Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट

दहेज से प्रताड़ित महिला पहुंची एसएसपी कार्यालय, ससुराल वालों ने किया डेढ़ लाख का डिमांड, पीड़िता ने कहा ससुर भी देखते हैं गंदी नजरों से // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, रोती – बिलखती एक लाचार अवला महिला जिसके हाथ में डेढ़ साल का बच्चा है।वह भटक रही अपने हक की लड़ाई के लिए। ताजा मामला पीरपैंती मिर्जाचौकी सलेमपुर का है।पिरपैंती मिर्जाचौकी सलेमपुर की रहने वाली नीतू देवी दहेज से प्रताड़ित होकर पहुंची भागलपुर एसएसपी कार्यालय। पीड़िता ने गुहार लगाते हुए अपनी आपबीती एसएसपी से बताई। एसएसपी बाबुराम ने नजदीकी थाना में जल्द केस दर्ज कराने की बात कही। मीडिया से बात करते हुए पीड़िता नीतू देवी ने बताया मेरी शादी 21 दिसंबर 2019 को हुई है और डेढ़ साल का पुत्र भी है ।मेरी शादी जयंत मिश्रा के बेटे नितेश कुमार से हुई है, जयंत मिश्रा पेसे से एक वकील है जो साहबगंज कोर्ट में प्रैक्टिस […]

जल जीवन हरियाली के तहत समीक्षा भवन भागलपुर में हुई अहम बैठक // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,बिहार संवाद यात्रा के तहत आज समीक्षा भवन भागलपुर में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में कई अधिकारियों के साथ जल जीवन हरियाली के तहत कई बिंदुओं पर बैठक की गई। बताते चलें कि बिहार संवाद यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होकर 27 मई तक चलेगा ।इसका शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा देश के जाने-माने पर्यावरणविद जल पुरुष राजेंद्र सिंह द्वारा किया गया तथा इस यात्रा का संयोजन पर्यावरण प्रेमी एवं जलप्रहरी मनोहर मानव के द्वारा किया जा रहा है । बढ़ती हुई भयानक गर्मी, असामयिक वर्षा, ग्लेशियर का पिघलना, कहीं भयंकर बाढ़ तो कहीं सूखा की त्रासदी आदि को देखते हुए जल जीवन हरियाली के तहत कई बिंदुओं पर कई जिलों में इस […]

भागलपुर विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज में नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर हुआ एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज में नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय था इंपॉर्टेंस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंड हाउ कैन अपलिफ्ट द इकोनॉमी एंड सस्टेनेबल फ्यूचर फॉर इंडिया ।कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर के सी झा थे वहीं कोणवेनर डॉक्टर दीपू महतो, चेयरमैन डॉक्टर के एन सिंह और आयोजन के सचिव डॉ रवि शंकर प्रसाद थे। नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर एक दिवसीय सेमिनार के आयोजन में बाहर से आए वक्ता एवं तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के भी वक्ता ने बच्चों को कई पहलुओं पर कई नई जानकारियां दी जिससे बच्चे विज्ञान विषयों में अपनी रुचि लेते हुए अपने देश का विकास कर सके। कार्यक्रम […]

भागलपुर में जिला विधिक संघ के 2022 – 24 सत्र के पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर में आज जिला विधिक संघ के सत्र 2022- 24 की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया। निर्वाचित पदाधिकारी जिला विधिक संघ भागलपुर के विनोद कुमार यादव ने बताया कि मतदान व मतगणना काफी शांतिपूर्ण रहा और आज सत्र 2022- 24 के सभी नए कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण का दिन है ,यह काफी खुशी की बात है, साथ ही उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद नई कार्यकारिणी डीबीए का संचालन करेगी चुनाव से पहले डीवीए में तदर्थ समिति का गठन किया गया था। तदर्थ समिति ने ही नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भागलपुर जिला जज की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । भागलपुर जिला […]

भीरर्खूद पंचायत के वार्ड 8 मे घटिया नाला का निर्माण // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के भीरर्खूद पंचायत के वार्ड 8 मे नाला निर्माण कार्य मे गुणवत्ता पुर्ण कार्य नहीं होने पर गांव के सरपंच उदित नारायण मंडल ने बताया वार्ड 8 मे गुणवत्ता पुर्ण नाला का निर्माण कार्य नहीं हो रहा मुखिया चंदन कुमार द्वारा नाला का घटिया निर्माण कार्य कराए जा रहे।नाला के निर्माण मे बालु का उपयोग नहीं किया है ।मिट्टी का उपयोग करते हुए. इसकी शिकायत दुरभाष से पंचायती विभाग के ओभरसियर को सूचना दे दि गई हैं।लेकिन धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर धल्ले से घटिया नाला का निर्माण किये जा रहे हैं।इस दौरान तमाम ग्रामीण मौजुद थे। DESK 04 B

अजगैबीनाथ गंगा घाट मे डुबने कि घटना होने नगर परिषद द्वारा बेरिकेटिंग कि व्यवस्था कि शुरुआत कर दि गई //GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट मे डुबने कि घटना लगातार बढने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार के निर्देश पर अजगैबीनाथ गंगा घाट मे बेरिकेटिंग कि व्यवस्था कि शुरुआत कर दि गई हैं।वहीं घटना घाट मे नगर परिषद के सफाई निरक्षक दिलिप कुमार दुबे,इंजीनियर सान्तनु पहुचने पर स्थानीय दुकानदार, पंडा ,फोटोग्राफर सहित ग्रामीणों ने गंगा घाट मे बेरिकेटिंग सहित समुचित व्यवस्था कि मांग किये तभी गंगा घाट मे कार्य करने कि बात कहने पर । नगर परिषद सफाई निरक्षक दिलिप दुबे एंव इंजीनियर सान्तनु ने कहा कि गंगा घाट मे समुचित व्यवस्था कि जाएगी ।तभी गंगा घाट मे बेरिकेटिंग करने का कार्य शुरुआत कर दि गई हैं।इस दौरान स्थानीय ग्रामीण विक्रम यादव,राजेश पंडा,जुगल बाबा, […]

भागलपुर शाहकुंड के एक युवक ने खत्म कर ली अपनी जीवन लीला // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर पंचायत के डोराडीह में आम के गाछ में एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसका नाम शैलेंद्र कुमार चौधरी है जिसका उम्र 22 साल बताया जा रहा है जो डोराडीह का रहने वाला है, घर से महज एक 100 मीटर दूरी पर आम के पेड़ में रस्सी लगाकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना लगाने के कारण अभी तक के कुछ पता नहीं चला है लेकिन शाहकुंड पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया लेकिन उसके परिवार ने बताया कि रात के 8:00 बजे घर से निकले थे लेकिन घरवालों को कुछ नहीं बताया था। […]

सड़क हादसे नें उजाड़ दी जिंदगी : हाथ की मेहंदी का रंग नहीं सूखा, की उजड़ गई मांग ||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर. नियति के आगे इंसान का बस नहीं चलता है , कुछ ऐसा ही मामला भागलपुर के मायागंज अस्पताल में देखने को मिला । जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 4 लोग इलाज के लिए लाए गए , जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मौके वारदात पर एक महिला की मौत हो चुकी थी । जबकि गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में हो रहा है । दरअसल 2 दिन पूर्व झारखंड गोड्डा के माली थाना निवासी अनुज कुमार मंडल की शादी पथरगामा में हुई थी और कल जब वह अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लौटा तो उसकी बहन की […]

भागलपुर के मारवाड़ी पाठशाला के पास एक व्यावसायिक भवन में लगी आग, लाखों लाख की क्षति // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के मारवाड़ी पाठशाला के पास एक व्यवसाईक भवन में भीसन आग लग गई। जिसमें पीटर इंग्लैंड शोरूम ,7th हेवन केक की दुकान आदि थी। मुख्य रूप से पीटर इंग्लैंड शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भीसन आग लगने से पूरा इलाका सहम गया। भयानक आग लगने से लाखों लाख की क्षति हुई है ।पीटर इंग्लैंड के प्रोपराइटर अशोक मंडल ने कहा अचानक से मुझे सूचना मिली और पता चला कि मेरे शोरूम में आग लग गई है। तभी अग्निशमन सेवा बालों को कॉल किया गया और वह आकर आज की लपटों पर काबू पाए तब तक लाखों लाख की छती हो चुकी थी। DESK 04 B

जीवन जागृति सोसाइटी महिला प्रकोष्ठ के द्वारा महिलाओं में कैंसर एवं स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। जीवन जागृति सोसाइटी भागलपुर महिला प्रकोष्ठ के द्वारा आज सच्चिदानंद सामुदायिक भवन में महिला में कैंसर एवं स्वास्थ्य संबंधित अन्य जानकारी के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेनेटरी नैपकिन का भी मुफ्त वितरण किया गया। आज के जागरूकता अभियान में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर आरती कुमारी ने कैंसर को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की साथ ही साथ स्वास्थ्य संबंधी कई बातों पर महिलाओं को ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम में जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों गांव की महिलाएं मौजूद थी। DESK 04 B