Category Archives: bihar bhagalpur

Purnia: आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण की होगी कड़ी निगरानी- GS NEWS

DESK20260

डीएम ने अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की पूर्णिया। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जुलाई 2026 के टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर सभी बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण की निगरानी के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं प्रखंडवार वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार टीएचआर वितरण का कार्य 15 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 20 जुलाई 2026 तक चलेगा। पूरक पोषाहार योजना के तहत निर्धारित रेसिपी के अनुरूप लाभार्थियों को रेडी टू कुक (Ready to Cook) सामग्री वितरित की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि […]

Purnia: पूर्णिया में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, विधायक विजय खेमका ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने गुरुवार को विद्युत विभाग के कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बिजली आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा विद्युत एजेंसी के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान विधायक विजय खेमका ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के प्रयासों से हर घर तक बिजली पहुंच चुकी है और अब प्रत्येक उपभोक्ता को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति […]

Purnia: एसएसबी महानिरीक्षक निशित कुमार उज्ज्वल ने किया पूर्णिया क्षेत्रक मुख्यालय का निरीक्षण- GS NEWS

DESK20260

सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के दिए निर्देश पूर्णिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक (आईजी) निशित कुमार उज्ज्वल, आईपीएस ने गुरुवार को क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया का एक दिवसीय औपचारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन तैयारियों एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया पहुंचने पर महानिरीक्षक का स्वागत उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मधुकर अमिताभ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। आगमन के उपरांत एसएसबी की सुसज्जित टुकड़ी ने उन्हें पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने क्षेत्रक मुख्यालय के प्रशासनिक कार्यालयों, अभिलेखों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को […]

Purnia: मनिहारी में राजकीय श्रावणी महोत्सव के आयोजन की मांग तेज, तारकिशोर प्रसाद ने संस्कृति विभाग को फिर लिखा पत्र- GS NEWS

DESK20260

कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मनिहारी गंगा घाट पर श्रावण मास के दौरान राजकीय श्रावणी महोत्सव आयोजित कराने की मांग एक बार फिर उठाई है। उन्होंने कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव को पत्र भेजकर प्रत्येक वर्ष मनिहारी में राजकीय श्रावणी महोत्सव आयोजित कराने का आग्रह किया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि कटिहार जिले के मनिहारी अनुमंडल मुख्यालय स्थित गंगा घाट धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मनिहारी गंगा घाट से कई पौराणिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। श्रावण मास में यहां हजारों-लाखों श्रद्धालु गंगाजल लेकर विभिन्न प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान करते हैं। उन्होंने बताया कि मनिहारी घाट का ऐतिहासिक […]

Purnia: राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का हमला, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। बिजेंद्र यादव ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्यक्रम, जैसे भूमि पूजन, शिलान्यास और प्राण-प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ने मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास का श्रेय लगातार अपने नेतृत्व को दिया है। ऐसे में यदि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी जैसी घटना सामने आती है, तो इसकी जवाबदेही से सरकार पीछे […]

Naugachia: खरीक में नवस्थापित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, पथ निर्माण मंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में नवस्थापित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन समारोह बुधवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नवगछिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। अतिथियों ने महाविद्यालय के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डिग्री कॉलेज की स्थापना से स्थानीय छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए […]

Naugachia: नदी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने बुधवार को नदी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की स्वच्छता एवं रखरखाव का जायजा लिया और सभी पंजियों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश दिया, ताकि थाना स्तर पर प्रशासनिक कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित […]

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु के पुनर्निर्माण का कार्य अक्टूबर से शुरू कराने की मांग, जिला परिषद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र- GS NEWS

DESK20260

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के पुनर्निर्माण कार्य को सितंबर के बजाय अक्टूबर माह के मध्य से शुरू कराने की मांग को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने जनहित एवं बाढ़ की परिस्थितियों का हवाला देते हुए मरम्मत कार्य की समय-सीमा में बदलाव करने का आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी भागलपुर को भी भेजी गई है। जिला परिषद अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद वैली ब्रिज के माध्यम से छोटे वाहनों का परिचालन कराया जा रहा है। वहीं, सेतु की पूर्ण मरम्मत के लिए सितंबर 2026 से लगभग तीन माह तक आवागमन बंद रखने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि सितंबर माह […]

Naugachia: कपड़ा फेरीवाले से मारपीट, मोबाइल व कपड़े की छिनतई का आरोप- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया-लतरा के बीच ग्रामीण सड़क पर कपड़ा बेचकर लौट रहे एक फेरीवाले के साथ मारपीट एवं छिनतई की घटना सामने आई है। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों पर मारपीट कर मोबाइल फोन और कपड़े छीन लेने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित मोहम्मद तबरेज अंसारी ने बताया कि वह गांव-गांव घूमकर कपड़ा बेचने का काम करता है। बुधवार को नवटोलिया-लतरा मार्ग से गुजरने के दौरान दो से तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन तथा कपड़ों का सामान छीन लिया और मौके से फरार […]

Naugachia: राजकीय डिग्री कॉलेज, गोपालपुर में पठन-पाठन का शुभारंभ- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया । बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत स्थापित 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में बुधवार से विधिवत पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में राजकीय डिग्री कॉलेज, गोपालपुर में भी गरिमामय समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आभासी माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेन्द्र प्रसाद यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। आर्थिक विषमता को समाप्त कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी वर्गों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन की शुरुआत केवल शैक्षणिक गतिविधियों का आरंभ नहीं, बल्कि बिहार के शिक्षा जगत में एक नए […]