Category Archives: नवगछिया

Noimg

ज्ञान वाटिका विद्यालय में बेस्ट टीचर ऑफ द मंथ सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। अनुमंडल स्थित सुप्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर, नवगछिया, भागलपुर के प्रांगण में गुरुवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन की ओर से “बेस्ट टीचर ऑफ द मंथ” की घोषणा की गई। कार्यक्रम में गणित शिक्षक अमर कुमार झा और गणित व विज्ञान शिक्षक विवेक गुप्ता को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होते हैं। वहीं विद्यालय सचिव ने चयनित दोनों शिक्षकों को बधाई देते […]

Noimg

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, गोपालपुर प्रमुख रागिनी देवी, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुधांशु कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता साकेत बिहारी और विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुधांशु कुमार ने कहा कि यह सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना और परिवार को सशक्त बनाना है। अस्पताल प्रबंधक आतिश कुमार राय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान महिलाओं की विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी और उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ […]

Noimg

भागलपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी अधिकारियों के साथ जीरो माइल स्थित आईटीआई कॉलेज पहुंचे। यही वह स्थान है जहां चुनाव के दौरान स्ट्रांग रूम बनाया जाता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे कॉलेज परिसर का जायज़ा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के मार्ग और आवागमन की व्यवस्था का भी अवलोकन किया ताकि चुनावी कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ एसडीएम विकास कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े कई अधिकारी मौजूद रहे। DESK2025

Noimg

नवगछिया में एम्बुलेंस हादसा: जर्जर सड़कों पर पलटी एम्बुलेंस में लगी आग ||GS NEWS

DESK20250

ग्रामीणों की बहादुरी से टली बड़ी जनहानि चुनावी मौसम में फिर उठे सड़क मरम्मत पर सवाल नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिट्ठा गांव से नवगछिया को जोड़ने वाली जर्जर ग्रामीण सड़क पर बुधवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार घायल युवकों को लेकर जेएलएनएमसीएच भागलपुर जा रही एक एम्बुलेंस अचानक सड़क पर बने गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। पलटते ही वाहन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और कुछ ही मिनटों में एम्बुलेंस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए चालक और घायलों को जलती […]

Noimg

गोपालपुर में लूटकांड का खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार, लूट का मोबाइल और बाइक बरामद ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 31 अगस्त 2025 की रात को गोसाईं गाँव मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने टोटो चालक के साथ मारपीट कर 2000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 272/25 दिनांक 02 सितंबर 2025, धारा 309(6) बीपीएमसी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अपराधी संतोष कुमार उर्फ जुल्लो शर्मा, पिता–स्व. गोसाईं गाँव थाना–गोपालपुर, जिला–भागलपुर को 16 सितंबर को […]

Noimg

अवैध रूप से जमीन कब्जा करने और रंगदारी मामले में शामिल पांच अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काजी कोरैया स्थित वादी सुरेश चौधरी की पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा करने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2025 को बबलू दास और उसके भाइयों ने लाठी-डंडा एवं अन्य हथियार से लैस होकर लगभग 300 लोगों की भीड़ के साथ जमीन पर जबरन झोपड़ी बना ली और वादी का विरोध करने पर मारपीट करने की धमकी दी। इस संबंध में खरीक थाना में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी संख्या 268/25 में विभिन्न धाराओं के तहत 26 नामजद और लगभग 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया […]

Noimg

डॉ. अजय सिंह को ऑक्सफोर्ड में मिला बेस्ट कम्युनिटी अवार्ड, भागलपुर में हुआ भव्य अभिनंदन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के पटल बाबू रोड स्थित एक होटल में 18 सितम्बर को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। हाल ही में उन्हें ऑक्सफोर्ड में विश्व स्तरीय सम्मान “बेस्ट कम्युनिटी अवार्ड” से नवाजा गया है। इस अवसर पर नवगछिया, नाथनगर और कहलगांव के दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में डॉ. अजय सिंह ने अपने जीवन और मेडिकल कॉलेज के दिनों की स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि छात्र जीवन से ही वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। 1988 में आए भूकंप के दौरान छतिग्रस्त भवन पर चढ़कर उन्होंने अपने साथियों की जान बचाई थी। इसके अलावा मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े […]

Noimg

इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में लूट कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नेवादा टोला जाने वाली सड़क पर 08 सितंबर को कैश कलेक्शन कर नवगछिया लौट रहे फेडरल बैंक के बांका मैनेजर को तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया था। अपराधियों ने 43 हजार रुपये नकद, मोबाइल और वाहन का पंजीकरण प्रमाण पत्र छीन लिया था। इस मामले में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 168/25, दिनांक 08.09.25, धारा 309(6) आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर एसडीपीओ और थानाध्यक्ष इस्माईलपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस की तकनीकी एवं मानव संसाधन आधारित कार्रवाई में शामिल अपराधी दिनेश कुमार उर्फ जयराम साह और […]

Noimg

नवगछिया के गोसाई गांव में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, अमित टेंट डीजे एंड इवेंट के द्वारा हुई प्रतिमा स्थापना ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव में इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। अमित टेंट डीजे एंड इवेंट की ओर से भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है । स्थानीय लोगों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा पर हर वर्ष गांव में विशेष आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार प्रतिमा स्थापना से उत्सव का महत्व और भी बढ़ गया। पूजा के दौरान महिलाओं ने मंगलगीत गाए और युवाओं ने व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे आयोजन में ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। पूजा के बाद […]

Noimg

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रमिकों और युवाओं को दी बड़ी सौगात ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में श्रमिकों और युवाओं के हित में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। वस्त्र सहायता योजना के तहत उन्होंने श्रमिकों के खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पाँच हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस राशि के सीधे खाते में पहुँचने से श्रमिकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत राज्य के प्रशिक्षित युवाओं के लिए सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में इंटर्नशिप हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने वाले वेब पोर्टल का भी उद्घाटन किया। इस योजना से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण […]