Category Archives: बिहार

Noimg

बाढ़ से बेहाल बैरिया पंचायत, लोग जल कैदी बन मदद की आस में ||GS NEWS

DESK20250

गांव में पसरा सन्नाटा, प्रशासनिक मदद का अब तक कोई नामोनिशान नहीं भागलपुर: गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर अब तबाही का रूप ले चुका है। नाथनगर प्रखंड की बैरिया पंचायत पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। जहां कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं और खेतों में किसान काम करते थे, आज वहां सिर्फ पानी की सनाटी और भय का माहौल है। गांव के लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। चारों ओर पानी ही पानी है, न खाना, न पीने का साफ पानी, न दवा और न ही राहत सामग्री। बच्चे भूख से बिलख रहे हैं, तो बुजुर्गों की आंखों में सिर्फ एक सवाल है — क्या कोई हमें बचाएगा? स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि […]

Noimg

नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम |GS NEWS

DESK20250

शाहकुंड के बेरायडीह गांव की घटना, 30 मिनट की मशक्कत के बाद मिला शव भागलपुर: शाहकुंड थाना क्षेत्र के बेरायडीह गांव में शुक्रवार को गंगा नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 18 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान था। परिजनों के अनुसार, अमित गांव के पास बहने वाली गंगा नदी में नहाने गया था। नहाते समय जैसे ही उसने डुबकी लगाई, वह तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से […]

Noimg

वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भागलपुर इकाई का गठन, श्यामानंद सिंह बने जिलाध्यक्ष ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में हुई अहम बैठक, 11 वेब पत्रकारों ने ग्रहण की सदस्यता भागलपुर :देशभर के डिजिटल पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भागलपुर इकाई का गठन शुक्रवार को V गार्डन मैरिज हॉल, भागलपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुमार आदित्य ने किया। बैठक के दौरान विभिन्न वेब पोर्टलों से जुड़े 11 पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ली। खास बात यह रही कि प्रतिष्ठित पोर्टल ने भी इस अवसर पर आधिकारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की। बैठक में सर्वसम्मति से शयामानंद सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद […]

Noimg

डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य शुरू करने के दिए निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को बरारी पंचायत स्थित प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को बस स्टैंड के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने बताया कि इस बस स्टैंड में प्राथमिक और आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखकर निर्माण किया जाएगा। यह बस स्टैंड यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आस-पास के लोगों के लिए आवागमन सहज बनेगा। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं और तकनीकी तैयारियां जल्द पूरी करें ताकि निर्माण कार्य बिना किसी विलंब के शुरू हो […]

Noimg

राजद के द्वारा मतदाता बचाओ अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर/पीरपैंती। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित मतदाता बचाओ अभियान के तहत पीरपैंती प्रखंड स्तरीय पंचायत अध्यक्ष एवं सक्रिय साथियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक प्रियदर्शनी विवाह भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुरली यादव एवं मंच संचालन रणजीत साह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राजेश यादव, विशिष्ट अथिति पूर्व विधायक राम विलास पासवान, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, युवा जिला अध्यक्ष बसरुल प्रधान, महासचिव कृष्ण बिहारी गर्ग, प्रभारी रोहित यादव, शिशिर, चांद, कैलाश यादव, गोपीचंद यादव, अशोक राम, फारूक साहब, युवा राजद के अध्यक्ष अबू कमर, प्रभात यादव, नरेश यादव, कुमार बाबू, आशा भारती, आरती, गुड्डू यादव, फखरुद्दीन, सदानंद यादव एवं सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मुख्य रूप से कोई मतदाता छुटे नहीं और इसपर […]

Noimg

प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 का सम्मान समारोह आज 25 जुलाई को ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। एनएच 31 पकड़ा मोड़ के समीप स्थित प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आज 25 जुलाई को ‘जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0’ का पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में संपन्न होगा। इस संबंध में विद्यालय के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई को विद्यालय का दसवां स्थापना दिवस भी है। इस अवसर पर स्थापना दिवस समारोह और क्रिएटिव टैलेंट हंट सम्मान समारोह का संयुक्त आयोजन किया जा रहा है। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह को लेकर विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल है […]

Noimg

आपसी विवाद में तलवार से हमला ||GS NEWS

DESK20250

पचगछिया में गाली-गलौज के विरोध पर एक ही परिवार के पांच सदस्य तलवार और खंती से घायल गोपालपुर के पंचगछिया में घटी घटना नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में गुरुवार की रात करीब आठ बजे एक ही परिवार पर हुए हिंसक हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। गाली-गलौज का विरोध करना इस परिवार को भारी पड़ गया, जब तीन आरोपियों ने घर में घुसकर तलवार और खंती से हमला कर परिवार के पांच सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में पचगछिया निवासी स्वर्गीय देवी प्रसाद सिंह के पुत्र 76 वर्षीय सुनील प्रसाद सिंह, उनके पुत्र 53 वर्षीय संजय सिंह, संजय की पत्नी सुलेखा देवी, पुत्र साजन कुमार सिंह और पुत्री कोमल […]