May 12, 2025
नारायणपुर में गंगोत्री सभा का हुआ गठन, पूर्व मुखिया रूपेश मंडल बने अध्यक्ष ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया। अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड में रविवार को प्रखंड स्तरीय गंगोत्री सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहजादपुर ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत स्तरीय गंगोत्री सभा के अध्यक्ष कैलाश कुमार भारती की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय अमरी बिशनपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। गंगोता जाति की एकता, संगठन और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर आयोजित इस सभा में समाज के प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि व आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभा के संयोजक रंजीत कुमार शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, उदय मंडल, राजेंद्र मंडल और कैलाश मंडल की उपस्थिति में गंगोत्री सभा की प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित समिति में पूर्व मुखिया रूपेश मंडल को अध्यक्ष, नंदन मंडल, वकील प्रसाद मंडल और नीरज कुमार […]