Category Archives: बिहपुर

बिहपुर : विधायक ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन GS NEWS

DESK 040

बिहपुर -प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर में निजी कोष से स्मार्ट क्लास की शुरुआत माननीय विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र जी के हाथों से किया गया. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव श्रीमती ममता देवी के द्वारा किया गया.विद्यालय प्रधान द्वारा अतिथियों के स्वागत उपरांत माननीय विधायक को विद्यालय के लिए शौचालय, पुस्तकालय, और बच्चों के बैठने के लिए बैंच डेस्क की मांग की गई. माननीय विधायक द्वारा विद्यालय की व्यवस्था और सीमित संसाधन के बाबजूद उपलब्ध व्यवस्था पर खुशी जाहिर की गई और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आग्रह शिक्षकों से किया गया. समारोह में ग्रामपंचायत धर्मपुरत्ति के सभी विद्यालय के प्रधान सहित दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया धीरज कुमार, बिभा कुमारी, राजेंद्र रविदास, अमर […]

बिहपुर : मालवाहक वाहन के धक्के से हुये जख्मी के समधी ने दर्ज कराया केस || GS NEWS

DESK 04 B0

प्रतिनिधि बिहपुर – नरायणपुर के मनोहरपुर निवासी ओकील शर्मा ने मालवाहक वाहन के धक्के से घायल हुये समधी के मामले को लेकर झंडापुर ओपी थाने मे केस दर्ज कराया हैं .जिसमें उसने वाहन बीआर 10 सीबी 4083 के चालक को नामजद आरोपी बनाया हैं. उसने बताया हैं की 3 अप्रैल को मेरा समधी कैलाश शर्मा आशाटोल निवासी लत्तीपुर से साइकिल से सब्जी लेकर घर आ रहा था. उसी दौरान महंथ स्थान चौक के पास मालवाहक वाहन ने धक्का मार दिया . जिस कारण साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया एवं मेरा समधी भी बुरी तरह घायल हो गया. वही लोगों ने इनको इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेजा. जहां प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया. DESK 04 B

बिहपुर : राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में बिहार महिला टीम को 5वां स्थान || GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर – जयपुर (राजस्थान) में सम्पन्न हुए 66वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग में बिहार ने महाराष्ट्र व तेलंगाना को लगातार दो सेटों में पराजित कर पाँचवा स्थान प्राप्त किया. बिहार की महिला टीम को सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहली बार यह उपलब्धि प्राप्त हुई है. इस उपलब्धि के साथ – साथ बिहार की महिला टीम फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर गयी . इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि इससे पूर्व खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चैंपियनशिप की विजेता तमिलनाडु के हांथो कड़े संघर्ष के बाद बिहार को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन बिहार की […]

बिहपुर पुलिस के चादर पोशी के साथ समाप्त हुआ उर्स ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मिल्की गांव स्थित दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलेह उर्स मेला बिहपुर थाना अध्यक्ष रमेश सिंह द्वारा चादर पोशी कर समापन किया गया. समापन समारोह का अध्यक्षता बिहपुर के कोनेन खां फरिदी ने किया और संचालन उर्स इंतेजामिया कमेटी के नायब सदर मो. इरफान आलम ने की . मौके पर बिहपुर थाने एसआई राधव सिंह, उपेन्द्र मुखिया, रविंद्र कुमार सिंह, एके पान्डेय, दफेदार डोमी मंडल, सहित नवगछिया के पुलिस पदाआधिकों सहित बिहपुर थाने के शसस्त्र बल मौजूद थे. सभी पुलिसकर्मियों को इंतेजामिया कमिटी की ओर मेले कोरोना गाइडलाइन के साथ सफल बनाने के लिए सम्मानित भी किया गया. उधर कांग्रेस नेता अजीत शर्मा द्वारा भी चादर पोशी किया गया. मौकै पर कई दल नेता सहित ग्रामीण भी मौजूद थे. […]

बिहपुर : विधायक प्रतिनिधि ने मांगन शाह मजार पर की चादर पोशी||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मंगलवार को जदयू कार्यकर्ता ने किया सैयद पीर मांगन शाह मजार पर गोपालपुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती के नेतृत्व में चादरपोशी की गयी है. मौके पर जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार साह, बिहपुर के प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल भी मौजूद थे. बढ़ते करोना महामारी से बचाव के लिए तथा बिहार में शांति-अमन चेन कायम रहे इसके लिए मांगन सा से सामूहिक रूप से दुआ मांगी. इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष इरफान आलम ने सम्मानित सभी प्रतिनिधियों को चादर देकर सम्मानित किया. मौके पर सदानंद मंडल, मनोज लाल, चंदन कुमार, संजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, लालमोहन मंडल आदि मौजूद थे. DESK 04