October 19, 2020
नवगछिया: शहर के नया टोला टीचर्स कॉलोनी में 50 घरों में घुसा सीपेज का पानी, डेंगी नाव से घर आ जा रहे हैं लोग
B BABULनवगछिया शहर के नवगछिया शहर के नया टोला टीचर्स कॉलोनी में 50 घर सीपेज वाटर से डूब गए हैं. कॉलोनी के हालात ऐसे हैं कि कॉलोनो के आवागमन के सारे मार्ग पर पांच फीट से भी ज्यादा जलजमाव है. ऐसे में लोग आवाजाही और अपनी दैनिक जरूरतों की सामानों को लाने के लिये डेंगी नाव या फिर घिरनाव का प्रयोग कर रहे हैं. लोगों के घरों में भी पानी है. लोग बिछावन के लिये लगाए गए चौकी या फिर पलंग पर ही बैठ कर दिन काट रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पिछले पांच दिनों से ऐसे हालात हैं. मालूम हो कि टीचर्स कॉलोनी नवगछिया का सबसे निचला इलाका है. फिलहाल यहां पर जलनिकास करने के लिये […]