Category Archives: भागलपुर

स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों द्वारा 7 लाख की ज्वेलरी से भरा बैग छिनतई का मामला निकला फर्जी ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर के स्वर्ण व्यवसायी राजीव पोद्दार से  बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे सात लाख रुपये के जेवर छिनतई का मामला फर्जी निकला.पीड़ित व्यवसायी राजीव ने बिहपुर पुलिस  को सात लाख ज्वेलरी से भरा बैग बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा छीन लेने की सूचना दिया था.जिस पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सोनवर्षा से अमित व चंदू को हिरासत में लिया था.वहीं पुलिस ने जब इस छिनतई की घटना की बारीकी से पड़ताल किया तो कहीं से भी घटना का नही होना पता चला.पुलिस ने बाजार में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. पर कही से घटना की सत्यता नही सामने आई और घटनास्थल के आसपास भी लोगों ने  ऐसी किसी प्रकार की घटना होने से अनभिज्ञता जताया.नवगछिया […]

मकंदपुर चौक पर स्थित होटल में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी का खुलासा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर होटल राज पैलेस में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है. नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्त्व में पुलिस ने छापेमारी कर दो युवक व दो युवतियों को होटल के कमरे से आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया. गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दो -तीन महीने से सूचना मिल रही थी कि उक्त होटल में जिस्मफरोशी का अवैध कारोबार किया जा रहा है. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर होटल की निगरानी की जा रही थी. गुरुवार को पक्की सूचना मिलने पर एसडीपीओ साहब के नेतृत्त्व में की गई छापेमारी में होटल के अलग -अलग कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में दो युवकों व दो कॉलेज की छात्राओं […]

बिहपुर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर मनाया जश्न  || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर-  गुरुवार को जैसे -जैसे राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की जीत के रुझान आने लगे वैसे ही भाजपाइयों ने जीत का जश्न मानना शुरू कर दिया.इसी कड़ी में बिहपुर डाकबंगला परिसर में बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अबीर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया.उन्होंने कहा मुर्मू जी ने गरीबों ,दलितों को शशक्त बनाने में  जीवन समर्पित कर दिया. उनके पास समृद्व प्रशासनिक अनुभव है.उनका कार्यकाल सर्वश्रेष्ठ रहेगा. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी ,मुखिया मनोज लाल ,संजय राय ,गोपाल चौधरी ,प्रो गौतम आदि कई मौजूद थे. DESK 04

बभनगामा में दिवंगत सेना के जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई ,अंतिम यात्रा में शामिल हुये हजारों लोग ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – गुरुवार को बभनगामा में  दिवंगत आर्मी के जवान मोहम्मद हसनैन को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई।उनके अंतिम यात्रा में  हजारों की संख्या में  लोग शामिल हुये.ज्ञात हो की  बुधवार को सेना के जवान मोहम्मद हसनैन की मौत ससुराल जाने के दौरान खरीक के तेलघी में सड़क दुर्घटना में हो गई थी।जवान की बाइक पोल से टकरा गई थी. जिस कारण जवान की मौत मौके पर हो गई थी.जवान लखनऊ में  पोस्टेड था।मंगलवार की रात वह घर आया था। गुरुवार को सुबह 9बजे बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर से आये सेना के सात जवानों ने हवाई फायरिंग के सलामी दिया.वहीं बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और एएसआई सतेंद्र सिंह ने भी दिवंगत जवान को सलामी दिया.जवान अपने पीछे पत्नी […]

राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड से सम्मानित हुए बिहपुर के घनश्याम को बिहपुर डाकबंबला परिसर में किया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड से सम्मानित हुए बिहपुर के घनश्याम को बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र ने गुरूवार को बिहपुर डाकबंबला परिसर में अंवस्त्रम देकर सम्मानित किया।विधायक ने कहा कि घनश्याम जैसे युवा ही हमारे विस की पहचान होने चाहिए।बिहपुर विस का शैक्षणिक,बौद्धिव व खेल प्रतिभा का डंका राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर यूं ही बजता रहे।ज्ञात हो कि बीते 26 जून को मध्यप्रदेश के इंदौर मैरीओट फाईवस्टार होटल में बिहपुर निवासी हरीलाल साह व चुन्नी देवी के पुत्र घनश्याम समेत देशभर के कुल 110 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया था।घनश्याम के द्वारा ग्रामीण शिक्षा के उपर अपने विचार व सुझाव को रखा था। और धनश्याम ने ग्रामीण शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कुछ अपने सोच […]

नवगछिया स्टेशन पर सवारी गाड़ी से गिरकर ग्रामीण चिकित्सक की मौत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया स्टेशन पर सवारी गाड़ी से गिरकर ग्रामीण चिकित्सक की मौत हो गई। मृतक खरीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा खरीक स्टेशन निवासी स्वर्गीय धनेश्वर मंडल के पुत्र वकील कुमार मंडल हैं। परिजनों ने बताया कि वकील कुमार मंडल नवगछिया बाजार से दवाई खरीद कर खरीक जा रहे थे। गाड़ी स्टेशन से खुल चुकी थी। चलती हुई गाड़ी में चढ्ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वह गिर गए। सर के पीछे चोट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव का अंतपरीक्षण होने के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। विनोद कुमार मंडल अपने पीछे दो लड़की नम्रता कुमारी, साक्षी कुमारी, एक […]

अनुसूचित जाति जनजाति के नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई ||GS NEWS

DESK 040

भारतीय जनता पार्टी नवगछिया द्वारा अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में रंगरा प्रखंड के बनिया गांव में अनुसूचित जनजाति के लोगो ने महामहिम राष्ट्रपति निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू होने की खुशी में उनके तस्वीर के साथ शोभा यात्रा निकाली एवम मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इस निर्णय का लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला जिला अध्यक्ष विनोद मंडल,जिला प्रवक्ता रवि कुमार रंजन, सुशील पंडित, जितेंद्र साह, अनंतलाल पंडित, उमेश चंद्र पटेल, भोला सिंह, दिनेश सिंह, नरेश मंडल, अंबिका सिंह एवम कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भारतीय जनता पार्टी नवगछिया द्वारा अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में रंगरा प्रखंड के बनिया गांव में. अनुसूचित जनजाति के लोगो ने महामहिम […]