Category Archives: bihar bhagalpur

Bhagalpur: अधूरी तैयारी, बड़े दावे: क्या इस बार भी इंतजामों पर भारी पड़ेगा श्रावणी मेला!- GS NEWS

DESK20260

@ 29 जुलाई को प्रस्तावित उद्घाटन से पहले मेला क्षेत्र में अधूरे निर्माण, पीएचईडी की सुस्त रफ्तार और रिवर फ्रंट की खुली खुदाई बढ़ा रही चिंता। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 के औपचारिक उद्घाटन में अब महज कुछ दिन शेष हैं। संभावना है कि लंबे अंतराल के बाद इस बार मुख्यमंत्री स्वयं मेले का उद्घाटन करें। लेकिन जमीनी हकीकत यह सवाल खड़ा कर रही है कि क्या करोड़ों श्रद्धालुओं का यह आस्था महापर्व अधूरी तैयारियों के बीच शुरू होगा?जिला प्रशासन ने सभी विभागों को 10 जुलाई तक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया था, लेकिन मेला क्षेत्र का दौरा करने पर तस्वीर कुछ और ही नजर आती है। शहरी मेला क्षेत्र से लेकर कच्चा कांवरिया पथ […]

Purnia: राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के तहत एपीएचसी महेंद्रपुर का सर्विलांस आकलन- GS NEWS

DESK20260

राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण पूर्णिया। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत प्रमाणित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) महेंद्रपुर का एक वर्ष पूर्ण होने के उपरांत मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को राज्य स्तरीय दो सदस्यीय टीम द्वारा सर्विलांस (Surveillance) आकलन किया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक वर्ष पूर्व एपीएचसी महेंद्रपुर को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के आधार पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) की मान्यता प्राप्त हुई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रमाणन के एक वर्ष बाद स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं एवं गुणवत्ता का पुनः मूल्यांकन करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC), नई दिल्ली द्वारा राज्य स्तरीय दो सदस्यीय दल को पूर्णिया भेजा गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य […]

Purnia: बोलेरो से 170.250 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूर्णिया जिले में मद्यनिषेध विभाग एवं पुलिस का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बायसी थाना क्षेत्र स्थित एकीकृत जांच चौकी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट), डालखोला पर नियमित वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 170.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मद्यनिषेध विभाग एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो डीआई टर्बो एसएलएक्स वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन […]

Purnia: वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान शुरू- GS NEWS

DESK20260

डीएम ने एलईडी रथ व पपेट शो वाहन को दिखाई हरी झंडी पूर्णिया। जिले में वज्रपात (ठनका) से होने वाली जन-धन की क्षति को कम करने और आम लोगों को इसके प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से पूर्णिया जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने समाहरणालय परिसर से वज्रपात जागरूकता एलईडी रथ एवं पपेट शो वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कार्ययोजना के तहत शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को वज्रपात से बचाव के उपायों की जानकारी देकर दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में कमी लाना है। विशेष रूप से किसानों, पशुपालकों और खुले में […]

Purnia: पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा अभियान, 138.550 लीटर शराब-बीयर बरामद, 10 गिरफ्तार- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूर्णिया जिला प्रशासन एवं मद्यनिषेध विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण, बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जुलाई 2026 को मद्यनिषेध विभाग ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं समेकित जांच चौकियों पर व्यापक कार्रवाई करते हुए 138.550 लीटर शराब एवं बीयर बरामद की, 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल जब्त की गई। मद्यनिषेध विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार दालकोला समेकित जांच चौकी (बायसी थाना क्षेत्र) में सघन वाहन जांच के दौरान दो अलग-अलग मामलों […]

Purnia: पूर्णिया सहित बिहार में नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना का स्वागत, भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने जताया आभार- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। बिहार सरकार द्वारा पूर्णिया सहित राज्य के विभिन्न जिलों में नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना के निर्णय का भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। नूतन गुप्ता ने कहा कि अब ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दूरी और संसाधनों की कमी के कारण कई छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट के बाद अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते थे, लेकिन अब स्थानीय स्तर […]

Purnia: विद्युत शवदाह गृह के संचालन के फैसले का ग्रीन पूर्णिया ने किया स्वागत- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम बोर्ड द्वारा कप्तान पुल स्थित नवनिर्मित विद्युत शवदाह गृह के सुचारु संचालन को लेकर लिए गए निर्णय का सामाजिक संस्था ग्रीन पूर्णिया ने स्वागत किया है। संस्था के सचिव एवं समाजसेवी रविंद्र कुमार साह ने इस जनहितकारी पहल के लिए महापौर विभा कुमारी, नगर निगम बोर्ड तथा नगर निगम परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंगलवार को आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, लकड़ी से दाह संस्कार की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। वहीं विद्युत शवदाह के लिए मात्र 200 रुपये तथा घाट राजा को अग्नि देने के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। लकड़ी से अंतिम संस्कार कराने वाले परिजनों को लकड़ी की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। […]

Purnia: विश्व युवा कौशल दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, प्रशिक्षित युवाओं ने दी नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया ।विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को पूर्णिया के आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहयोग संस्था से स्वास्थ्य प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं ने जरूरतमंद लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। शिविर का नेतृत्व सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षित युवाओं ने शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान नि:शुल्क हीमोग्लोबिन और डायबिटीज की जांच भी की गई। उपस्थित लोगों ने प्रशिक्षित युवाओं द्वारा दी गई स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि विश्व युवा […]

Purnia: नगर निगम से विभागीय कार्यों और सफाई व्यवस्था की मांगी जानकारी- GS NEWS

DESK20260

राजद जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज ने भुगतान, बिल-वाउचर और सफाई वाहनों का मांगा ब्योरा, समय पर सूचना नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी पूर्णिया : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला प्रवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. आलोक राज ने पूर्णिया नगर निगम में सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन देकर विभागीय कार्यों, भुगतान प्रक्रिया और नगर निगम की सफाई व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं मांगी हैं। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में सूचना उपलब्ध नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई के साथ जनआंदोलन की चेतावनी दी है। आरटीआई आवेदन में डॉ. आलोक राज ने 1 जून 2026 से आवेदन की तिथि तक नगर निगम द्वारा कराए गए सभी विभागीय कार्यों के भुगतान से संबंधित मापी पुस्तिका (एमबी), भुगतान के […]

Naugachia: करोड़ों की फोरलेन बनी हादसों का कारण, बड़े गड्ढों और जलजमाव से राहगीर परेशान- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित फोरलेन सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। कदवा गोला टोला (पंचगछिया) के समीप सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और बारिश के कारण हुए जलजमाव से राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क और गड्ढों में फर्क कर पाना बेहद कठिन हो जाता है। विशेषकर रात के समय यह मार्ग और अधिक खतरनाक बन जाता है। नतीजतन आए दिन बाइक सवारों समेत अन्य वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक सड़क की मरम्मत के लिए […]