November 27, 2025
13 दिसंबर को व्यवहार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भागलपुर के तत्वावधान में आगामी 13 दिसंबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय भागलपुर, नवगछिया तथा कहलगांव के परिसर में आयोजित होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमा-पूर्व एवं लंबित वादों का त्वरित निस्तारण आपसी सुलह के आधार पर किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एनआई एक्ट धारा 138 के वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, बिजली व पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी विवाद (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामलों सहित अन्य दीवानी वाद […]