November 25, 2025
सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 400 से अधिक माताओं-बहनों की सहभागिता ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर ।लोक शिक्षा समिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, बलाहा (नारायणपुर) के प्रांगण में रविवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक शिक्षा समिति की प्रांत संयोजिका शर्मिला कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद प्रांत संयोजिका शर्मिला दीदी ने महिलाओं की शक्ति, उनकी भूमिका और समाज में उनके व्यापक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लोक शिक्षा समिति की प्रांत प्रमुख डॉ. सुनीता वासुकी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लगभग 400 माताएँ, बहनें, पूर्व अभिभावक, अभिभाविका, समिति सदस्य, समाज की महिलाएँ तथा विद्यालय की पूर्व छात्राएँ शामिल हुईं, जिससे समारोह की गरिमा और अधिक बढ़ गई। बहनों द्वारा शक्ति स्वरूप की प्रस्तुति […]