Category Archives: नवगछिया

इस्माइलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय सुद्दन टोला में शिक्षा उपनिदेशक का औचक निरीक्षण GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सुद्दन टोला में शिक्षा के क्षेत्रीय उपनिदेशक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने विशेष रूप से विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता की जांच की और स्वयं रसोई घर में पहुंचकर भोजन तैयार करने की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और नियमितता के बारे में जानकारी ली। छात्रों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने यह निर्देश दिया कि बच्चों को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, […]

Noimg

नवगछिया में बाइक की किश्त बकाया होने पर रिकवरी एजेंटों ने युवक से की मारपीट,थाने में दिया आवेदन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के जीरो माइल क्षेत्र में बाइक की किश्त बकाया रहने के कारण रिकवरी एजेंटों ने मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी निवासी पिंटू महतो, पिता घोघन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिंटू कुमार ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने टीवीएस शोरूम से बाइक लोन पर खरीदी थी। एक किश्त का भुगतान समय पर न करने पर फाइनेंस कंपनी के चार से पांच लोग उन्हें जीरो माइल पर मिलने के लिए आए और जबरन दबाव डालना शुरू किया। कहासुनी के बाद सभी ने मिलकर पिंटू महतो पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल […]

श्रीलंकाई बॉल बैडमिंटन टीम 25 दिसंबर को पटना पहुंचेगी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सहयोग से पटना के बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना में 27 से 29 दिसंबर तक साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए श्रीलंका की पुरुष एवं महिला बॉल बैडमिंटन टीम 25 दिसंबर को पटना पहुंचेगी। इसी दिन बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के अध्यक्ष सह बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई. राजा राव का भी पटना आगमन होगा। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक सह समाजसेवी पवन कुमार केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीलंकाई टीम तथा वाई. राजा राव के आगमन पर पटना […]

Noimg

नगर परिषद् नवगछिया ने मुख्य बाजार में एकल प्लास्टिक पर छापेमारी कर वसूला जुर्माना, 12 किलो प्लास्टिक जब्त || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नगर परिषद् नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को नवगछिया मुख्य बाजार, हडिया पट्टी एवं गौशाला रोड में एकल प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री करने वाले दुकानों की व्यापक छापेमारी की गई। नगर परिषद् के दो धावा दल, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी और प्रधान सहायक के नेतृत्व में प्रमुख दुकानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई दुकानदारों को एकल प्लास्टिक का उपयोग करते पाया गया, जिनसे कुल ₹1500 का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कुल 12 किलो एकल प्लास्टिक जब्त किया गया। नगर परिषद् के कर्मियों ने दुकानदारों को एकल प्लास्टिक के उपयोग से रोकने का संदेश दिया और चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी। परिषद् ने कहा कि […]

Noimg

लायन्स क्लब नवगछिया टाउन द्वारा कदवा के बगरी टोला में कंबल का वितरण || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से बुधवार, 17 दिसंबर को प्रातः 10 बजे कदवा स्थित बगरी टोला में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी पवन चिरानीयां के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ठंड से बचाव के लिए 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां एवं सेवा निवृत्त प्राचार्य सचिदानंद सिंह ने कहा कि लायन्स इंटरनेशनल के मूल मंत्र “सेवा ही परम धर्म” के अंतर्गत मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए लाभार्थियों का क्लब आभारी है। कंबल वितरण कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, क्लब डायरेक्टर […]

Noimg

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ द्वारा टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजन का निर्णय || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव के निज आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संघ की पूर्व बैठक में पारित बायलॉज को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि नवगछिया पुलिस जिला के अंतर्गत टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। यह लीग बिहपुर एवं नारायणपुर में आयोजित होगी और सभी मैच क्रिकेट बॉल से कराए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस टी-20 क्रिकेट लीग में नवगछिया, बिहपुर, लत्तीपुर, गोपालपुर, नारायणपुर सहित अन्य क्षेत्रों की टीमें भाग लेंगी। संघ द्वारा सभी संबंधित टीमों को निर्देश दिया गया है […]

बिहपुर विस के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र को 18वीं बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक नियुक्त || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र को 18वीं बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक (राज्य मंत्री) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी और विधानसभा दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व ही श्री शैलेंद्र को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिहार विधानसभा की जिला परिषद और पंचायती राज समिति का सदस्य भी बनाया गया था। इस मनोनयन पर प्रोफेसर गौतम, प्रभुनंदन चौधरी, अभय कुमार राय, अजय उर्फ माटो, चंद्रकांत चौधरी और परमानंद मंडल सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञात हो कि इ. शैलेंद्र पिछली 17वीं बिहार विधानसभा में भी सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक रह चुके हैं। पुन: सचेतक बनाए जाने पर […]

नवगछिया में ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। मंगलवार को कदवा थाना क्षेत्र के पकरा टोला कदवा में लगभग 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पुलिया के समीप, ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कदवा थाना क्षेत्र के भरोसा सिंह टोला निवासी जय किशोर साह का पुत्र बंटी कुमार (16) था। बंटी दसवीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि बंटी मोटर ठीक कराने के लिए चौसा के धनेशपुर गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय वह बालू घाट की तरफ से आ रहे ट्रेक्टर की चपेट में आ गया। ट्रेक्टर से सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ट्रेक्टर चालक गाड़ी लेकर पकरा […]

Noimg

नवोदय नगरपारा में युवा लेखक संपादकीय कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा में मंगलवार को युवा लेखक संपादकीय कार्यक्रम विधिवत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय दैनिक संवाददाता मधुर मिलन थे, जिन्होंने बच्चों को समाचार बनाने, कहानी और कविता लिखने जैसी सूक्ष्म तकनीकों से परिचित कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लेखन कला, पत्रकारिता और संपादन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कौशल को बढ़ावा देना और उन्हें रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना है। विद्यालय के युवा संपादकीय क्लब के सदस्य बीसी झा, मजहर इकबाल, अजीत कुमार, सरिता वर्मा एवं प्रियंका द्विवेदी ने कहा कि यह आयोजन छात्र-छात्राओं की सोचने-समझने की क्षमता को विकसित करेगा […]

Noimg

पालतू घोड़ों के आतंक से गोविंदपुर और कहारपुर मौजा में गेहूं, मकई व सरसों की फसल बर्बाद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी बहियार के गोविंदपुर और कहारपुर मौजा में इन दिनों पालतू घोड़ों के आतंक से इलाके के किसान परेशान हैं। स्थानीय किसानों के अनुसार, दर्जनों पालतू घोड़े खेतों में घुसकर गेहूं, मकई और सरसों की फसल को चर जाते हैं या रौंद देते हैं, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो रही है और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मड़वा पूरब पंचायत औलियाबाद के पूर्व सरपंच एवं किसान प्रतिनिधि राजीव कुमार चौधरी उर्फ मांगो चौधरी, अजय चौधरी, विजय चौधरी, बिहारी चौधरी, विभूति राय, अखिलेश्वर चौधरी, धीरन चौधरी, राजकुमार चौधरी और चिक्कू चौधरी सहित औलियाबाद और झंडापुर के कई किसानों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगभग 25 घोड़े […]