Category Archives: गोपालपुर

नारायणपुर में पुलिस ने कार से 93 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 बीरबन्ना चौक के पास सोमवार की दोपहर गांजा लोड कार जो पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश को जा रही थी.बिहार में चुनाव को लेकर वाहन जॉच अभियान के तहत तलाशी के दौरान आठ बड़े पैकैट एवं ग्यारह छोटे पैकैट गांजा बरामद किया गया.एसडीपीओ दिलीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बरामद गॉजा का बाजार मुल्य लगभग बीस लाख बताया जा रहा है जिसका वजन 93 किलोग्राम है. तस्कर कार संख्या डी एल 4 सी ए बी 6422 से गांजा सफ्लाई के लिए यूपी जा रहे थे.गांजा के साथ कार से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सोनारी के ह्रदयानंद उपाध्याय एवं पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार तालूकर के अखिल दास […]

नवगछिया: सुनील दास के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च GS NEWS

Barun Kumar Babul0

मामले में की जा रही है जांच, साक्ष्य मिलते ही आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार – थनाध्यक्ष नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुनील दास हत्याकांड के विरोध में और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला. प्रतिवाद मार्च नवगछिया स्टेशन परिसर नवगछिया से वैशाली चौक तक निकाला गया. प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल, आरवाईए के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय ऐपवा के जिला सचिव रेणु मंडल, माले नेता कांग्रेस यादव, प्रमोद मंडल ने संयुक्त रूप से किया. प्रतिवाद मार्च वैशाली चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल ने कहा कि सुनील दास की हत्या का […]

नवगछिया: थ्रेसर छुड़ाने के लिये जिप ने पैरवी की तो बड़ा बाबू ने मांग लिया ₹10,000 GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जिलापार्षद का आरोप – शराब मामले में भी थनाध्यक्ष ने खुले आम लिया घूस थनाध्यक्ष ने कहा मजाक में मांगे थे पैसे, जब नहीं दिया तो डर कर छोड़ दिया थ्रेसर एसडीपीओ ने कहा – मामले की होगी जांच नवगछिया – नवगछिया की जिला पार्षद भाजपा नेत्री नंदनी सरकार ने ढोलबज्जा थनाध्यक्ष राजदेव प्रसाद रमण के विरूद्ध घूसखोरी करने और फोन पर दस हजार रुपये बतौर घूस मांगने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एक ऑडियो टेप भी जारी किया है. सोमवार देर शाम तक आडियो टेप सोसल मीडिया पर वायरल था. जिला पार्षद का कहना है कि उक्त आडियो टेप लॉक डाउन पीरियड का है. एक किसान अपने खेत पर भुट्टा दौनी कर रहा था. नियम के विरूद्ध बड़ा […]

नारायणपुर: बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर -प्रखंड मुख्यालय के शिल्प प्रशिक्षण भवन में सोमवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख रिंकु यादव की अध्यक्षता में हुआ.बैठक का संचालन उपप्रमुख अशोक कु यादव ने किया. बैठक में बाढ़ के समय सरकारी स्तर पड़ की गई व्यवस्था पर चर्चा किया गया.साथ ही बताया गया कि बाढ प्रभावित क्षेत्र में निरंतर दस नाव का परिचालन हो रहा है जिसे दो दिन बाद परिचालन बंद होगा.सीओ अजय सरकार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित बैकठपुर दुधेला, शहजादपुर पंचायत के साथ रायपुर पंचायत के तेलडीहा गॉव के बाढ पीड़ीत लोगों का चार हजार आवेदन बैंक खाता के साथ अंचल कार्यालय में जमा हुआ है जिसकी समीक्षा हो रही है. समीक्षा के बाद जो आवेदन सही पाया जायेगा उस प्रत्येक […]

नवगछिया के ख़रीक अंचल एवं हल्फा कर्मचारी पर गलत मोटेशन का आरोप GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के खरीक प्रखंड के तेलघी निवासी पंकज शाह की पत्नी बबीता देवी ने जिला पदाधिकारी और मुख्यमंत्री को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके जमीन का गलत दाखिल खारिज कर दिया गया जबकि जमीन का केवाला महिला और उसके भैसुर के नाम से है. लेकिन अंचल कर्मचारियों ने रिश्वत की प्रत्याशा में पीड़ित महिला की नाम को शुद्धि पत्र से जानबूझकर विलोपित कर दिया और जमाबंदी पंजी पर पीड़ित महिला का नाम नहीं चढ़ाया गया जब रसीद कटाने महिला गई तो उसे पता चला कि उसका नाम रसीद में नहीं है इसकी शिकायत अंचलाधिकारी किया लेकिन कई माह कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद मेरा मोटेशन सही नहीं हुआ जिससे पीड़ित महिला मानसिक रूप से परेशान है.इस संदर्भ […]

हरिवंश को पुनः उपसभापति बनाये जाने पर नवगछिया जदयू परिवार में छाई खुशी की लहर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सदस्य व एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार श्री हरिवंश नारायण सिंह जी को पुनः दूसरी बार राज्यसभा के उपसभापति के पद पर निर्वाचित घोषित किए जाने नवगछिया जदयू संगठन जिला अध्यक्ष आदरणीय बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, जदयू मीडियासेल नवगछिया के जिला संयोजक रवि कुमार, जदयू महिला जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह, गोपालपुर विधानसभा प्रभारी जदयू मीडियासेल नवगछिया के रूपक पटेल, जिला सह संयोजक प्रिंस पटेल,गोपालपुर विधानसभा सह प्रभारी जदयू मीडियासेल नवगछिया के दिलीप कुमार, रंगरा प्रखंड संयोजक घनश्याम कुमार तथा नवगछिया के सैंकडो कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए माननीय विकास पुरूष सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को बधाई दिया है. Barun Kumar Babul

नवगछिया: भाजपा का आरोप –  मतदाता को अपने पक्ष में करने के लिए पूर्व सांसद योजनाओं के शिलान्यास का लगा रहे हैं फर्जी बोर्ड GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : भाजपा के पूर्व विधायक कुमार इंजीनियर शैलेंद्र ने पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल द्वारा बिहपुर विधानसभा के सभी तीसो पंचायत में फर्जी बोर्ड लगाकर सड़क एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा है कि हर चुनाव में शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए फर्जी तरीके से योजनाओं का शिलान्यास करते हैं. इस संदर्भ में उन्होंने जिला अधिकारी को आवेदन दिया है. दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि बिहपुर विधानसभा के विभिन्न पंचायत में पूर्व सांसद द्वारा सड़क एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है. जबकि बोर्ड विधायक वर्षा रानी का लगाया जा रहा. उन्होंने जिलाधिकारी से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना […]

ढोलबज्जा: राजद के प्रदेश महासचिव प्रतिमा सिन्हा ने कदवा के कटाव क्षेत्रों का किया दौरा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: राजद के प्रदेश महासचिव प्रतिमा सिन्हा ने सोमवार को कदवा के कटाव क्षेत्रों का दौरा कर, वहां के लोगों की समस्याओं को सुना. कटाव क्षेत्र ठाकुर जी कचहरी टोला गांव भ्रमण के दौरान वहां के कटाव पीड़ितों ने प्रतिमा से कहा कि- हम लोग कोसी नदी के कटाव के मुहान पर टिके हुए हैं. कभी भी हम लोगों का घर द्वार कोसी नदी में समा सकती है. इससे बचाव के लिए सरकार को ठोस कदम अपना कर हमलोगों को पुनर्वास कराने की व्यवस्था की जाय. जिस पर प्रतिमा ने कटाव पीड़ितों की उक्त समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने की बात कही है. मौके पर मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष गौरी शंकर यादव, जिला सचिव आलोक कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कुगो […]

स्कूल खोलने को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन्स, जानिए कब से खुलेगा…. GS NEWS

Barun Kumar Babul0

केंद्र सरकार ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है. लेकिन इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूल के संचालन को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की है. केंद्र की तरफ से जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करके ही सुचारू रूप से स्कूलों का संचालन किया जा सकेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर दिशा-निर्देशों की एक तस्वीर शेयर की. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किया, उच्च शिक्षा संस्थानों ने 21 सितंबर से प्रयोगशाला कार्य की आवश्यकता वाले तकनीकी कार्यक्रमों में पाठ्यक्रम आयोजित किए हैं। इस नई गाइडलाइन के अनुसार, कुर्सियों और […]