March 27, 2026
रोड़ी-चंदन और सिंदूर से कच्चे बाँस पर हनुमान ध्वज पूजन, भागलपुर में दिखा अद्भुत भक्ति भाव || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर।रामनवमी के पावन अवसर पर भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में हनुमान जी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। इस दौरान कच्चे बाँस पर रोड़ी, चंदन और सिंदूर लगाकर हनुमान ध्वज (महावीरी पताका) की विशेष पूजा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बजरंगबली को सिंदूर अर्पित किया, चमेली तेल, फूल-माला एवं प्रसाद चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कच्चे बाँस को पवित्र कर उस पर रोड़ी-चंदन और सिंदूर लगाया जाता है, फिर उस पर हनुमान ध्वज बांधकर पूजा की […]