July 15, 2026
Bhagalpur:रेशम नगरी के द्वार को मिला नया रंग-रूप, शिवनारायणपुर स्टेशन बना आधुनिक सुविधाओं का नया केंद्र- GS NEWS
DESK2026प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कभी साधारण रेलवे स्टेशन के रूप में पहचाना जाने वाला शिवनारायणपुर अब आधुनिक सुविधाओं से लैस नए स्वरूप में यात्रियों का स्वागत करेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 17.94 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का कायाकल्प किया गया है, जिससे यह केवल रेल यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि पूरे इलाके के विकास का नया केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है।साहिबगंज–भागलपुर रेलखंड पर स्थित यह स्टेशन प्रतिदिन हजारों यात्रियों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों के आवागमन का प्रमुख माध्यम है। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के निकट होने के कारण इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। अब स्टेशन पर आधुनिक भवन, आकर्षक फसाड, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, नया सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, आधुनिक प्रतीक्षालय और उन्नत शौचालय जैसी सुविधाएँ उपलब्ध […]