Category Archives: भागलपुर

मोबाइल नंबर नहीं देने पर विधवा की हत्या करने वाला आरोपी को भेजा गया जेल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक 26 वर्षीय विधवा महिला मोनी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव का ही युवक प्रकाश मंडल गलत इरादे से महिला से मोबाइल नंबर मांग रहा था। जब महिला ने नंबर देने से इनकार किया और विरोध किया तो आरोपी ने गांव की एक दुकान पर उसके सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें गोपालपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार, दरोगा कृष्ण कन्हैया, रसनदेव पासवान, शिवानंद साहनी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इस टीम […]

मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत 1885 छात्राओं को लगाया गया एचपीवी का टीका ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत भागलपुर जिले में 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की 1885 छात्राओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका सफलतापूर्वक दिया गया। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित माना जाता है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अगस्त 2025 को जिले के रंगरा, नवगछिया, नाथनगर, पीरपैंती, सन्हौल, कहलगांव, गोराडीह, सबौर के एक-एक चयनित विद्यालयों में तथा शहरी क्षेत्र के दो विद्यालयों में छात्राओं को यह टीका दिया जाएगा। इस अभियान में यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) एवं यूएनडीपी जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। डॉ. कुमार ने बताया कि एचपीवी का यह टीका पूर्णतः सुरक्षित […]

Noimg

भागलपुर के रेशम भवन में 1 से 6 अगस्त तक चल रहा आकांक्षा हाट, स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बढ़ावा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार भागलपुर के रेशम भवन में 1 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया है। इस हाट में भागलपुर के रेशमी वस्त्र, कृषि उत्पाद, मंजूषा कला और हस्तशिल्प से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय शिल्पियों और उद्यमियों को मंच प्रदान किया गया है। आकांक्षा हाट का उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी ने हाट में लगाए गए सभी स्टॉलों का बारीकी से […]

Noimg

₹100 में नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी, ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर किया हंगामा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो युवकों को शुक्रवार को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान अनिल कुमार और निरंजन कुमार के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि वे खुद को एक संस्था का प्रतिनिधि बताकर युवाओं से ₹100 ऑनलाइन जमा कराते थे और बदले में नौकरी दिलाने का वादा करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, ये युवक खासकर मैट्रिक और इंटर पास युवाओं को लक्ष्य बनाते थे। ₹100 जमा करने के बाद युवाओं को किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया या जानकारी नहीं दी जाती थी, जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। ठगी से परेशान कुछ ग्रामीणों ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों को […]

Noimg

भागलपुर के बसंतपुर गांव में पहुंचे फिटनेस आइकॉन राजा यादव उर्फ बिहारी टार्जन ||GS NEWS

DESK20250

युवाओं को दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश भागलपुर। जिले के बसंतपुर गांव में मंगलवार को फिटनेस आइकॉन राजा यादव उर्फ बिहारी टार्जन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके गांव पहुंचने पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव विजय यादव, हम पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष सनोज यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरविन्द मंडल और देसी जिम के नंदू ने फूल-मालाओं व अंगवस्त्र से उन्हें सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत में राजा यादव ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे की लत को छोड़कर अपने शरीर और मानसिक […]

Noimg

SIR प्रक्रिया के तहत भागलपुर में 2 लाख 44 हजार 612 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत भागलपुर जिले में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची की छंटनी की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी दी कि इस प्रक्रिया में कुल 2,44,612 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार पहले जिले में कुल 24,00,414 मतदाता पंजीकृत थे, लेकिन विशेष पुनरीक्षण के बाद यह संख्या घटकर 21,55,802 हो गई है। हटाए गए मतदाताओं में 62,852 मृत मतदाता शामिल हैं, जबकि 1,25,388 मतदाता अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 26,566 ऐसे मतदाता पाए गए, जिनके नाम दो जगह दर्ज थे। इन सभी मामलों में नामों को मतदाता सूची से हटा दिया गया है। डॉ. चौधरी ने […]

Noimg

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप को लेकर राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 24 जून से 26 जुलाई 2025 तक सभी के सहयोग से संपन्न हुआ और उसी क्रम में आज मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया है, जिसकी प्रति सभी प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने भागलपुर जिले में मतदाताओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि विशेष पुनरीक्षण से पहले मतदाताओं की कुल संख्या 24,00,414 थी, जिसमें पुरुष 12,12,704, महिला […]

Noimg

राष्ट्रीय सब जूनियर व कैडेट ग्रैपलिंग कुश्ती में बिहार को 9 पदक, 5 स्वर्ण सहित शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : विलासपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न पांचवीं राष्ट्रीय सब जूनियर व कैडेट ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप (बालक व बालिका वर्ग) में बिहार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। इनमें 5 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में विभिन्न भारवर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 59 किलोग्राम भारवर्ग में बजरंगी कुमार ने दिल्ली के विनय सिंह को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 100 किलोग्राम में आदर्श राज ने केरल के हरीश को 10-4 से, 60 किलोग्राम में शुभम कुमार ने गुजरात के सिंह युवराज […]

Noimg

समय पर इलाज न मिलने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने मायागंज अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला निवासी शिव शंकर चौधरी की मौत इलाज में देरी के कारण हो गई। परिजनों का आरोप है कि मायागंज अस्पताल की लापरवाही ने उनकी जान ले ली। बताया गया कि बीते दिन शिव शंकर चौधरी अपने घर में अचानक गिर पड़े थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिवार ने तुरंत उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, वे उन्हें कल शाम करीब 4 बजे मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती भी करवा दिया गया, लेकिन देर रात तक और अगले दिन सुबह तक कोई डॉक्टर उन्हें देखने तक नहीं आया। उचित इलाज के अभाव […]

Noimg

नवगछिया में टेस्टी बाइट्स फ़ास्ट फ़ूड एंड बेकर्स का भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

स्वादिष्ट व्यंजनों की हुई शुरुआत,क्षेत्रवासियों में उत्साह नवगछिया: मदन अहिल्या मार्ग स्थित मकनपुर चौक पर टेस्टी बाइट्स फ़ास्ट फ़ूड एंड बेकर्स का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ बैंक ऑफ इंडिया, नवगछिया शाखा के प्रबंधक गौरी शंकर कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह फूड आउटलेट न केवल स्वादिष्ट व्यंजनों की सुविधा देगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार का अवसर भी प्रदान करेगा। टेस्टी बाइट्स में रोल्स, पनीर रोल, वेज रोल, मोमोज, समोसे, छोले-भटूरे, शुद्ध घी से बनी मिठाइयां, ताज़ा दही, पनीर तथा बर्थडे और एनीवर्सरी केक की सुविधा उपलब्ध है। यह दुकान हर दिन सुबह […]