Category Archives: भागलपुर

Noimg

वार्ड संख्या 10 उपचुनाव: गुनेश्वर मंडल 238 मतों से विजयी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। इस चुनाव में तीन प्रत्याशी – गुनेश्वर मंडल, वहीदा प्रवीण और शाहिदा खातून ने पार्षद पद के लिए अपनी किस्मत आजमाई थी। आज सदर एसडीओ कार्यालय के सभागार में हुई मतगणना के दौरान गुनेश्वर मंडल ने अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए 238 मतों से जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। विजयी उम्मीदवार को फूल मालाओं से स्वागत किया गया और गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया गया। गुनेश्वर मंडल ने जीत के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले उनके पुत्र जीवन मंडल वार्ड संख्या 10 के पार्षद थे, लेकिन बीएससी शिक्षक […]

Noimg

सन्हौला मोड़ चेक पोस्ट के पास शराब तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से ला रहा था शराब की खेप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सन्हौला मोड़ चेक पोस्ट के समीप जगदीशपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया तस्कर झारखंड के गोड्डा जिले के पोरियाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अमजोरा गांव निवासी दिलीप गोस्वामी है। वह झारखंड से देसी शराब की खेप लेकर बिहार आ रहा था। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सन्हौला मोड़ पर एक मारुति स्विफ्ट कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 200 एमएल के कुल 1200 पाउच देसी शराब बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर कार को भी जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस तस्कर से […]

Noimg

एलएचबी बोगियों से सजी गरीब नवाज एक्सप्रेस हुई रवाना, यात्रियों में खुशी की लहर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: रविवार को गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715/15716 किशनगंज–अजमेर) का परिचालन अत्याधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रेक से शुरू हुआ। नये कोचों से सुसज्जित यह ट्रेन जब नवगछिया स्टेशन पर अपने निर्धारित समय पर पहुँची, तो यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने रेल मंत्रालय का आभार प्रकट करते हुए इसे एक स्वागत योग्य कदम बताया। नवगछिया स्टेशन पर यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब सफर ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक हो गया है। इस अवसर पर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ट्रेन के गार्ड का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुकेश राणा ने जानकारी दी कि अब गरीब नवाज एक्सप्रेस में सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी कोच की […]

Noimg

मदन अहिल्या महिला कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, दीक्षा मिश्रा बनीं अध्यक्ष ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नवगछिया इकाई के अंतर्गत मदन अहिल्या महिला कॉलेज की इकाई का पुनर्गठन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा दक्षिण बिहार प्रांत की सह छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज द्वारा की गई। घोषित कार्यकारिणी में दीक्षा मिश्रा को कॉलेज अध्यक्ष और मौसम सिंह निषाद को कॉलेज मंत्री बनाया गया है। कॉलेज उपाध्यक्ष के रूप में सीता कुमारी, सिमरन कुमारी और रोशनी कुमारी का चयन हुआ है, जबकि कॉलेज सह मंत्री के रूप में सुहानी कुमारी, तनु भारद्वाज और रितु कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी पायल को और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अंकिता को दी गई है। विभिन्न आयामों में भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। कॉलेज SFD […]

नवगछिया के रसलपुर में सर्पदंश की घटना, महिला की स्थिति अब सामान्य ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में रविवार को सर्पदंश की एक घटना सामने आई। रसलपुर निवासी नीरा देवी, पति राम यादव, गांव के पेट्रोल पंप के पीछे खेत में घास काट रही थीं, तभी अचानक उन्हें एक साँप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल नीरा देवी को इलाज के लिए नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें पूरे दिन भर्ती रखा गया। संध्या में चिकित्सकों ने उनकी स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी। परिजनों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने से बड़ी अनहोनी टल गई। ग्रामीणों ने घास काटने जैसे कार्यों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने […]

Noimg

इस्माइलपुर में सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का तीसरा चरण संपन्न, 70 बच्चों को मिला प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का तीसरा चरण इस्माइलपुर में 18 जून से 29 जून 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस चरण में कुल 70 बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही उन्हें ड्रेस और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत दो बैचों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम बैच में अमरेश कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार, विशुन कुमार को द्वितीय तथा कौशल कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं द्वितीय बैच में आदेश कुमार को प्रथम, अमित कुमार को द्वितीय और छोटू कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर प्रीतम कुमार, निरंजन कुमार, सुमित कुमार, गौरव कुमार और विजय मंडल के […]

Noimg

एसडीओ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों में रविवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन और मतदाता सत्यापन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को सटीक और समयबद्ध कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान प्रभावी रूप से चलाया जाए ताकि लोग अपने अधिकारों […]

Noimg

नवगछिया में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, मतदाताओं को किया गया जागरूक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न ग्रामों में अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। 152-बिहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 26, जो ग्राम पंचायत नगरपारा पूर्व के ग्राम भ्रमरपुर के वार्ड संख्या 6 में स्थित है, वहां विशेष गहन पुनरीक्षण के विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुरूप गणना प्रपत्र (प्रारूप) को घर-घर जाकर वितरित किया गया। इस दौरान मतदाताओं को प्रक्रिया की जानकारी दी गई और प्रपत्र भरने में सहायता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने और जानकारी सत्यापित कराने हेतु जागरूक करना था। मतदाताओं ने इस […]