Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट

रैयती जमीन पर मनरेगा से मिट्टी भराई व नहर की जमीन पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के मुख्यमंत्री सडक योजना से सडक निर्माण का हुआ खुलासा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया: रैयती जमीन पर मनरेगा से मिट्टी भराई व नहर की जमीन पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के मुख्यमंत्री सडक योजना से सडक निर्माण का हुआ खुलासा। भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त को दिये गये आवेदन के आलोक में डीडीसी के निर्देश पर वरीय उपसमाहर्त्ता सह गोपालपुर के प्रभारी पदाधिकारी मो मोईज जिया की जांच से खुलासा हुआ है कि सैदपुर पंचायत के गोढियारी कालीमंदिर की चहारदिवारी के बाद रैयती जमीन पर मनरेगा से. मिट्टी भराई कर गड्ढा भरा गया है तथा बिना अंचलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिये नहर को भरकर मुख्यमंत्री सडक योजना से सडक का निर्माण किया गया। जबकि इस सडक का कोई औचित्य भी नहीं है। बिना अनापत्ति प्रमाण के सडक का निर्माण किया जाना नियम के खिलाफ है […]

बेगूसराय से भागलपुर जा रही स्कॉर्पियो गड्डे में घुसी ,कोई हताहत नही |GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- शनिवार को करीब 11बजे बेगूसराय से भागलपुर जाने के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नन्हकार गांव के समीप एनएच 31पर गड्डे में घुस गई।स्कॉर्पियो में बैठे चालक सह मालिक विश्वजीत सिंह ,सिविल इंजीनियर प्रणय कुमार और मेकनिकल इंजीनियर दिलीप कुमार को हल्कीफुल्की चोट आई.ग़नीमतरही की बड़ा हादसा नही हुआ.मिली जानकारी केअनुसार नमामि गंगे प्रोजेक्ट के काम केलिये भागलपुर जा रहे थे. इसी गाड़ी का चक्का पंचर हो जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्डे में चली गई।स्कॉर्पियो ने पलटी नही मारी और पेड़ से अटक गई. DESK 04

पुनीत सागर अभियान के तहत 23 बिहार बटालियन एनसीसी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की गई स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता, सैकड़ों बच्चों ने लिया हिस्सा ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,पुनीत सागर अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर 23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर के कैडेटों ने जिला स्कूल भागलपुर के प्रशाल में पेंटिंग प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें भागलपुर के कई स्कूल व कॉलेज के कैडेट्स उपस्थित थे मीडिया से बात करते हुए एनसीसी 23 बिहार बटालियन के अधिकारियों ने कहा इस कार्यक्रम को. कराने का मुख्य उद्देश्य है पूरे भारतवर्ष में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर लोग कसम खाएं कि हम अपने आसपास पर्यावरण को स्वच्छ रखेंगे प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे साथ ही साथ उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर कल सैंडिस कंपाउंड के ग्राउंड से चलकर तिलकामांझी होते हुए मनाली चौक तक सफाई अभियान भी […]

टीएमबीयू में स्थाई कुलपति की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया धरना प्रदर्शन, किया कार्य बाधित ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा bca सेमेस्टर 1 से 5 तक मे सभी प्रमोटेड छात्र को सेमेस्टर 6 में फॉर्म भरने की मांग, विवि में अनियमितता, भ्रष्टाचार छात्र विरोधी नीतियों एवं विश्वविद्यालय में लगभग 1 वर्षों से कुलपति नहीं रहने के कारण छात्रों के 5000 डिग्री कुलपति के हस्ताक्षर के बिना लंबित है एवं छात्र हितों विभिन्न समस्याओं को को लेकर विवि में धरना प्रदर्शन किया गया।विभाग सह संयोजक कुणाल पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय समस्याओं से जकड़ा हुआ है यहां के अधिकारी पदाधिकारी सीनेट, सिंडिकेट कराकर सिर्फ और सिर्फ अपना जेब भरने मैं लगे हुए हैं। आज bca की समस्या को लेकर जब विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के पास हम सभी का जाना हुआ तो […]

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा- मोदी सरकार ने तुष्टीकरण की राजनीति को किया खत्म ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे हो गए हैं इसको लेकर बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर कहीं कि मोदी सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर दिया है। साल 2022 राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाने वाला साल बन गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एथेनॉल ने रोजगार का द्वार खोल दिया है ।नवगछिया के साहू परबत्ता में इसकी फैक्ट्री लग रही है। पूरे राज्य में 17 प्लांट बन रहे हैं। भागलपुर में बाईपास ,फोरलेन, एनएच 106 बिहपुर से बीरपुर तक जो कार्य होने वाले हैं उसका क्रेडिट भले ही कोई ले पर कार्य किसने किया सभी जानते हैं। भागलपुर में हवाई सेवा शुरू करने के लिए […]

तिलकामांझी चौक स्थित रिमझिम होटल को आज कोर्ट के आदेशानुसार किया गया सील ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के तिलकामांझी चौक स्थित रिमझिम होटल को आज कोर्ट के आदेश के बाद सील कर दिया गया। पिछले कई वर्षों से होटल के मालिक और नगर निगम के बीच कोर्ट में मामला चल रहा था। जिसमें होटल के मालिक के द्वारा यह जगह अपनी बताई जा रही थी। वहीं नगर निगम के द्वारा इस भूखंड को नगर निगम की संपत्ति बताई जा रही थी। जिस पर कोर्ट ने फैसला नगर निगम के पक्ष में दिया और होटल को सील करने का आदेश नगर निगम को दिया। जिस पर आज नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा मजिस्ट्रेट के सामने होटल को सील कर दिया गया। वही अब इस होटल को ध्वस्त करने की प्रक्रिया जल्द की जाएगी। […]

बीएसएनएल कर्मियों ने ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन के तहत अपनी मांगों को लेकर किया एक दिवसीय प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन बीएसएनल ए यू ए बी भागलपुर शाखा द्वारा आज महाप्रबंधक कार्यालय भागलपुर में अपने तीन मांग वेतन रिवीजन ,पेंशन रिवीजन और जेई को जेटीओ में प्रमोशन के समर्थन में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शनी के बैनर तले किया गया । मीडिया से बात करते हुए प्रदर्शनकारी कर्मियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। बीएसएनएल के कार्यपालक और गैरी कार्यकारिणी की ज्वलंत समस्याओं पर जब तक बीएसएनएल कंपनी गंभीरता से विचार नहीं करेगी तब तक यह प्रदर्शन हम सभी करते रहेंगे। यह बीएसएनएल कर्मियों के प्रति विभाग की उदासीन रवैया कहीं से सही नहीं है ।प्रदर्शन के दौरान दर्जनों कार्यकर्ता महाप्रबंधक कार्यालय […]

हिंदीशाला और स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के सहयोग से अभिव्यक्ति शास्त्र की पांच दिवसीय साहित्य कार्यशाला के दूसरे दिन हुए कई कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,हिंदीशाला और स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के सहयोग से अभिव्यक्ति शास्त्र की पांच दिवसीय साहित्यिक कार्यशाला के दूसरे दिन निबंध लेखन में सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्शनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर नीलिमा थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ योगेंद्र कर रहे थे। प्रोफ़ेसर नीलिमा ने अपने वक्तव्य में दर्शन से साहित्य को जोड़ते हुए निबंध की दुनिया को बताने का प्रयास किया कि किस प्रकार आप सिर्फ चित्रों को देखकर उसके बारे में अपनी अभिव्यक्ति रख सकते हैं। हम चित्र के माध्यम से घटनाओं को किस तरह चित्रित करते हैं। उनके संरचनाओं को समृद्ध कर पाते हैं, अलग रूप दे सकते हैं। डॉक्टर योगेंद्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि निबंध की […]

एक महिला को अपराधियों ने पैर हाथ बांधकर कमरे में किया बंद , पड़ोसी को शक होने पर दरवाजा तोड़कर 24 घंटे बाद उस महिला को निकाला गया ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के बड़ी खंजरपुर के समीप मारपीट का मामला सामने आया है दरअसल आपको बता देंगे खंजनपुर विषहरी स्थान के समीप की रहने वाली बुद्धू देवी को अज्ञात अपराधियों द्वारा मारकर रूम में बंद कर दिया गया था जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी पड़ोस के लोगों के द्वारा जब उनके कराने की आवाज सुनी गई तो परिजनों को सूचना दी गई जिस पर परिजनों ने . आकर रूम का ताला तोड़ा और उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, फिलाहाल मामले की जानकारी बरारी थाने को दे दी गई है बरारी थाना मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। DESK 04