Category Archives: भागलपुर

Noimg

रामनवमी पर 26 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखेगी मिसाल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर 26 मार्च को भगवा क्रांति संगठन के तत्वावधान में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं और शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा तथा भारत माता की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आएगा। इस आयोजन में भगवा क्रांति संगठन के साथ-साथ कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठन भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। शोभायात्रा का शुभारंभ घंटाघर चौक से होगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बुढ़ानाथ मंदिर के समीप जाकर समाप्त होगी। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं […]

Noimg

नेपाल की युवती की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत, परिवार में शोक की लहर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। नेपाल निवासी एक युवती की इलाज के दौरान भागलपुर के मायागंज अस्पताल में मौत हो जाने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका की पहचान स्मिता कुमारी सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 19 मार्च को पारिवारिक विवाद के बाद स्मिता ने सल्फास की गोली खा ली थी, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल नेपाल के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सकों द्वारा लगातार उपचार […]

Noimg

आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम, चैती छठ पर गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का समापन बुधवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। भागलपुर सहित नवगछिया, कहलगांव, पीरपैंती और सुल्तानगंज के विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्योदय के समय जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों में विशेष उत्साह देखा गया। सुबह होते ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजा-अर्चना करती नजर आईं, वहीं पुरुषों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। “छठी मईया” के गीतों से पूरा […]

Noimg

चैती छठ पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं संतान की लंबी आयु की कामना की। घाटों पर भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद के साथ भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। सभी प्रमुख घाटों पर आपदा मित्रों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इसके अलावा […]

Noimg

बत्ती गुल कर सीएसपी संचालक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया मोड़ के समीप अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय उत्तम कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में घायल के पिता शिव कुमार सिंह ने बताया कि वे दुकान के पीछे सो रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि किसी ने पटाखा छोड़ा है, लेकिन जब चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो वे बाहर निकले। बाहर आकर देखा कि उनके बेटे उत्तम कुमार को गोली मार दी गई है। परिजनों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के […]

Noimg

गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन घायल, स्थानीय लोगों ने बचाई जान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।जिले के बगरी चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौहद्दी निवासी पंडित नवीन झा की पत्नी, फुआ और फूफा ई-रिक्शा से गोपालपुर में एक रिश्तेदार के यहां पूजा में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान खरीक थाना क्षेत्र के बगरी चौक के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने उनके ई-रिक्शा में सीधी […]

Noimg

विश्व टीबी दिवस पर भागलपुर में अनूठी पहल, मास्क और जागरूकता मुहर से दिया संदेश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।विश्व टीबी दिवस के अवसर पर भागलपुर में जीवन जागृति सोसाइटी ने आईएमए भागलपुर के सहयोग से एक अनूठी पहल की शुरुआत की है, जिससे टीबी उन्मूलन अभियान को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने अपनी टीम के साथ क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवा डॉ अजय कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक आवेदन सौंपते हुए एक विशेष जागरूकता मुहर भी प्रदान की। इस मुहर पर स्पष्ट संदेश अंकित है— “मास्क पहनें, जब सफर में या भीड़ में हों।” डॉ अजय सिंह ने बताया कि टीबी (क्षय रोग) एक संक्रामक बीमारी है, जो खांसने और छींकने से फैलती है। ऐसे में यदि मरीजों के पर्चे या चिट्ठे […]

Noimg

बिहार इंटर रिजल्ट 2026 जारी: भागलपुर में 44,644 परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, तीनों संकाय के टॉपर्स घोषित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 85.19% परीक्षार्थी सफल रहे, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23% जबकि छात्रों का 84.09% दर्ज किया गया। इस बार आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में छात्राओं ने बाजी मारी, जबकि साइंस में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच किया गया था, और मात्र 35 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर बिहार बोर्ड ने एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड कायम किया। भागलपुर में टॉपर्स की सूची भागलपुर जिले में तीनों संकायों के टॉपर्स घोषित किए गए हैं— […]

Noimg

किराना एवं जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; शॉर्ट सर्किट या साजिश—जांच शुरू ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र में एक किराना एवं जनरल स्टोर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा चावल, तेल, किराना सामान, फास्ट फूड एवं श्रृंगार सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार, दुकान कृष्णा कुमार राज की पत्नी मुन्नी देवी की थी। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक करीब 4.50 लाख रुपये की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई है। घटना के समय कृष्णा कुमार राज पटना में थे। सोमवार सुबह उन्हें प्रकाश मंडल का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन दल की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह […]

Noimg

छठ पूजा पर मां आनंदी संस्था की सराहनीय पहल, व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भागलपुर में मां आनंदी संस्था द्वारा बरारी पुल घाट के समीप छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छठ व्रती एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों द्वारा छठ व्रतियों को सुहाग के प्रतीक सिंदूर लगाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ की गई। इसके बाद संस्था की महिलाओं एवं व्रतियों ने गंगा घाट पर पारंपरिक छठ गीत गाए, जिससे पूरा घाट भक्ति भाव से गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात व्रतियों के बीच छठ पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री जैसे सूप, नारियल, केला, कद्दू, घी, गुड़, साड़ी सहित अन्य पूजन […]