Category Archives: भागलपुर

अब अपराधियों के लिए असान नहीं रही चुनावी राह, जानिए चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

अब दागदार छवि वाले नेताओं के लिए विधानसभा तक पहुंचने की राह आसान नहीं होगी। चुनाव आयोग ने ऐसे प्रत्याशियों के लिए नियम और सख्त कर दिए हैं। प्रयास है कि जनता अधिक से अधिक बेदाग छवि वाले प्रत्याशियों का चयन करे और उन्हें सदन तक पहुंचा सके। आपराधिक छवि के लोगों पर सख्ती के इरादे से चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब प्रत्‍याशियों को अपने मुकदमों को जनता के समक्ष सार्वजनिक करना होगा। तीन बार जनता को देनी होगी मुकदमों की जानकारी चुनाव आयोग की गाइडलाइन में प्रावधान कर दिया गया है कि दागदार छवि वाले प्रत्याशियों को नामांकन पत्र में अपने अपराध संबंधी मुकदमों का ब्योरा देने के साथ ही कम […]

नवगछिया: इतिहास ने एक बार फिर से खुद को दोहराया, फिर बहाल होगी सड़क ए आजम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ऋषव मिश्रा “कृष्णा”, नवगछिया : बिहपुर वीरपुर सड़क एनएच 106 का इतिहास करीब 500 वर्षों का है. इस सड़क को सूरी वंश के संस्थापक शेरशाह के प्रचलित सड़क जीटी रोड के तर्ज पर ही सड़क ए आजम कहा जाता था. मुगल सम्राट बाबर के शासनकाल में शेरशाह सूरी ने एक सैनिक के रूप में अपने विजय अभियान को शुरू किया. जल्द ही उसे सेनापति बना दिया गया और फिर उसे बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गय. 1537 में शेरशाह सूरी ने बंगाल पर कब्जा कर सूरी स्थापित किया. 1539 में शेरशाह ने चौसा की लड़ाई में हुमायूं को पराजित कर दिया. पुनः 1540 में शेरशाह ने हुमायूं को हराकर शेर खान की उपाधि प्राप्त किया और संपूर्ण उत्तर भारत में […]

Noimg

नवगछिया: सोमवार को रहा हादसों का दिन सड़क हादसे में महिला घायल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 31 भवानीपुर चौक और मुरली चौक के बीच हुए सड़क दुर्घटना में पूर्णिया जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी उमेश मंडल की  पत्नी सविता देवी 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई है. दुर्घटना के बाद घायल महिला को रंगरा पुलिस इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. जनकारी के अनुसार महिला मोटरसाइकिल से नवगछिया से  पूर्णिया जा रही थी. पूर्णिया जाने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो जाने से वह मोटरसाइकिल से गिर गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. Barun Kumar Babul

Noimg

नवगछिया: कदवा मिलन चौक पर सड़क हादसे में दो की मौत, नौ घायल, स्थिति गंभीर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिले के कदवा ओपी क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु संपर्क पथ पर मिलन चौक के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में कुल दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि कुल नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों की प्राथमिक चिकित्सा नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया फिर सबों को बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच मायागंज भेजा गया है. मृतक की पहचान नवगछिया पुलिस जिले के कदवा ओपी क्षेत्र के प्रतापनगर निवासी बुजुर्ग दिसंबर राय और झारखंड के गोड्डा जिला के गंगटी थाना क्षेत्र के भौंडीया गांव निवासी विजय पंडित 45, पिता मुनेश्वर पंडित के रूप में की गयी है, जबकि घायल जनार्दन पंडित 38, मिथिलेश कुमार19, निरंजन कुमार30, पिंटू कुमार, आकाश […]

Noimg

नवगछिया: कोरोना संदिग्ध ट्रक चालक की मौत, अनुमंडल अस्पताल लाया गया शव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कोरोना संदिग्ध एक ट्रक चालक की मौत हो गयी है. ट्रक चालक गुरुदीप सिंह (50 वर्ष) पंजाब के फरीदकोट का निवासी है. गुरूदीप के ट्रक के पीछे पीछे चल रहे ट्रक चालक व भाई कुलवंत सिंह ने बताया कि उसके भाई के रविवार शाम को सर दर्द और सर्दी बुखार हो गया था. रास्ते मे ही एक चिकित्सक से दवा ले कर दिया गया लेकिन उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती रही. रविवार को शाम में वे अपने ट्रक पर बेहोश हो गए. फिर ओटो से उनलोगों ने गुरुदीप को अनुमंडल अस्पताल लाया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि ट्रक चालक को कोरोना का संदेह है. सैम्पलिंग की गयी है. […]

Noimg

नवगछिया: जदयू जिलाध्यक्ष ने किया चुनाव से पूर्व नवगछिया को जिला बनाने की मांग GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – जदयू के जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री से चुनाव से पूर्व ही नवगछिया को पूर्ण जिला का दर्जा देने की मांग की है. जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सीएम को याद दिलाया है कि भागलपुर, नवगछिया और बांका जिला के वर्चुवल संवाद में उन्होंने जिला बनाने की बात पर चर्चा भी की थी. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि चुनाव से पूर्व ही अगर पूर्ण जिला घोषित कर दिया जाता तो यह नवगछिया वासियों के का सौभाग्य होता. दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष ने एक प्रेस नोट भेज कर कहा है कि एनडीए सरकार में बिहार का सर्वांगीण विकास हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार […]