Category Archives: bihar bhagalpur

Bhagalpur: भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल- GS NEWS

DESK20260

भागलपुर। जिले के सबौर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान रानी तालाब निवासी आशीष कुमार, पिता फुच्चो मंडल के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बुधवार रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से रानी तालाब स्थित अपने घर से शंकरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घोषपुर के समीप तेज […]

Bhagalpur: श्रावणी मेले में पहली बार तकनीक और पर्यटन- GS NEWS

DESK20260

का संगम, ड्रोन शो से जगमगाएगी बाबा नगरी प्रदीप विद्रोही भागलपुर। इस बार श्रावणी मेला सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक और पर्यटन का भी अनूठा संगम बनने जा रहा है। श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ मनोरंजन और बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रशासन ने ड्रोन शो, जर्मन हैंगर और टेंट सिटी जैसी नई व्यवस्थाओं की तैयारी तेज कर दी है।इन्हीं तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार सिंह की मौजूदगी में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों ने अपनी तैयारियों का ब्यौरा दिया और समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने पर जोर दिया गया।बैठक के बाद जिला पदाधिकारी और संयुक्त सचिव ने अधिकारियों के […]

Bhagalpur: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा- GS NEWS

DESK20260

जयघोष और भक्ति में सराबोर रहा प्रदीप विद्रोहीकहलगांव (भागलपुर)। कहलगांव स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उल्लास के बीच निकाली गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि, घंटियों की गूंज और ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर की प्रमुख सड़कों से होकर निकली रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। यात्रा में शामिल भक्तों का शहर के विभिन्न रास्तों में भव्य स्वागत हुआ. लोगों ने भक्तों को शिकंजी पिलाए.रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित रथ पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान […]

Bhagalpur: सिर्फ स्टेशन नहीं, बिहार की विरासत का नया प्रवेश द्वार बनेगा शिवनारायणपुर स्टेशन- GS NEWS

DESK20260

@ प्रधानमंत्री आज करेंगे राष्ट्र को समर्पित। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन अब केवल ट्रेनों के ठहरने की जगह नहीं रहेगा, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास का नया प्रतीक बनकर उभरेगा। शुक्रवार, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ शिवनारायणपुर स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 17.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्थानीय पहचान है। स्टेशन की आंतरिक सज्जा में मधुबनी चित्रकला, आधुनिक वास्तुकला और विक्रमशिला की ऐतिहासिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। यानी यात्रियों का स्वागत अब सिर्फ प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि बिहार की कला और संस्कृति करेगी।भागलपुर जिले […]

Bhagalpur: अरे भाई, बूढ़े हो गए हैं… जाने दीजिए’ : VIP बैरिकेडिंग पर पूर्व हैट्रिक विधायक गोपाल मंडल का नया ‘एंट्री शो’, समर्थकों की गुहार और बांस फांदने का वीडियो वायरल’- GS NEWS

DESK20260

‘ प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज और विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले गोपालपुर के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस बार मामला किसी बयान या मंचीय विवाद का नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वीआईपी बैरिकेडिंग पार करने की उनकी कोशिश का है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें समर्थक पुलिस से उन्हें अंदर जाने देने की गुहार लगाते नजर आते हैं और कुछ ही पल बाद गोपाल मंडल खुद बांस की बैरिकेडिंग लांघकर वीआईपी क्षेत्र की ओर बढ़ जाते हैं।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुआ घटनाक्रम:बुधवार को भागलपुर जिले के काशिल गांव में राज्य सरकार […]

Bhagalpur: 3 लाख जीतने का मौका, लेकिन AI पर पूरी तरह बैन! श्रावणी मेला 2026 के लिए बिहार सरकार की अनोखी वीडियो प्रतियोगिता- GS NEWS

DESK20260

@ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ा अवसर, वायरल वीडियो ही तय करेगा जीत-हार; पहली बार हाईटेक अंदाज में दिखेगा श्रावणी मेला।प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार सरकार ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने के लिए एक अलग और डिजिटल पहल शुरू की है। पर्यटन विभाग ने ‘मेला-2026: एक इन्फ्लुएंसर की नजर से’ थीम पर वीडियो प्रतियोगिता लॉन्च की है। इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह है कि केवल अच्छा वीडियो बनाना ही काफी नहीं होगा, बल्कि सोशल मीडिया पर उसकी लोकप्रियता भी विजेता तय करेगी।प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, ट्रैवल व्लॉगर्स, यूट्यूबर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को श्रावणी मेले की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व को […]

Bhagalpur: शिक्षा के मंदिर में न्याय की दस्तक: राजभवन पहुंचा TMBU के 70 अतिथि शिक्षकों का मामला, सम्मान और अधिकार की उठी आवाज- GS NEWS

DESK20260

@ बिहार लोक भवन (राजभवन) में राज्यपाल-सह-कुलाधिपति महोदय से ऊर्जा विभाग के मंत्री शैलेश कुमार बुलो मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने TMBU के 70 अतिथि शिक्षकों से जुड़े गंभीर मामले को प्रमुखता से उठाते हुए निष्पक्ष और त्वरित न्याय की मांग की। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के 70 अतिथि शिक्षकों का मामला अब राजभवन तक पहुंच गया है। यह मुद्दा केवल नियुक्ति या प्रशासनिक प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, शिक्षकों के सम्मान और हजारों विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बन गया है। इसी क्रम में आज बिहार लोक भवन (राजभवन) में राज्यपाल-सह-कुलाधिपति महोदय से ऊर्जा विभाग के मंत्री शैलेश कुमार बुलो मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। […]

Bhagalpur: बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में गांधी विचार की- GS NEWS

DESK20260

अनदेखी पर उठे सवाल, सत्याग्रह की चेतावनी @ गांधी विचार मंच एवं अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर मंडल, वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत, वरिष्ठ समाजसेवी सुबोध मंडल तथा गांधी विचार विभाग से जुड़े छात्र-शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि नए राजकीय महाविद्यालयों में गांधी विचार विषय शुरू किया जाए और शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द नियमावली जारी की जाए। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार में प्रखंड और अनुमंडल स्तर पर नए राजकीय डिग्री कॉलेजों की स्थापना कर उच्च शिक्षा का विस्तार किया जा रहा है। इन महाविद्यालयों में कई नए विषयों में पढ़ाई शुरू होने को शिक्षा जगत ने सकारात्मक पहल बताया है। हालांकि, गांधी विचार विषय को नए कॉलेजों में शामिल नहीं किए जाने को […]

Purnia: 46 हजार रुपये रिश्वत लेते बैसा के बीडीओ गिरफ्तार, विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने गुरुवार को पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजकुमार चौधरी को 46 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई बैसा प्रखंड कार्यालय में की गई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एक वेंडर की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता राज किरण ने आरोप लगाया था कि उसने बैसा प्रखंड में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लगभग 16 लाख रुपये की सामग्री की आपूर्ति की थी। आपूर्ति की गई सामग्री के भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में बीडीओ राजकुमार चौधरी ने उनसे रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता […]

Purnia: टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, पूर्णिया में 1.53 लाख से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 270 मरीजों की पहचान- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पूर्णिया जिले में विशेष अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश तथा सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया एवं जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के मार्गदर्शन में 3 जुलाई से जिलेभर में टीबी स्क्रीनिंग, जांच, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी), फूड बास्केट वितरण तथा ‘निश्चय मित्र’ अभियान सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 1,53,394 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अभियान के दौरान 270 टीबी मरीजों की पहचान हुई है, जिन्हें नियमित रूप से निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी चिन्हित टीबी […]