November 26, 2025
चोरी गए मोबाइल के साथ अपराधी गिरफ्तार, खरीक थाना ने दर्ज किया मामला ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया। चोरी गए मोबाइल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, दिनांक 24.11.25 को वादी सौरभ कुमार ने खरीक थाना को सूचना दी कि तुलसीपुर स्थित उनके घर से मोबाइल चोरी हो गया है और अपराधी मौके से भाग रहा है। यह देख स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधी को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद खरीक थाना की टीम तुरंत तुलसीपुर पहुंची और अपराधी रंजीत कुमार, पिता देवल मंडल, निवासी तुलसीपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर को चोरी गया मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या 351/25, दिनांक 24.11.25 के तहत धारा 331(4)/305/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई […]