Category Archives: भारत

Noimg

भीषण गर्मी को देखते हुए नींबू पानी शरबत का शुभारंभ ||GS NEWS

DESK 040

लायन्स क्लब नवगछिया टाउन की ओर से नवगछिया स्टेशन रोड में ‘हरि- कुंज’ के आगे में भीषण गर्मी को देखते हुए नींबू पानी शरबत का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन ने अपने हाथों से राहगीरों को शरबत पिलाकर किया । कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ , लायन अजय कुमार रुंगटा, क्लब अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, लायन प्रवीन कुमार केजरीवाल, लायन प्रवीण भगत,लायन नरेश केडिया, लायन बिनोद कुमार चिरानीयां, लायन मनोज कुमार सर्राफ , लायन दिनेश केडिया एवं शिवकुमार डोकानियां,दीपक चिरानीयां,गुड्डू का सहयोग रहा। DESK 04

Noimg

पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण ||GS NEWS

DESK 040

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नवगछिया इकाई के द्वारा मदन अहिल्या महाविद्यालय में कॉलेज अध्यक्ष साक्षी भारद्वाज के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया । कॉलेज अध्यक्ष साक्षी भारद्वाज ने कहा कि हम सबों को वर्तमान समय को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है इसी बाबत हम सबो ने वृक्षारोपण का कार्य किया । वही मौके महाविद्यालय के शिक्षिका एनएस एस प्रमुख डॉ० सीता भगत, अशोक कुमार, छात्रा साक्षी भारद्वाज, कॉलेज उपाध्यक्ष ब्यूटी कुमारी,प्रमुख कुसुम कुमारी, कोमल, दीपा, काजल,निधि,रिया, बंदना, निकेता सहित कई अन्य उपस्थित थे । DESK 04

Noimg

दिल्ली के दिलशाद गार्डन में ममता झा नें किया मिथिला रीति रिवाज के साथ वट सावित्री पूजा || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पति की लंबी आयु के लिए रखी गई वट सावित्री की पूजा में जगह जगह सुहागिन महिलाओं द्वारा सोलह श्रृंगार कर वट सावित्री की पूजा आयोजन किया गया । राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में नवगछिया निवासी ममता झा नें भी मिथिला रिवाज के अनुसार अपने पति राजेश रमण झा की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा की । दूरभाष पर ममता झा नें बताया कि शुक्रवार को सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे महिलाएं जुटीं और पूजा कीं। पश्चात प्रसादी वितरण भी किया गया। इसके पश्चात पति की विधिवत पूजा करके पंखे व अपने पल्लू से हवा दिया। उसके बाद पति को भोजन कराकर अपना व्रत तोड़ा। उनोहनें कहा कि इस व्रत को लेकर अच्छा उत्साह […]

Noimg

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में वार्षिकोत्सव लश्कारा 23 शुरू, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में वार्षिकोत्सव लश्कारा 23 का आयोजन शुरू। दो दिनों तक (17-18 मार्च ) चलने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अलग-अलग सोसाइटी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए रखे गए हैं। इसमें अलग-अलग महाविद्यालयों के छात्र बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस तरह के आयोजनों से छात्रों में एक दूसरे की परंपरा, मूल्यों और उनकी विरासत को समझने में मदद मिलती है। अपनी परंपरा और अपने अतीत से परिचित होने में सहायक भूमिका अदा करती है। यही नहीं इस तरह के आयोजनों से सांस्कृतिक और सामाजिक समृद्धि की साझी समझ विकसित होती है।इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। महत्वपूर्ण बात यह है कि […]

Noimg

बंद घर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, लाखों रुपए का हुआ नुकसान ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर।गर्मी की आहट के साथ ही आग लगने की घटना लगातार बढ़ने लगती है। शहर के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर चौक के पास बंद घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि लोगों को आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा था, मोहल्ले के लोगों के द्वारा फोन कर मकान मालिक को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों के साथ साथ घर वालों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग भयावह हो गई थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। मौके पर आई दमकल की गाड़ी के द्वारा घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। […]

Noimg

एक दरोगा समेत करीब आधा दर्जन सिपाहियों के खिलाफ नालसी मुकदमा दायर ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर में एक दरोगा समेत करीब आधा दर्जन सिपाहियों के खिलाफ कोर्ट में नालसी मुकदमा दायर किया गया है। पीड़िता ने पुलिसकर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।भागलपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में एक दरोगा समेत करीब आधा दर्जन सिपाहियों के खिलाफ एक युवती ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए नालसी मुकदमा किया है। यही नहीं युवती ने इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों पर उक्त दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ शिकायत करने के बावजूद किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। मामला जिले के नाथनगर थाना का है। जहां पदस्थापित दरोगा रोहित रितेश, सिपाही रामविलास यादव, सुधीर कुमार यादव, सुबोध कुमार पाल और 3-4 अज्ञात सिपाही के खिलाफ नरगा चौक की […]