा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रंगरा पुलिस ने मुरली गांव से गैर इरादतन हत्या मामले में फरार आरोपी मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गोपालपुर थाना पुलिस ने शराब के मामले में कटिहार जिले के जोगबाड़ी थाना निवासी रवि परिहार को गोसांईगांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नकली नोट और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक निवासी सर्वेश मंडल और उसकी पत्नी काजल देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर […]

नवगछिया : खुशबू देवी हत्याकांड गिरफ्तार नामजद दो अभियुक्त || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : परवत्ता पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर हत्याकांड मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी परबत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक निवासी पंकज मंडल एवं मोहित मंडल है. मालूम हो कि सात अक्टूबर वर्ष 2020 को परबत्ताथाना क्षेत्र के गोनरचक गांव में गुड्डू मंडल की पत्नी खुशबू देवी (31) की हत्या उसके ससुर और देवरों ने कर दी थी. हत्या के बाद महिला का शव उसके फूस के घर में ठाठ से लटका कर हत्यारों ने मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था. घटना के संदर्भ में मृतिका महिला के भाई सबौर के ममलखा चांयचक निवासी रवि कुमार के बयान के आधार पर मामले की प्रथमिकी दर्ज की थी. जिसमें महिला के […]

नवगछिया शहर के वैशाली हॉटल के पीछे अज्ञात महिला का शव बरामद || GS NEWS

DESK 020

नवगछिया – नवगछिया शहर के वैशाली होटल के पीछे मछली पट्टी के पास वाले तालाब से एक अज्ञात वृद्धा का शव बरामद हुआ है. पुलिस को आशंका है कि महिला की मृत्यु तालाब में डूबने से हुई होगी और परिधान से महिला भिखारन जैसी लग रही है. मृतक महिला लाल रंग खेसारी लाल रंग का ब्लाउज और लाल और हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है. उसके हाथ पर गोदना का निशान है. नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. वृद्ध महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के थाना में वायरलेस किया है और सोशल मीडिया पर तस्वीर को वायरल भी किया है. जानकारी दी गई है कि महिला […]