Category Archives: भागलपुर

जाह्नवी चौक जयमंगल टोला में की गयी बोल बम के गीतों की शूटिंग ||GS NEWS

DESK 040

देखने उमड़ी लोगों की भीड़ नवगछिया – स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किये गए अंगिका बोलबम लोक गीतों के वीडियो अल्बम  की शूटिंग शनिवार को जाह्नवी चौक जयमंगल टोला में की गयी. शूटिंग देंखने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. निर्माता सह गीतकार गुलशन राजा ने बताया कि उस अल्बम में दिलीप छैला बिहारी और ममता माही ने आवाज दी है. जबकि वीडियो अल्बम में कविता राजवंशी और अजेश साहू व अन्य ने काम किया है. गुलशन राजा ने कहा कि उनका मकसद स्थानीय स्तर की प्रतिभा को एक मंच देना है जिस कार्य मे वे निरंतर लगे हुए हैं. DESK 04

पुनर्वास की मांग को लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे बड़ी संख्या में मिल्की के विस्थापित परिवार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रतिनिधि – नवगछिया गौशाला की जमीन पर रह रहे बड़ी संख्या में मिल्की के विस्थापित परिवार पुनर्वास की मांग को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. यहां पर विस्थापित लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी को एक आवेदन दे कर पुनर्वास की व्यवास्था करने की मांग की. नेतृत्व कर रहे अजय चौधरी ने कहा कि वे लोग वर्ष 1987 में विस्थापित हुए. उस समय स्थानीय प्रशासन के मौखिक आदेश के बाद वे लोग गौशाला की जमीन पर रहने लगे. वर्ष 1987 के बाद निरंतर उनलोगों ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पुनर्वास की व्यवास्था करने की मांग की लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन मिला. अजय चौधरी ने कहा कि अगर उनलोगों को सरकार के स्तर से रहने के लिए जमीन दे दी जाएगी […]

बिहपुर मे दो दिवसीय उर्स ए पाक की तैयारी शुरू  ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में सुफी संत हजरत सैयदना हुजूर मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैह व हजरत सैयदना हुजूर अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स ए पाक 26 जुलाई से शुरू होगा.इस को लेकर खानका मे तैयारी शुरू कर दी गई है खानका के सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने कहा कि 26 जुलाई को सुबह में कुरान खानी , शाम को मगरीब की नमाज के बाद परचम कुशाई ( खानकाही झंडा) फहराया जायेगा. फिर इसके बाद शानदार जलसा का आयोजन होगा. इस बाहर के औलमाए कराम व शायरे इस्लाम तशरीफ ला रहे हैं जलसे के खानकाही कववाली भी होगा.इस के बाद मजार […]

कटाव पीड़ितों के बीच लायंस क्लब ने किया वस्त्र वितरण  ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी गांव में पिछले दिनों कोसी नदी के कटाव से पीड़ित हुए 40 परिवारों के बीच लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया गया। इस वस्त्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल चिरानिया, विनोद खंडेलवाल, नरसिंह चिरानिया एवं कोषाध्यक्ष विनोद चिरानिया शामिल थे। जिन्होंने जहांगीरपुर बैसी गांव जाकर मो निसार के दरवाजे पर गुड्डू मुखिया, बुलंद जी तथा ग्रामीण मो अताउल हक व नियाज अख्तर इत्यादि की मौजूदगी में सैकड़ों बच्चों के कपड़े तथा लूंगी व गंजी इत्यादि वस्त्र का वितरण किया। DESK 04

लोक अभियोजकों को एसपी ने किया सम्मानित ||GS MEWS

DESK 040

सामान्य वाद और त्वरित विचारण में नवगछिया बेहतर पहली बार नई पहल के लिए एसपी को अधिवक्ताओं ने दिया धन्यवाद नवगछिया – पूरे बिहार में त्वरित विवाद और सामान्य वाद में बेहतर कार्य निष्पादन करने के लिए सभी लोक अभियोजकों को सम्मानित किया गया और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया. जानकारी मिली है कि नवगछिया के प्रभारी लोक अभियोजक परमानंद साह, अपर लोक अभियोजकों देवेन्द्र कुमार सिंह, श्रीकिशोर झा, लालमोहन मंडल, शंभु नाथ सिंह, रविंद्र पासवान, अरुण कुमार साह, सहायक अभियोजन पदाधिकारी सतीश सिंह, लखनलाल तिवारी, विश्वजीत कुमार, विशेष लोक अभियोजक उत्पाद एवं निषेद विभाग बासदेव साह, मद्य एवं निषेद विभाग के लोक अभियोजक भोला कुमार मंडल, एनडीपीएस एक्ट के विशेष अभियोजक श्रीधर सिंह, विशेष लोक अभियोजक एससी एसटी एक्ट […]