Category Archives: बिहपुर

Noimg

दुधारू मवेशियों हेतु पशु बीमा हुआ आसान ||GS NEWS

DESK 04 B0

सरकार दे रही है 75 प्रतिशत बीमा प्रीमियम भागलपुर । बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट 2 योजना के तहत बिहार के सभी वर्ग के पशु पालकों के लिए दुधारू पशुओं की बीमा योजना शुरू की गई है, ताकि पशुपालकों की आर्थिक उन्नति हो, उनकी पूंजी में वृद्धि की जा सके और डेयरी प्रंबधन को सहयोग मिल सके। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि सभी वर्ग के पशुपालकों के दुधारू मवेशियों की बीमा कर गंभीर बीमारी यथा लम्पी त्वचा रोग, एच.एस.बी.क्यू. एवं अन्य कारणों से दुधारू पशु की मृत्यु होने की स्थिति में पशुपालकों को होने वाले आर्थिक क्षति के सापेक्ष पशुधन बीमा से आर्थिक सुरक्षा प्रदान किया जा सके तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार लाया जा सके। […]

Noimg

बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा दोबारा बिजली बिल वसूली का मुद्दा बिहपुर विधायक ने विधानसभा में उठाया || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रो गौतम कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली बिल के नाम पर एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। बिजली विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार द्वारा करोड़ों रुपए का बिजली बिल एनआईसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से वसूला गया। वर्ष 2019-20 के बिजली बिल की वसूली के बाद भी उपभोक्ताओं से दोबारा वही बिल मांगा जा रहा है। इस मामले की शिकायत हजारों उपभोक्ताओं ने स्थानीय विधायक ई. कुमार शैलेंद्र से की है। विधायक शैलेंद्र ने इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को बिहार विधानसभा में उठाया और इसे बिजली बिल के नाम पर घोटाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इस घोटाले से करोड़ों रुपए के राजस्व […]

Noimg

जन समस्याओं को लेकर बिहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाकपा ने किया प्रदर्शन || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की ओर से जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। जन समस्याओं मे बिहपुर बभनगमा एवं अमरपुर बहियार में बिजली पोल और तार को लगा दिया गया है लेकिन बिजली आपूर्ति नही हो रहीं है। किसानों को कृषि बिजली कनेक्शन नही दिया जा रहा। प्रीपेड मीटर लगाने के पहले का बिजली बिल माफ हो। बीपीएल परिवारों को बिजली काटने पर रोक लगाएं। किसानो के सभी तरह के कर्ज माफ किया जाए। खेत पटवन को लेकर मुफ्त बिजली दिया जाए। कटाव पीड़ितों को तत्काल राहत एवं बसाने की व्यवस्था करें। बास भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन दिया जाए। क्षेत्र के सभी जर्जर सड़कों को मरम्मत किया जाए। राशन कार्ड को […]

Noimg

राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बिहपुर विधायक ने अंग वस्त्र से किया सम्मानित || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। बिहार विधान परिषद सदस्य एवं राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनके सरकारी आवास पर जाकर बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र अंग वस्त्र से सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने उनके नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा और विश्वास जताते हुए कहा की भाजपा परिवार और सशक्त होगा व सफलता के नए आयाम स्थापित होंगे। भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवगछिया प्रो गौतम कुमार ने भी डॉ दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा की इनके नेतृत्व में भाजपा बिहार प्रदेश ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। AMBA

Noimg

उप स्वास्थ्य केंद्र जयरामपुर की घेराबंदी को लेकर पंसस ने बीडीओ को दिया आवेदन || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के धर्मपुर रत्ती पंचायत के जयरामपुर में अवस्थित आयुष्मान भारत स्वास्थ्य उप केंद्र जयरामपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की घेराबंदी को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुलोचना देवी ने बिहपुर बीडियो को आवेदन दिया है। आवेंदन में कहा है कि केंद्र में भवन के चारो तरफ घेराबंदी चाहरदीवारी निर्माण की अत्यावश्यकता है। चाहरदीवारी नही रहने से आसपास के असामाजिक तत्व शाम होते ही अड्डा जमाकर नशापान करते हैं। खुला रहने के कारण सरकारी संपत्ति की क्षति हो रही है। वही कुत्ता और अन्य मवेशी परेशान करता है। स्थानीय लोग कैंपस में घोड़ा को जोड़ देते हैं। परिसर में गंदगी फैली रहती है। स्वास्थ्यकर्मियों समेत आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य […]

Noimg

पिकअप पर लोड सात ड्रम में 1400 लीटर डीजल बरामद,दो गिरफ्तार || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। झंडापुर थाना पुलिस ने बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत महंत बाबा स्थान चौक एनएच 31 पर पिकअप संख्या बी आर 10 जी बी 2079 को जप्त किया गया। वही तलासी के क्रम में 7 ड्राम में कुल 1400 लीटर अबैध डीजल बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बिहपुर थाना क्षेत्र के अरसंडीह निवासी मिथुन कुमार दास पिता स्व उपेंद्र दास और माणिकपुर बेगुसराय के गौतम कुमार पिता शिवचंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पिकअप समेत अबैध डीजल को जप्त कर थाना लाया गया। झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कांड दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में बताया कि उक्त पिकअप […]

Noimg

विक्षिप्त व्यक्ति का शव रेल पुलिस ने किया बरामद || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया : बुधवार को झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिहार बरौनी रेलखंड के बिहपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन से सौ मीटर आगे ट्रेन के चपेट में आने से या ट्रेन से गिरकर विक्षिप्त व्यक्ति का शव रेल पुलिस ने बरामद किया . शव मिलने की जानकारी होने पर झंडापुर थानें व जीआरपी अधिकारी भी माैके पर पहुंचे.जहां शव की शिनाख्त लोगों ने अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति के रूप में किया . मामले को झंडापुर थाना में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया . पोस्टमार्टम के उपरांत शव को जीआरपी शवगृह नवगछिया में 72 घंटों के लिए रखा जाएगा AMBA

Noimg

नशे में हंगामा कर रहे युवक के जेब से चार जिंदा पिस्टल की ग़ोली बरामद || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। बिहपुर एएलटीएफ सिकंदर कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर झंडापुर थाना क्षेत्र के कबुतरा स्थान के समीप छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। इस बाबत एएलटीएफ प्रभारी सिकंदर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ स्थानीय निवासी अखिलेश कुमार है जो अक्सर शराब पीकर मोहल्ले में हंगामा करता है। वही उसकी तलाशी लेने पर पेंट की जेब से चार जिंदा पिस्टल की गोली भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियूक्त को झंडापुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। अभियूक्त के विरुद्ध मामले को लेकर झंडापुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। AMBA

Noimg

पहली सोमवारी पर हर हर महादेव और बोलबम के जयकारों से गूंजा बाबा ब्रजलेश्वरधाम || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। गंगा और कोसी के बीच बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव में विराजित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती को जलार्पण के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की अहले सुबह से ही ब्रजलेश्वरधाम में हर हर महादेव व बोलबम के जयकारे गूंजने लगा। शिवभक्तों ने इस दौरान माता पार्वती, माता काली समेत विभिन्न देवी-देवताओं को जल अर्पित किया। वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष सह मड़वा पश्चिम के सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष सह पंसस बिमल शर्मा, युवा नेता गोपाल चौधरी, विलास राय आदि ने बताया कि सोमवार को बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में करीब 50 हजार डाकबम सहित करीब एक लाख शिवभक्तों ने महादेव को जल चढ़या। वहीं […]