Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट

भागलपुर नगर निगम में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक, नगर आयुक्त ने शहर को साफ सुथरा रखने का दिया निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नगर निगम मे नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सफाई कर्मियों की बैठक की गई। जिसमें शहर में बेहतर तरीके से किस प्रकार सफाई अभियान किया जाए और शहर को साफ सुथरा रखने को लेकर सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने बैठक में कहा कि अगले साल सफाई सर्वेक्षण को लेकर अभी से नगर निगम के . सभी सफाई कर्मियों और कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर मुस्तैद हो जाना चाहिए। पहले से ही सफाई को लेकर कई शिकायतें लगातार आती रही है। इसको दूर करने के लिए सभी को एकजुट होकर अपने कामों पर ध्यान देने की जरूरत है। वही नगर आयुक्त के द्वारा कई दिशा निर्देश सफाई कर्मचारियों को दिए। […]

भागलपुर के मायागंज अस्पताल के आउटडोर के दूसरे तल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल भागलपुर के मायागंज अस्पताल के आउटडोर के दूसरे तल्ले पर में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब डेंटल वार्ड के समीप शार्ट सर्किट से आग लग गई | हालांकि जल्द ही अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया | इस दौरान लगभग आधे घंटे तक अस्पताल के आउटडोर में आपाधापी की स्थिति बनी रही | इस पूरे घटना के प्रत्यक्षदर्शी मेल वार्ड अटेंडेंट निरंजन कुमार घोष ने कहा कि डेंटल वार्ड में चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे कि इसी समय अचानक जोरदार आवाज के साथ बिजली के बोर्ड में आग लग गई | आग लगने के कारण […]

भोलानाथ पुल फ्लाई ओवर ब्रिज को लेकर जमीन की मापी आज से हुई प्रारंभ ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, भोलानाथ पुल के ऊपर ओवर ब्रिज निर्माण के लिए सरकारी जमीन की नापी आज से शुरू हो गई है। जगदीशपुर अंचल में पदस्थ अमीन के साथ-साथ बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के इंजीनियर सतीश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ नापी का कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि नापी का यह कार्य तकरीबन 1 सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा उसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। नापी का कार्य भोलानाथ पुल से शीतला स्थान दक्षिणी क्षेत्र में शुरू किया गया है, दक्षिणी क्षेत्र का नापी हो जाने के बाद फिर उत्तरी क्षेत्र की नाभि की जाएगी ।पहले सरकारी जमीन को निकाला जा रहा है उसके बाद जरूरत पड़ने पर प्राइवेट जमीन को भी इस कार्य […]

गोस्वामी आईएएस अकैडमी भागलपुर द्वारा सिविल सर्विस परीक्षा को लेकर किया जाएगा 12 जून से 5 दिनों का निशुल्क परिचर्चा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में भी अब बड़े शहरों की तर्ज पर आईएएस की होगी तैयारी रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,गोस्वामी आईएएस अकैडमी जो एक कंपलीट सॉल्यूशन देता है पीटी, मेंस और इंटरव्यू के लिए ।चाहे वह यूपीएससी हो, बीपीएससी हो, आईएफएस हो या फिर अन्य किसी भी प्रकार की सिविल सर्विस की परीक्षा हो। भागलपुर के द्वारा आज गोस्वामी आईएएस अकैडमी में एक प्रेसवार्ता रखी गई जिसमें एक्सपर्ट पी गोस्वामी और दानिश के द्वारा यह जानकारी दी गई की गोस्वामी आईएएस अकैडमी में 12 जून से पांच दिवसीय निशुल्क परिचर्चा की जाएगी, परिचर्चा का विषय रहेगा- किस तरह हम सिविल सर्विस में अपने मुकाम को हासिल करें ।मीडिया से बात करते हुए एक्सपर्ट पी गोस्वामी और दानिश ने बताया कि आगामी 12 जून […]

कासीमपुर गांव मे जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ व थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे अतिक्रमण हटाने को लेकर चला बुलडोजर ||GS NEWS

DESK 040

अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन को कई जगह करना पड़ा जद्दोजहद, कई जगह हुए झड़प रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर सुलतानगंज के नगर परिषद क्षेत्र के कासीमपुर गांव मे जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ शंभुशरण राय ,थानाध्यक्ष लाल बहादुर के नेतृत्व मे अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया।इस दौरान कासीमपुर गांव मे वर्षों से रह रहे पीडब्ल्यूडी के जमीन पर 13 घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान सीओ शंभुशरण राय ने मिडिया को बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कासीमपुर गांव के पास पीडब्ल्यूडी के जमीन पर वर्षों से रह रहे 13 घरों को खाली कराते हुए बुलडोजर से धवस्त करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने पर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर प्रशासन […]

बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विवेकानंद निकलने प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने कई बिंदुओं पर बैठक कर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अतिथि कक्ष में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पोषाहार और पोषण से संबंधित कई बिंदुओं पर वार्ता की, साथ ही साथ जन वितरण प्रणाली को सुगमता से चलाने को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राशन कार्ड से संबंधित कई बिंदुओं पर हम लोगों ने निर्णय लिया है जिसमें विभागीय स्तर पर इसकी जांच कराई जाएगी और वैसे लोगों का राशन कार्ड से नाम हटाया जाएगा जो मृत हो चुके हो, या फिर नौकरी में हो, रिटर्न फाइल भरते हो या फिर उस लड़की की कहीं दूसरी जगह शादी हो […]

केंद्रीय वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्री अश्विनी चौबे ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण और औषधि विभाग में किया पौधारोपण ||GS NEWS

DESK 040

अगले 50 साल का भागलपुर कैसा होगा विषयों पर प्लान करने की बात हुई, स्वच्छ पवन नील गगन प्रोजेक्ट को साकार करने पर वार्ता की गई रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,गुरुवार को केंद्रीय वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने माउंट कार्मेल स्कूल के पूर्व में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया साथ ही साथ औषधि विभाग में 20 औषधीय पौधे भी लगाए। इसके बाद उन्होंने बन रहे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के पूरे होने के बाबत सीपीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता बीके झा से पूछा। जहां उन्हें बताया गया कि अस्पताल में बिजली कनेक्शन जून में लग जायेगा तो जुलाई तक अस्पताल के लिए जरूरी बेड, जांच मशीन, उपकरण आदि लगा दिए जायेंगे। अगस्त […]

गंगा दशहरा के मौके पर गंगा घाटों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,गंगा दशहरा के मौके पर सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्नान करने श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उम्र पड़ी है सुबह से ही बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ नेपाल सहित कई पड़ोसी राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में गंगा दशहरा के मौके पर शुद्धता और पवित्रता की डुबकी लगा रहे हैं। मान्यता है कि आज के दिन गंगा स्नान के बाद पूरे विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना करने से 10 जन्मों का पाप कट जाता है। यही कारण है कि श्रद्धालु आम लीची मिठाई फल फूल अगरबत्ती धूप इत्यादि चीजों से मां गंगा की पूजा अर्चना कर अपने और अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना कर रहे […]

एडीजी सीआईडी सह कमजोर वर्ग अनिल किशोर यादव दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भागलपुर, कई बिंदुओं पर हुई बैठक ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर एडीजी सीआईडी सह कमजोर वर्ग अनिल किशोर यादव दो दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने समीक्षा भवन में रेंज के डीआईजी, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी, डीएसपी और जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा की गई। वही एडीजी के द्वारा लंबित पड़े कांडों को जल्द से जल्द निपटाने एवं फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी सहित शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं कई अन्य बिंदुओं पर भी एडीजी के द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं।बाइट: एडीजी अनील किशोर यादव DESK 04

आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत समर कैंप में चल रहा है जूडो कराटे का कार्यशाला, चयनित खिलाड़ी कर सकेंगे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, भागलपुर कराटे एसोसिएशन की ओर से आज मारवाड़ी व्यायामशाला में समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से तकरीबन 100 बच्चों ने प्रशिक्षण लिया जूडो कराटे संबंधित कार्यशाला में ब्लैक बेल्ट की खिलाड़ी कराटे ट्रेनर कुमारी बबीता और प्रेसिडेंट रवी किरण ने बच्चों से अनुरोध किया है आप कड़ी मेहनत करें और हम लोग प्लेटफार्म देने के लिए तैयार हैं बताते चलें कि 10,11, 12 जून को पटना के. मैनुल हक स्टेडियम में होने वाले राज्य स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता में जिला स्तर पर यहां खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। जो खिलाड़ी राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। […]