Category Archives: भागलपुर

Noimg

राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए नवगछिया के दो खिलाड़ी चयनित||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। स्थानीय खेल प्रतिभा एक बार फिर चमकी है। नवगछिया के दो उभरते खिलाड़ी—विशाल कुमार और शहंशाह खान—का चयन बिहार राज्य अंतर-प्रमंडलीय क्रिकेट (अंडर-14) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी आगामी माह बेगूसराय में आयोजित होने वाली इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भागलपुर प्रमंडल की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य के विभिन्न प्रमंडलों की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का चयन नवगछिया क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने जानकारी दी कि दोनों खिलाड़ियों के चयन पर नवगछिया खेल संघ और […]

Noimg

बाबा गणिनाथ धाम में नई समिति का गठन, बच्चों का हुआ सम्मान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । रविवार को खरीक स्थित बाबा गणिनाथ धाम परिसर में नई समिति का गठन किया गया। समुदाय के लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ। नई समिति में अशोक साह को अध्यक्ष, परशुराम कुमार साह को सूचना मंत्री, अरविंद साह को उपाध्यक्ष, राम चंदन साह और अमित साह को सदस्य, महेश साह को कोषाध्यक्ष तथा संजय साह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति गठन के साथ ही समारोह में हलवाई समाज के 15 बच्चे एवं बच्चियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कटिहार से आए मनोज साह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, खरीक प्रखंड प्रमुख, प्रमुख संघ भागलपुर के जिलाध्यक्ष शंकर यादव उर्फ दल्लू बाबू, खरीक धाम के पदाधिकारी एवं निरंजन साह उपस्थित […]

जमीन में दबे वर्षों पुराने कुएं को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहपुर प्रखंड के धर्मपुररत्ती पंचायत के जयरामपुर वार्ड संख्या-09 के निवासी संजय कुमार चौधरी (पिता स्व. मधु चौधरी) के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने भागलपुर डीएम, एडीएम, डीआईजी, नवगछिया एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ और बिहपुर सीओ को आवेदन देकर गांव के वर्षों पुराने कुएं को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दबंगों द्वारा जमीन में दबे इस पारंपरिक कुएं पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। आवेदन में बताया गया है कि धर्मपुररत्ती मौजा, खाता संख्या 1026, खेसरा संख्या 1562, रकबा 1 डिसमिल की सर्वसाधारण खतियानी जमीन पर सैकड़ों वर्ष पुराना कुआं मौजूद था। इस सरकारी कुएं पर गांव के ही भूल चौधरी (पिता स्व. मधु चौधरी) और उनके पुत्रों ने अवैध […]

जमीन में दबे वर्षों पुराने कुएं को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहपुर प्रखंड के धर्मपुररत्ती पंचायत के जयरामपुर वार्ड संख्या-09 के निवासी संजय कुमार चौधरी (पिता स्व. मधु चौधरी) के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने भागलपुर डीएम, एडीएम, डीआईजी, नवगछिया एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ और बिहपुर सीओ को आवेदन देकर गांव के वर्षों पुराने कुएं को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दबंगों द्वारा जमीन में दबे इस पारंपरिक कुएं पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। आवेदन में बताया गया है कि धर्मपुररत्ती मौजा, खाता संख्या 1026, खेसरा संख्या 1562, रकबा 1 डिसमिल की सर्वसाधारण खतियानी जमीन पर सैकड़ों वर्ष पुराना कुआं मौजूद था। इस सरकारी कुएं पर गांव के ही भूल चौधरी (पिता स्व. मधु चौधरी) और उनके पुत्रों ने अवैध […]

दो दिन से फंदे पर रहा दरोगा के पिता का शव, बदबू से खुला मामला का राज ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दारोगा के पिता का शव दो दिनों तक घर के अंदर लटका रहा और किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। जब घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मृतक की पहचान दिनेश्वर धाम, दाल मील रोड निवासी 60 वर्षीय निरंजन मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घर का मुख्य गेट और कमरा अंदर से बंद था। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची, इसके बाद मोजाहिदपुर थाना पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने गैस कटर की मदद से लोहे का […]

टीएमबीयू में इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 1 दिसंबर से होगा शुरू, 10–10 टीमों ने दर्ज की भागीदारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। पीजी एथलीट यूनियन एवं कॉमन रूम, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सत्र 2025–26 के लिए इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट (महिला एवं पुरुष वर्ग) का आयोजन विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी सुनिश्चित की है। अब तक 10 पुरुष टीमों और 10 महिला टीमों ने अपना नामांकन कराकर टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की है। 2 दिसंबर को प्रतियोगिता का दूसरा दिन होगा, जिसमें विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसी दिन पुरस्कार वितरण समारोह और समापन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के उपरांत 3 दिसंबर 2025 को टीएमबीयू की ओर से […]

मजार के बंद गेट पर बढ़ी चर्चा, सिविल सर्जन का बयान—इबादत पर कोई रोक नहीं ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सिविल सर्जन कोठी परिसर स्थित हजरत मेंहदी शाह रहमतुल्लाह अलैह और हजरत अनजान शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार के मुख्य द्वार पर लगाए गए ताले को लेकर पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ था। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा था कि आखिर मजार का मुख्य गेट क्यों बंद किया गया है। इन्हीं सवालों और विवादों के बीच सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए केवल आपातकालीन उपयोग में आने वाले छोटे गेट को बंद किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मजार पर इबादत, जियारत या दुआ करने आने वाले लोगों को […]

Noimg

भागलपुर के तातारपुर में चोरी करते दो युवक पकड़े गए, स्थानीय लोगों ने समझाकर परिजनों के हवाले किया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के सुड़ी लेन में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दो युवकों को स्थानीय लोगों ने चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक किसी घर में चोरी की कोशिश कर रहे थे, तभी आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि दोनों युवक इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। स्थानीय होने की जानकारी के बाद लोगों ने पुलिस को बुलाने के बजाय उन्हें सुधारने का अवसर देने का निर्णय लिया। […]

Noimg

भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की विवरणिका का लोकार्पण, 20 से 22 दिसंबर तक होगा भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। अपसंस्कृति के विरुद्ध जनजागरण, रंगकर्म, लोककला और राष्ट्रीय एकता को समर्पित रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर द्वारा आयोजित होने वाले भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। कला केंद्र, लाजपत पार्क, भागलपुर में 20 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर 30 नवंबर 2025 को कला केंद्र के प्रांगण में आयोजन समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरीय सदस्य डॉ. योगेन्द्र ने की। इसी दौरान महोत्सव की विवरणिका (ब्रोशर) का लोकार्पण भी किया गया। रंग महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भागलपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय कलाकारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उनकी प्रस्तुतियाँ तीनों दिन मंच पर […]

Noimg

TMBU ने M.Ed. संयुक्त प्रवेश परीक्षा एवं नामांकन कार्यक्रम जारी, 1 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) ने शैक्षणिक सत्र 2024–26 के लिए M.Ed. संयुक्त प्रवेश परीक्षा और नामांकन प्रक्रिया की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय की नामांकन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर सभी कॉलेजों में नामांकन इसी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। इस संबंध में छात्र-कल्याण अधिष्ठाता (DSW) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। नामांकन कार्यक्रम (सत्र 2024–26) आवेदन की तिथि: 1 दिसंबर 2025 से 7 दिसंबर 2025 तकसंयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि: 21 दिसंबर 2025 (रविवार)प्रथम मेधा सूची जारी: 23 दिसंबर 2025प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन: 2 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026द्वितीय मेधा सूची हेतु आवेदन: 9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026द्वितीय मेधा सूची […]