Category Archives: बिहपुर

Noimg

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में अनियमितता के आरोप, मुखिया और ग्रामीणों ने डीईओ से की शिकायत ||GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर : प्रखंड क्षेत्र के बैकठपुर दुधैला पंचायत में स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत की गई है। पंचायत के मुखिया अरविंद मंडल, सरपंच घोघन मंडल, और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के कार्यालय में एक आवेदन देकर विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को उजागर किया है। मुखिया अरविंद मंडल ने आरोप लगाया है कि विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रिंकू कुमारी के स्थान पर उनके पति राकेश शर्मा स्कूल का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 अगस्त को जब प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया, तो बच्चों ने बताया कि दो वर्षों से उन्हें फल नहीं मिल रहा है और जब भी कोई जांच के लिए […]

Noimg

भारत बंद: बहुजन संगठनों ने बिहपुर में किया आंदोलन का आह्वान, एससी/एसटी उप-वर्गीकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन की तैयारी ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर : बिहपुर प्रखंड में बहुजन संगठनों द्वारा भारत बंद के तहत एक बड़े आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। भारत बंद आयोजक समन्वय समिति, सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार), बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन (बिहार), बिहार फुले-अंबेडकर युवा मंच सहित अन्य बहुजन संगठनों ने सुबह 10:00 बजे से शहीद गेट के सामने गोलबंद होने का आह्वान किया है। यह आंदोलन एससी/एसटी का उप-वर्गीकरण और क्रीमी लेयर प्रावधान के खिलाफ है, जिसे हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने पारित किया है। बहुजन संगठनों की मांग है कि नरेंद्र मोदी सरकार संसद में बिल लाकर इस फैसले को रद्द करे। गौतम कुमार प्रीतम, अखिलेश रविदास, गौरव पासवान और सुनील दास ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि वे अपनी […]

Noimg

मड़वा के ब्रजलेश्वरनाथ धाम में अंतिम सोमवारी पर एक लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया: गंगा और कोसी के बीच स्थित बड़का भोलेबाबा के नाम से प्रसिद्ध मडवा गांव के ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे। शिवभक्तों ने उपवास रखते हुए भगवान शिव को पुष्प, बेलपत्र, भांग, धतूरा, और मिष्ठान अर्पित किया। पूरे इलाके में “हर-हर महादेव” और “जय बाबा भोलेनाथ” के जयकारे गूंजते रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष सह सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, और कोषाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि इस पावन अवसर पर करीब एक लाख शिवभक्तों ने जलार्पण किया। भक्तों की सेवा के लिए मंदिर परिसर में नि:शुल्क दवाई की व्यवस्था की […]

Noimg

मड़वा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में आज हजारों डाकबम करेंगे जलार्पण, सारी तैयारी पूरी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। गंगा-कोसी के मध्य अवस्थित बिहपुर के मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर जलार्पण करने को लेकर सारी तैयारियाँ पूरी हैं। वहीं रविवार की शाम अगुवानी गंगा घाट पर लाखों डाकबम, बाइकबम एवं पैदल बम जल भरने पहुंचे। समाजसेवी गोपाल चौधरी ने बताया कि देर शाम यहां लाखों डाकबम पहुंच चुके हैं, जो ब्रजलेश्वरनाथ धाम में जलार्पण करेंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष सह मड़वा पश्चिम के सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर रंग-बिरंगे फूलों से भव्य तरीके से मंदिर को सजाया गया है। गर्भगृह में महिला व पुरुष को अलग-अलग प्रवेशद्वार से प्रवेश कराया जाएगा। इधर बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर व झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार लगातार क्षेत्र […]

Noimg

खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में आयोजन ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर प्रखंड के खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी की वालदा ( मॉ ) का मरहूमा मंगफूरा अलैहरहमा के इसाले शबाव के लिये उनके चालिसवॉ के मौके से कुरान खानी, मिलादुन्नबी ,जलसा व नियाज फातिहा का एहतराम किया गया.चालिसवॉ के मौके पर अजमते वालदा कॉफ्रेंस जलसा का आयोजन देर रात हुआ.जलसे की सरपरस्ती खानका ए आलिया गुजारिश के सज्जादानशी हजरत मौलाना अलहाज सैयद मुसा फरीदी ने किया . जलसे मे सिवान के मशहूर मौलाना हजरत गुलाम गौस कादरी ,खगडिया के मौलाना गुलाम गौस फरीदी , गौरीपुर के हजरत मौलाना साजिद रजा, वभनगामा के हजरत मौलाना इरफान आलम ने वालदा (मॉ) की शान में तकरीर लौगो […]

Noimg

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर 251 महिलाओं व कन्याओं द्वारा निकाली गयी कलश शोभा यात्रा ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर प्रखंड के श्रीराम जानकी ठाकुर बाड़ी मंदिर मधुरापुर में श्रीकृष्ण झूलनोत्सव के अवसर पर मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर 251 महिलाओं व कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई.आयोजन समिति के गुड्डू यादव ने बताया कि कलश शोभा यात्रा ठाकुरबाड़ी परिसर से निकालकर मधुरापुर पंडित टोला, मधुरापुर काली मंदिर के रास्ते बापू द्वार चौक होते हुवे गंगा जहाज घाट पहुंचा.जहां श्री धाम वृन्दावन से आईं कथावाचिका सुश्री राधा किशोरी जी व अन्य वैदिक ज्ञानियों के द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच गंगा जल भरा गया.इस यात्रा के आगे-आगे गाजे – बाजे धूम- धाम से साथ चल रहे थे. मौके पर पंसस संजू देवी, अमित यादव,वेदानंद मिश्रा ,विजय पोद्दार, मदन साह, अनिल पंडित,डा सुभाष कुमार विद्यार्थी , मिथुन यादव, […]

Noimg

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार किशोर को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार, किशोर की हालत चिंताजनक ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र के मरवा गांव के समीप बजरंगबली मंदिर के सामने मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। एनएच 31 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार ने सड़क किनारे खड़े एक साइकिल सवार किशोर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। घटना सुबह करीब 9:15 बजे की है, जब बिहपुर थाना क्षेत्र के नन्हकार निवासी 14 वर्षीय किशोर मो. चांद, पिता मो. मुबारक, सड़क पार करने के लिए साइकिल रोककर खड़ा था। इसी दौरान नवगछिया से नारायणपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार में फॉर्च्यूनर कार (रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 10 ए के 6193) ने उसे जोरदार टक्कर मार […]

Noimg

बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब ||GS NEWS

DESK 04 B0

सुबह से शाम तक लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता नवगछिया। गंगा-कोसी के बीच विराजित बड़का भोलेबाबा के नाम से विख्यात बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव में सावन की चौथी सोमवारी पर सुबह से लेकर देशभर शाम तक जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने उपवास रखकर मंदिर में भोलेबाबा व माता पार्वती की पूजा अर्चना की। वही भोलेनाथ को पुष्प, बेलपत्र व भांग, धतूरा आदि अर्पित किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। मेला कमेटी के अध्यक्ष सह सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि सावन की चौथी सोमवारी पर करी 80-85 हजार शिवभक्तों ने जलार्पण किया। ब्रजलेश्वरधाम में शिवभक्तों की सेवा के […]

Noimg

21 अगस्त को भारत बंद को लेकर दलित समाज का सामुहिक बैठक ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर खादी भंडार में बिहपुर विधानसभा के तीनों प्रखंड के दलित समाज का सामुहिक बैठक रखा गया। एक अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय कोटे के अंदर कोटे से दलित समाज में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है इसलिए संपूर्ण भारत बंद 21 अगस्त को विभिन्न दलित संगठनों ने आह्वान किया है। भारत बंद को सफल बनाने के लिये इस बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर अजय रविदास ने कहा कि केंद्र के सरकार कोर्ट के जरिये दलितों को तोड़ना चाहते हैं इसलिए एससी-एसटी आरक्षण में उप वर्गीकरण करने पर तुला है।इसलिए दलितो एक होकर भारत बंद कराना हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंड के बाजार चौराहा बंद कराया जाएगा। मौके […]

Noimg

ब्रजलेश्वरधाम में आज लाखों डाकबम करेंगे जलार्पण ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। गंगा-कोसी के बीच विराजमान बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में चौथी सोमवारी पर जलार्पण को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला कमेटी के अध्यक्ष सह सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि अगुआनी गंगा घाट से देर शाम यहां लाखों डाकबम पहुंच चुके हैं, जो बाबा ब्रजलेश्वरधाम में जलार्पण करेंगे। समाजसेवी गोपाल चौधरी ने बताया कि सावन की चौथी सोमवारी को लेकर मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। गर्भगृह में महिला व पुरुष को अलग-अलग प्रवेशद्वार से प्रवेश कराया जाएगा। मंदिर पहुंचने वाले डाकबमों की सेवा, सुरक्षा, शौचालय, पेयजल व वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गयी हैं। सुरक्षा को लेकर झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज […]