Category Archives: भागलपुर

जिलाधिकारी ने व्यय प्रेक्षक के साथ की बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार की उपस्थिति में व्यय प्रेक्षक अजय डोके के साथ जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में चुनाव के दौरान अवैध राशी लेकर चलने, अवैध सामग्री की आवाजाही पर रोक तथा 10 लाख रुपए से अधिक की राशी के लेनदेन पर नजर रखने को लेकर आयकर पदाधिकारी, भागलपुर, सीमा शुल्क पदाधिकारी भागलपुर, उत्पाद अधीक्षक, वाणिज्य कर पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। वही सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चुनाव से संबंधित प्रचार प्रचार, पैड […]

व्यय प्रेक्षक ने व्यय अनुश्रवण कोषांग का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्ण चुनाव संपन्न कराने की तैयारी को लेकर भागलपुर जिले के बिहपुर, गोपालपुर, पिरपैंती, भागलपुर एवं नाथनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक अजय डोके द्वारा भागलपुर के बाद नीचे कार्यालय में संचालित व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग, भागलपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां उपस्थित संयुक्त निदेशक राज्य कर मिनी से व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग के लिए बनाए गए सहायक व्यय प्रेक्षक, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो वीविंग टीम, वीडियो सर्विलेंस के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मीडिया कोषांग सह एमसीएमसी कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के संबंध में पूछताछ की। […]

व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी कोषांग का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्ण चुनाव संपन्न कराने की तैयारी को लेकर भागलपुर जिले के बिहपुर, गोपालपुर, पिरपैंती, भागलपुर एवं नाथनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक अजय डोके द्वारा भागलपुर मीडिया सेंटर में संचालित एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया गया। मीडिया कोषांग सह एमसीएमसी कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि लैपटॉप के माध्यम से कार्यपालक सहायकों द्वारा सोशल मीडिया चैनल एवं सोशल मीडिया हैंडल की सतत निगरानी की जा रही है। टीवी के माध्यम से भी इलेक्ट्रॉनिक चैनलों की निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर मीडिया सेंटर के कर्मी प्रेषक द्वारा कार्यपालक सहायकों से पेड न्यूज़ […]

पीरपैंती में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का सफल आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में की जा रही तैयारियों के तहत तथा भागलपुर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से पिरपैंती विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता संबंधी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पिरपैंती प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिरपैंती में स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिरपैंती द्वारा किया गया। रैली में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से आम नागरिकों को नैतिक, निष्पक्ष एवं जागरूक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर […]

भागलपुर से जनसुराज ने उतारे उम्मीदवार ||GS NEWS

DESK20250

दंगा पीड़ितों का केस लड़ने वाले वकील अभयकांत झा मैदान में भागलपुर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच जनसुराज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने भागलपुर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभयकांत झा को उम्मीदवार बनाया है, जो भागलपुर दंगा पीड़ितों का केस लंबे समय से लड़ते रहे हैं। अपनी सादगी, निष्पक्ष छवि और सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव के कारण अभयकांत झा जनता के बीच एक ईमानदार चेहरा माने जाते हैं। इसी क्रम में जनसुराज ने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से मंज़ूर आलम को भी अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मंज़ूर आलम को क्षेत्र में एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। वे सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहते हुए […]

श्रीमद्भागवत में हुआ रासलीला, पूतना वध देख जमकर बजी तालियां ||GS NEWS

DESK20250

गोसाई गांव के गंगा तट पर आयोजित हो रहा श्रीमद् भागवत कथा नवगछिया । गोपालपुर प्रखण्ड के गोसाई गांव में गंगा तट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन विशेष उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दिन कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का रासलीला मनाया गया। भक्तों ने बड़ी संख्या में इस आयोजन में हिस्सा लिया और भगवान श्री कृष्ण के जीवन और लीलाओं का श्रवण करते हुए अपनी भक्ति प्रकट की। इस अवसर पर कथा के दौरान झांकी की भी प्रस्तुति दी गई, जिसमें भगवान कृष्ण के लीलाओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया। भक्तजन झांकी देखकर और कथा सुनकर आनंदित हुए और उत्साह में झूम उठे। उपस्थित लोगों ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से […]

नवगछिया पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष अभियान, अपराधियों की गिरफ्तारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से पुलिस जिला नवगछिया द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। इस क्रम में स्वीकृत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) कंपनियों के लिए दैनिक ऑपरेशनल प्लान तैयार किया गया है। इस योजना के तहत नवगछिया पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा जगह-जगह फ्लैग मार्च, सघन वाहन जॉच और अपराध नियंत्रण के अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी और वारंट/कुर्की अधिपत्रों की तामिली पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में, नवगछिया के माननीय न्यायालय (एसडीजेएम) द्वारा जारी आदेश के तहत राजीव रंजन उर्फ बबलू सिंह, पुत्र जनार्दन सिंह, निवासी दोनिया टोला […]

मुकेश राणा को मिला चक्रवर्ती देवी स्मृति सम्मान 2025 ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । नवगछिया के समाजसेवी मुकेश राणा को भागलपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में WECS एसोसिएशन द्वारा चक्रवर्ती देवी स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें बिहुला विषहरी से जुड़ी मंजूषा पेंटिंग के प्रचार-प्रसार और संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। सम्मान समारोह में मंजूषा गुरु मनोज पंडित, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मंजूषा कलाकार ऊलूपी झा, कल्पना देवी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह में दोनों कलाकारों ने मुकेश राणा को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुकेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और वे आगे भी मंजूषा कला को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य […]