Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट


भागलपुर ततारपुर बमकांड क्षेत्र के पास से प्रशासन ने 10 कार्टून पटाखे को किया जब्त, कहां जल्द होगी कार्रवाई // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर । भागलपुर ततारपुर थाना क्षेत्र के कजबलीचक में ब्लास्ट के बाद भागलपुर प्रशासन की नींद खुली है जहां कोतवाली थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया है, पुलिस को सूचना मिल रहा था कि अवैध तरीके से भारी मात्रा में पटाखा रखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए करीब 10 कार्टून पटाखा बरामद किया है, मामले को लेकर भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी विवेकानंद ने फोन पर कहा कि पूरी जानकारी ली जा रही है, जो भी इसमें दोषी होंगे उन पर विधिसंबंध कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि यह 10 कार्टून पटाखा पुलिस ने प्रदीप मवांडिया के घर से बरामद किया है, इससे पूर्व में भी पुलिस ने इसके […]

शहर मे साफ – सफाई ,नाला उड़ाही एवं पेयजल को लेकर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण व समीक्षात्मक बैठक // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर शहर में नव पदस्थापित नगर आयुक्त डॉक्टर योगेश कुमार सागर 2 दिनों से शहर का निरीक्षण कर रहे हैं। उस दरमियान कई जगह कचरा एवं कई जगह नालों के जमाव को उन्होंने देखा साथ ही बरारी वाटर वर्क्स पहुंचकर पानी की जर्जर स्थिति को भी देखा। भागलपुर की बद से बदतर स्थिति को देखकर उन्होंने एक समीक्षात्मक बैठक की और कई कार्य बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। मीडिया से बात करते हुए नव पदस्थापित नगर आयुक्त डॉ योगेश कुमार सागर ने कहा भागलपुर शहर के हर चौक चौराहे से कचरे को साफ किया जाएगा, जितने नाले बने हैं उनकी ऊड़ाई की जाएगी साथ ही बरारी वाटर वर्क्स से जिन वार्डों को पेयजल मिलता है […]

कुख्यात अपराधी पुलिस को चकमा देते हुए हथकड़ी से हाथ निकालकर कोर्ट से हुआ फरार // GS NEWS

DESK 04 B0

Bhagalpur breaking…. निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर व्यवहार न्यायालय जेल से पेशी के लिए लाया गया कुख्यात अपराधी तनवीर अंसारी हथकड़ी से हाथ निकालकर पुलिसवालों को चकमा देते हुए फरार हो गया । जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है । और लगातार भागलपुर पुलिस फरार अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है । घटना के बाबत सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कुख्यात अपराधी के कोर्ट से फरार होने होने की सूचना मिलते ही सीनियर एसपी बाबूराम ने सिटी एएसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन फरार अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर किया है, साथ ही विशेष टीम फरार होने के मामले की पूरी जांच करेगी और जो भी दोषी होंगे […]

मिसाल कायम : ससुर ने विधवा हो चुकी बहु का बेटी की तरह किया ‘कन्यादान’, मामला भागलपुर के घोघा का // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के घोघा इलाके में विधवा हो चुकी बहू को बेटी की तरह कन्यादान कर शादी कराने का मामला सामने आया है। ससुर ने विधवा बहू की दूसरी शादी करा दी है। मामला घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह का है। जानीडीह के घर आठगांवा निवासी अनील ने पिता का फर्ज निभाते हुए विधवा हो चुकी अपने पुत्रवधू अंजू देवी की दूसरी शादी करा कर एक मिशाल कायम कर दिया। शादी कहलगाँव के बटेश्वर नाथ मंदिर में किया गया। शादी के वक्त स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। बटेश्वर स्थान में आठगॉवा निवासी जयराम के पुत्र निर्मल राज के साथ विधवा बहू अंजू की शादी विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। DESK 04 B

शहर में जाम से निजात दिलाने को लेकर आज से वन वे ट्रैफिक हो गया लागू, इस दायरे में दो पहिया वाहन भी रहेंगे // GS NEWS

DESK 04 B0

13 पुलिसकर्मियों के जिम्मे सैंडिस कंपाउंड के चारों ओर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए आज से सैंडिस कंपाउंड के चारों ओर वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू हो गया है ।टेंपो ,ई रिक्शा समेत सभी तरह के तीन पहिया, चार पहिया और उससे बड़े वाहनों को वन वे ट्रैफिक के तहत लाया गया है। बताते चलें कि अब बाइक सवारों को भी इस नियम का पालन करना होगा। वन वे ट्रैफिक के तहत तिलकामांझी चौक ,कचहरी चौक ,घूरनपीर बाबा चौक और विशाल मेगा मार्ट के पास कुल 13 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने वन वे ट्रैफिक के लिए रोडमैप तैयार कर लिए गए […]

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक बनने वाली तटबंध का किया निरीक्षण,कहा 30 मई तक कटाव निरोधी कार्य होगा पूरा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने चार वर्षों से निर्माणाधीन जाह्नवी चौक से इस्माईलपुर तक बनने वाली तटबंध, लक्ष्मीपुर से स्पर संख्या पांच तक जमीनदारी तटबंध के जीर्णोद्धार कार्य व पिछले वर्ष स्पर संख्या दो व तीन के बीच डिमाहा गांव के निकट ध्वस्त हुए भाग में मिट्टी भराई कार्य व स्पर संख्या छह के डाउन स्ट्रीम में कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई. दिनेश कुमार को निर्देश दिया कि हर हाल में 30 मई तक सभी कटाव निरोधक कार्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो यह ध्यान रहे। कार्यपालक अभियंता ने डीएम को बताया कि नदी की विपरीत दिशा में […]

जमीन विवाद को लेकर 8 वर्षीय बच्चे को अधमरा करके बहियार में फेका // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर । भागलपुर जिला में आए दिन किसी ना किसी मामला को लेकर अपराधिक घटना देखी जा रही है। वही एक मामला भागलपुर जिला के जगदीशपुर थाना क्षेत्र का सामने आया है। जिसमे कुछ जमीन का कीमत एक 8 वर्षीय अखिलेश कुमार को चुकानी पड़ी । बताते चलें की जमीन को लेकर पूर्व में भी नरेश दास को जमीन के चलते कई दफा लड़ाई झगड़ा होते रहता था।वही नरेश दास और उनकी पत्नी मंजुला देवी ने बताया की हमलोग बहियार जलावन लेने गए थे।लगभग 4 बजे हमको अपने ग्रामीणों द्वारा बताया गया की फतेहपुर बहियार में एक बच्चा अधमरा पड़ा है ।यह सुनकर बहियार से भाग कर आई तो अपने बच्चे को अधमरा हालत में देखी। वही स्थानीय […]

तिनटंगा कहलगाँव के गंगा नदी के बीच में 200 यात्रियों से भरी जहाज हुई खराब // GS NEWS

DESK 04 B0

2 घंटे तक बीच नदी में 200 यात्रियों की जान रही सांसत में -तेज हवा के झोंकों से अनियंत्रित हुई जहाज, बाल बाल बचे जहाज पर सवार यात्री –  डीएम के हस्तक्षेप से प्रशासन द्वारा दो बड़ी नाव से यात्रियों को किया गया रेस्क्यू  नवगछिया :- पिछले दिनों मनिहारी में हुए जहाज हादसे के बाद एक बार फिर तीन टंगा कहलगांव फेरी सेवा के गंगा नदी के बीच जहाज हादसा होने से बाल-बाल बच गया. जहाज पर सवार यात्रियों द्वारा भागलपुर डीएम को इसकी सूचना दिए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और स्थानीय प्रशासन द्वारा दो बड़ी नाव भेज कर जहाज पर फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर निकाला गया. घटना के संबंध में  मिली जानकारी के अनुसार तीन […]

भागलपुर शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए रणनीति बना रहे नव पदस्थापित डीआईजी विवेकानंद // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर को अवध आसाम और सीमांचल से जोड़ने वाले लाइफ लाइन विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले जाम के कारण जहां त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है । इस रास्ते आवाजाही करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । लोगों की परेशानियों को देखते हुए भागलपुर प्रक्षेत्र के नव पदस्थापित डीआईजी विवेकानंद ने व्यवस्था में कुछ दिनों में पुख्ता सुधार किए जाने का दावा करते हुए कहा कि भागलपुर जिले में ट्रैफिक एक जटिल समस्या है । जिसपर सीरियस कार्रवाई की जाएगी क्योंकि जनता को घंटों रोड पर जाम के करना पड़ता है जिससे उनका आवश्यक कार्य नहीं हो पाता है । डीआईजी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से दो बड़े क्रेन जाम की […]

भागलपुर के सबौर स्थित जवारीपुर में वन मिलियन ड्रिंक प्रोडक्शन के तहत हुआ मिस्टर एंड मिस ड्रीम, बिहार सीजन वन का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। रेशमी शहर भागलपुर के सबौर स्थित जवारीपुर में वन मिलियन ड्रीम प्रोडक्शन के तहत मिस्टर एंड मिस ड्रीम बिहार सीजन वन का आयोजन किया गया। मिस्टर एंड मिस ड्रीम बिहार के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आनंद शुक्ला , अमर सिंह थे। वहीं निर्णायक के रूप में मोहम्मद फैज, सज्जन सिंह ,नैना सिंह, प्रीति कुमारी थीं! इस कार्यक्रम में 20 लड़के एवं 21 लड़कियों ने अपना जलवा बिखेरा। इस शो को सफल बनाने में एडविन गोम्स, मिस्टर चार्ली और अनिकेत कुमार का पूरा योगदान रहा। इस शो के डायरेक्टर मोहम्मद फैज ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य ही है बिहार के हर जिले के उभरते सितारे को ढूंढकर […]