May 1, 2022
ईद को लेकर एसएसपी पहुंचे नाथनगर थाना, हुई शांति समिति की बैठक, त्योहार शांतिपूर्ण मनाने को लेकर की गई अपील // GS NEWS
DESK 04 Bनिभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिले के पुलिस कप्तान बाबुराम ने नाथनगर थाने पहुंचकर आगामी त्योहार ईद उल फितर पर्व को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण व हर्षो उल्लास के साथ पर्व मनाने का अपील लोगों से किया। बैठक में शामिल शांति समिति व पूजा समिति के लोगों ने एसएसपी की बातों को मानकर अपने अपने इलाकों में पर्व के दिन शांति व्यवस्था बहाल रखने का भरोसा दिया। अध्यक्षता कर रहे नाथनगर इंस्पेक्टर मो.सज्जाद हुसैन ने बताया कि आगामी तीन मई को ईद की नमाज हो सकती है जो कर्ण गढ़ स्थित ईदगाह मैदान में अदा होगी। पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि करीब तीन वर्षों के कोरोना […]