Category Archives: गंगा

Noimg

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से कई घर हुए जलमग्न प्रशासन का रवैया पूर्णरूपेण उदासीन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर में गंगा इसकदर कहर बरपा रही है की लोग त्राहिमाम हैं रो रहे हैं। गंगा यहां लगातार अपना किनारा काटने को आमदा है।जिले के नवगछिया अनुमण्डल के तीनटंगा में फिर से गंगा का रौद्र रूप देखा जा रहा है। यहाँ अब फिर गंगा किनारे तेजी से कटाव हो रहा है। नतीजतन कई घर गंगा में फिर समाने लगे हैं तो कई घर समाने के कगार पर है। बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। दर्जनों लोग गांव से पलायन कर चुके है। जो हैं वो एक पॉलीथिन शीट के सहारे या सड़क किनारे किसी भी तरह खानाबदोश की तरह ज़िन्दगी जीने को विवश हैं। लोगों ने कर्ज लेकर या मजदूरी करके घर बनाया था आँख के सामने […]

Noimg

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ब्रह्मोत्तर धार में पुनः बाढ का पानी घुसा || GS NEW

DESK 040

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ञानी दास टोला से ब्रह्मोत्तर धार में पुनः बाढ का पानी बढने लगा है. मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी इस्माईलपुर -बिंद टोली में खतरे के निशान 31.60 मीटर से मार तीन सेंटीमीटर नीचे 31.57 मीटर पर बह रही है. गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ दियारा में किसानों के द्वारा सैकड़ों एकड में लगी कलाई व परवल की फसल डूब गई. किसान फूलो यादव, निरंजन मंडल, कुलदीप सिंह वगैरह ने बताया कि गंगा नदी का पानी घटने पर दियारा में परवल व कलाई की फसल किसानों द्वारा लगाया गया था. परन्तु पुनः गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण फसलों के डूबने से किसानों की कमर ही […]

गंगा तट पर बसे सैदपुर के करोड़ी मंदिर की भव्यता मनमोहक है || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:गोपालपुर प्रखंड के गंगा तट पर बसे सैदपुर गांव स्थित करोड़ी मां दुर्गा मंदिर की अपने नवनिर्मित भवन की भव्यता को लेकर आसपास सहित दूरदराज के कई इलाकों में चर्चा होती है। मन्दिर अध्यक्ष महेश कुंवर बताते हैं कि इस के स्तंभ और गुंबद पर किए गए दक्षिण भारतीय शैली में नक्काशी का कार्य श्रद्धालुओं का मन मोह लेता है। इसकी आंतरिक साज-सज्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है। मेला गर्भगृह की आंतरिक साज-सज्जा बनारस दिल्ली और बंगाल के कई क्षेत्र के माहिर कारीगरों द्वारा किया गया है। गर्भगृह से बाहर मंदिर परिसर को राजस्थान के कारीगरों द्वारा सजाया गया है। शारदीय नवरात्र महोत्सव पर बंगाल के मूर्तिकारों द्वारा माता की भव्य प्रतिमा बनाई जाती है। सैदपुर दुर्गा मंदिर के […]

Noimg

डीएम ने किया किया जहान्वी चौक से बिंद टोली ब्रह्मोत्तर बांध का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

–  ध्वस्त हुए ब्रह्मोत्तर बांध को रीस्टोर करने का दिया निर्देश  गोपालपुर – डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जहान्वी चौक से बिंद टोली व ब्रह्मोत्तर बांध का निरीक्षण सोमवार की दोपहर को किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस्माइलपुर के पश्चिमी भिट्ठा पंचा़यत के बाढ प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया. उन्होंने डिमाहा गांव के निकट स्पर संख्या तीन के निकट पिछले वर्ष हुए कटान स्थल को देखा. स्पर संख्या छह के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता को नदी के उस पार मिट्टी कटिंग कराने का निर्देश दिया. ब्रह्मोत्तर बांध के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता को पुनः क्षतिग्रस्त हुए भाग को रीस्टोर करने का निर्देश दिया. इस दौरान सैदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू मुखिया ने डीएम से कहा […]

Noimg

कई गांव में फैल रहा है बाढ़ का पानी ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड  में ब्रह्मोत्तर बांध टूटने के बाद कई गांवों बाढ का पानी  फैलने लगा है.  पानी के फैलाव के कारण खेतों में लगी सब्जी , मवेशी चरी आदि डूब गया है.ग्रामीणों  के घर एवं बासा  पर पानी आ गया है ब्रह्मोत्तर बांध टूटने के बाद उससे सैदपुर, गोपालपुर ,गोपालपुर मुस्लिम टोला, सुकटिया बाजार जैसे कई गांव में पानी पहुंच गया है. सैदपुर दुर्गा स्थान के समीप काफी बाढ का पानी जमा हुआ हो गया है. गोपालपुर मुस्लिम टोला के पास भी कई ईट भट्ठों पर पानी पहुंच जाने से वह डूबने लगा है. बाढ़ के पानी के बढ़ते रहने के कारण पहले ही कालूचक ,अजमाबाद करारी तिनटंगा आदि जगहों पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है .  बाढ़ के […]

Noimg

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, नये इलाकों में फैला बाढ का पानी ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से बाढ का पानी नये इलाकों में फैलने से स्थिति काफी गंभीर बन गई है. गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी पंचायत, डुमरिया, कालूचक, बोचाही, इस्माइलपुर प्रखंड के पश्चिमी भिट्ठा, राजगिरी, फुलकिया, पूर्वी भिट्ठा, रंगरा चौक प्रखंड के मदरौनी, सधुआ, तिनटंगा दियारा उत्तरी व पश्चिमी पंचायतों में बाढ का पानी प्रवेश करने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रशासन द्वारा इन बाढ पीडितों को किसी प्रकार की सहायता अब तक उपलब्ध नहीं करवाई गई है. जिस कारण बाढ पीडितों को सत्तू व चूडा खाकर रहना पड रहा है. इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान से 117 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जिस कारण तटबंध व स्परों पर […]