Category Archives: नवगछिया

Noimg

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर परिषद नवगछिया में सिटीयूएस का रूपांतरण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नगर परिषद नवगछिया में शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चिन्हित सामुदायिक शौचालय (सीटीयूएस) का रूपांतरण किया गया। इस अभियान में सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, वार्ड पार्षद, कार्यालय कर्मी एवं सफाई कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को संदेश दिया गया कि वे अपने आसपास की साफ-सफाई बनाए रखें और स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें। नगर परिषद का यह प्रयास स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। DESK2025

Noimg

जीबी कॉलेज नवगछिया में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। सांस्कृतिक परिषद जीबी कॉलेज नवगछिया द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की तथा संचालन का दायित्व सचिव डॉ. उषा शर्मा ने निभाया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक डॉ. शैलेंद्र और डॉ. कलाधर मंडल सहित सभी नियमित एवं अतिथि शिक्षकों को प्राचार्य द्वारा फूलमाला और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन सादिया और मनतषा ने किया। ज्योति, नेहा, शाहिदा, प्रियंका, मेहर, अंजलि, कोमल कुमारी, काजल और खुशबू ने नृत्य प्रस्तुत किया, संचित ने भाषण दिया तथा छोटू ने गिटार पर गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार, वरिष्ठ शिक्षक प्रो. शिव […]

Noimg

नगर परिषद नवगछिया द्वारा बाजार क्षेत्र में चलाया गया फॉगिंग अभियान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद द्वारा मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रवार को फॉगिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार और सभापति प्रीति कुमारी के निर्देश पर शुरू किया गया। अभियान के तहत नगर परिषद की टीम ने शहर के बाजार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कर लोगों को राहत पहुंचाई। इस दौरान नगर परिषद के लिपिक आलोक गुप्ता सहित कई अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय-समय पर फॉगिंग कराया जाना आवश्यक है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे घर और आसपास पानी […]

Noimg

मध्य विद्यालय जमालपुर में 40 छात्राओं का किया गया टीकाकरण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार की देखरेख में शुक्रवार को मध्य विद्यालय जमालपुर में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत 40 छात्राओं को टीका लगाया गया। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है। प्रतिरक्षण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण स्वयं डॉक्टर मुरारी पोद्दार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरज कुमार, शिक्षक विजय सिंह, टोला सेवक प्रेमलता कुमारी, बीएचएम मनीष कुमार भट्ट, बीसीएम शमशाद आलम, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मिथलेश सिन्हा, एएनएम राधा कुमारी, आशा ज्योति कुमारी, डाटा ऑपरेटर विनोद कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। DESK2025

Noimg

हेडमास्टर के विवाद में फंसा पचगछिया विद्यालय, बच्चों को झेलनी पड़ी परेशानी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया।सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। स्मार्ट क्लास से लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक की योजनाएं लागू की जा रही हैं, ताकि बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके। लेकिन गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत पचगछिया स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में शिक्षकों के आपसी विवाद ने बच्चों की पढ़ाई पर असर डाल दिया। गुरुवार को विद्यालय परिसर में अचानक विवाद उस समय बढ़ गया जब उत्क्रमित उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिभा कुमारी ने मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार गुप्ता से 11 कक्षाओं के हैंडओवर की मांग की। विवाद गहराने पर प्रधानाध्यापिका ने प्रथम तल के दो कक्षाओं में ताला जड़ दिया। इससे लगभग 200 छात्र-छात्राएं करीब एक घंटे तक बरामदे में खड़े रहे और […]

Noimg

नवगछिया के युवाओं ने एंबुलेंस दुर्घटना में दिखाई अद्भुत बहादुरी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया :बीते रात 17 सितम्बर 2025 को नवगछिया क्षेत्र के इस्माईलपुर भिट्ठा गाँव एक भयावह एंबुलेंस दुर्घटना घटी, जिसमें मौत की साया हर पल मंडरा रही थी। इसी संकट के समय, गाँव के कुछ साहसी युवाओं ने डर को पीछे छोड़ते हुए मानवता का परचम लहराया। जैसे ही दुर्घटना की खबर पहुंची, इन युवाओं ने मौके पर पहुँचकर अपनी जान की परवाह किए बिना एंबुलेंस में फंसे घायल लोगों की मदद की। इनके प्रयास और तेज़ निर्णय क्षमता के कारण सात जिंदगियाँ मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाली गईं। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि असली नायक वह नहीं होता जो फिल्मों में दिखता है, बल्कि वह होता है जो बिना नाम, बिना शोहरत, केवल अपने कर्मों […]

Noimg

पंचायत सरकार भवन से तीन पेटी विदेशी शराब चोरी, शराब माफिया ने दो किशोरों और मवेशियों को बनाया बंधक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नवगछिया पुलिस जिला की कड़ी चौकसी के बाद भी शराब माफिया लगातार नए-नए तरीके अपनाकर शराब का कारोबार कर रहे हैं। न तो पुलिस का डर है और न ही कानून का खौफ, यही कारण है कि इनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र के मौजमाबाद वार्ड संख्या 09 स्थित पंचायत सरकार भवन बक्की से जुड़ा है, जहां शराब माफिया द्वारा रखी गई तीन पेटी विदेशी शराब चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात कुख्यात शराब कारोबारी मौजमाबाद वार्ड संख्या 1 निवासी बौका चौधरी (पिता स्व. अवध चौधरी) के कब्जे वाले […]

Noimg

बिहपुर एनडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 75 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर एनडीए कार्यालय में गुरुवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान करने वालों में दिख रहे उत्साह के कारण पूरा माहौल मेले जैसा खुशनुमा बना हुआ था। शिविर का संयोजन कर रहे नवगछिया भाजपा के जिला मंत्री रूपेश रूप ने बताया कि प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस को लेकर इस रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया था। इस अवसर पर किसान, सेना और पुलिस के जवान, छात्र, व्यापारी, बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, भाजपा नेता रूपेश रूप समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने रक्तदान को सबसे बड़ा पुण्य और महादान बताया। उन्होंने कहा कि रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद को […]

Noimg

पंचायत सरकार भवन बना शराब भंडारण केंद्र, आठ वर्षों से अपराधियों का अड्डा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार सरकार ने ग्रामीण जनता को सुशासन और पंचायत स्तर पर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कड़ोड़ों रुपये की लागत से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कराया। इन भवनों के माध्यम से योजनाओं का क्रियान्वयन, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और आवश्यक सेवाओं की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया था। यह भवन ग्राम पंचायतों को मजबूत आधार देने के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन को जनता के करीब लाने का माध्यम भी माने गए। लेकिन भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 09 स्थित मौजमाबाद (बक्की) में वर्ष 2014 में निर्मित पंचायत सरकार भवन का उपयोग आज बिल्कुल विपरीत तरीके से हो रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बने […]