Category Archives: नवगछिया

Noimg

जिप अध्यक्ष ने सीएचसी इस्माईलपुर का किया औचक निरीक्षण, शिकायत पर कार्रवाई के दिए निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने गुरुवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इस्माईलपुर का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर लगाए गए अनैतिक आचरण के आरोपों की शिकायत मिलने के बाद किया गया। निरीक्षण के दौरान जिप अध्यक्ष ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि भागलपुर से दवा आपूर्ति करने आए वाहन के साथ सीएचसी से दो अलमारियां बाहर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। उन्होंने मौके पर ही सिविल सर्जन को फोन कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के तत्काल तबादले की मांग की, साथ ही सीएचसी में भेजे गए एवं स्थानीय स्तर पर खरीदे गए […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, टोटो से 177 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन जांच के दौरान एक टोटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक टोटो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई कुल 177.37 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परशुराम मंडल के रूप में हुई है, जो कमलेश्वरी मंडल का पुत्र एवं […]

Noimg

नवगछिया पुलिस कार्यालय का आईजी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार ने गुरुवार को नवगछिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। निरीक्षण के बाद आईजी ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के साथ बैठक कर पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न शाखाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान आईजी ने सभी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से केस का निपटारा सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के क्रम में आईजी ने पुलिस कार्यालय की सामान्य शाखा, अपराध शाखा, विधि शाखा, हिंदी […]

Noimg

नवगछिया में 15 लाख की कफ सिरप खेप बरामद, पटना का तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को पुलिस ने एनएच-31 स्थित जीरो माइल के समीप वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया। इस कार्रवाई में एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक नवगछिया राजेश कुमार के निर्देश पर अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना की ओर से एक पिकअप वाहन में कफ सिरप की बड़ी खेप नवगछिया लाई जा रही है। सूचना के आधार पर जीरो माइल के पास सघन वाहन जांच […]

Noimg

28 मार्च को निकलेगी भव्य रामनवमी शोभायात्रा, तैयारियां जोरों पर|| GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नवगछिया के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर 28 मार्च (शनिवार) को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा विभिन्न प्रखंडों एवं स्थलों से प्रारंभ होकर पंचमुखी बालाजी धाम तक पहुंचेगी। हर वर्ष की भांति इस बार भी शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आयोजन को लेकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ जुटे हुए हैं। शोभायात्रा से पूर्व पूरे नवगछिया नगर को भगवा ध्वजों से सजाया जाएगा। प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष साज-सज्जा की व्यवस्था की जा रही है, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आएगा। शोभायात्रा के दिन ढोल-नगाड़ों की गूंज, धार्मिक झांकियां और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ […]

Noimg

राम जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, कथा के सातवें दिन भव्य आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।घाट ठाकुरवाड़ी में आयोजित 51वां श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा के सातवें दिन राम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा पंडाल आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था। रंग-बिरंगे गुब्बारों और भव्य सजावट के बीच भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। राम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम स्थल पर भक्ति का अद्भुत माहौल बना रहा और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन के दौरान भक्तों के बीच ट्रॉफी एवं मिठाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रयागराज से पधारे स्वामी विनोदानंद सरस्वती महाराज ने राम जन्मोत्सव […]

Noimg

मां चैती दुर्गा मंदिर का पट खुला, भव्य पूजा-अर्चना शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया के शहीद टोला स्थित मां चैती दुर्गा मंदिर में सातवीं पूजा के अवसर पर विधि-विधान के साथ माता रानी का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही पूरे मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजन के लिए कतारबद्ध नजर आए। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और धार्मिक झांकियों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया है। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष […]

Noimg

भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग पर विशेष प्रवचन, श्रद्धालु भाव-विभोर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया केइस्माइलपुर के कमलाकुंड गांव में श्री शिव शक्ति योग पीठ के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग पर विशेष एवं विस्तारपूर्वक प्रवचन किया गया। कार्यक्रम पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद महाराज के निर्देशन में संपन्न हो रहा है, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथावाचक मानस मर्मज्ञ प्रेम शंकर भारती ने अपने प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए कहा कि भगवान के विवाह केवल व्यक्तिगत घटनाएं नहीं थीं, बल्कि उनमें धर्म की स्थापना, समाज की रक्षा और नारी सम्मान का गहरा संदेश निहित है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिन स्त्रियों से विवाह किया, […]

Noimg

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालिंदी नगर जाने वाली सड़क पर डुमरिया पुलिया के समीप बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र मंडल (30 वर्ष), पिता सुरेंद्र मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र मंडल ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान डुमरिया पुलिया के पास अचानक ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटते ही जितेंद्र मंडल उसके नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे […]

Noimg

इस्माइलपुर स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा कथित ऑडियो वायरल, विभाग में मचा हड़कंप || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर से जुड़ा एक कथित ऑडियो इन दिनों सामाजिक माध्यमों पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस ऑडियो को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश रंजन कुमार और एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में चिकित्सक पर आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए जा रहे हैं। कथित रूप से इस बातचीत में महिला स्वास्थ्य कर्मी के प्रति अभद्र टिप्पणी किए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। ऑडियो के प्रसार के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप […]