Category Archives: bihar bhagalpur

Bhagalpur: दंडवत यात्रा बनी जीवन की आखिरी राह, 17 वर्षीय श्रद्धालु की मौत-GS NEWS

DESK20260

प्रदीप विद्रोही @ सुल्तानगंज से देवघर जा रही दंडवत यात्रा में हुआ दर्दनाक हादसा, जिलेबिया मोड़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए निकली एक आस्था भरी दंडवत यात्रा में उस समय मातम छा गया, जब एक 17 वर्षीय श्रद्धालु की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों, साथी यात्रियों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।जानकारी के मुताबिक, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चौधरी बासा गांव निवासी रघुनन्दन कुमार, पिता रामबदन मंडल और माता सीता देवी, सुल्तानगंज से देवघर तक दंडवत यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान 13 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10 बजे जिलेबिया पहाड़ के पास अचानक उनकी तबीयत […]

Bhagalpur: रेत से रची पहचान, अब ‘अंग गौरव’ का सम्मान, मधुरेंद्र कुमार ने बढ़ाया भागलपुर का मान- GS NEWS

DESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रेत के कणों को अपनी कल्पना और हुनर से जीवंत संदेशों में बदलने वाले अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। अंग नगरी भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित अंग शिखर सम्मेलन–2026 में उन्हें कला जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘अंग गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान अंग क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में गिना जाता है।राजा दानवीर कर्ण की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित इस समारोह में सम्मान ग्रहण करते हुए मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी कलाकारों का है जो अपनी कला के माध्यम से समाज और संस्कृति को नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे अपने […]

Bhagalpur: एयरपोर्ट की ऊंचाई में फंसे 845 घर: नोटिस के बाद- GS NEWS

DESK20260

भागलपुर निगम में गूंजा ‘मकान बचाओ’ का सवाल प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। एयरपोर्ट के आसपास रहने वाले सैकड़ों परिवारों की चिंता अब नगर निगम के नोटिस के बाद बढ़ गई है। ऊंचाई मानकों के उल्लंघन को लेकर 845 मकान मालिकों को जारी नोटिस ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिन मकानों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है, उनमें से कई घर दशकों पुराने हैं। अचानक नोटिस मिलने से परिवारों के सामने बेघर होने का डर खड़ा हो गया है। लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि किसी भी कार्रवाई से […]

Bhagalpur: सबौर महाविद्यालय में विकास की नई पटकथा लिखेगा ‘विकास संवाद’, पूर्व छात्र से लेकर शिक्षाविद एक मंच पर जुटेंगे- GS NEWS

DESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सबौर महाविद्यालय अपने भविष्य की नई दिशा तय करने की तैयारी में है। 14 जुलाई को आयोजित होने वाला ‘विकास संवाद’ केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महाविद्यालय के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास का रोडमैप तैयार करने की पहल माना जा रहा है। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, समाज और जनप्रतिनिधित्व से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित चेहरे एक मंच पर जुटेंगे।कार्यक्रम को लेकर पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। पूर्व प्राचार्यों, पूर्व विभागाध्यक्षों, पूर्व अधिष्ठाताओं, पूर्व छात्र-छात्राओं, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बड़ी संख्या में अतिथियों ने अपनी उपस्थिति की सहमति भी दे दी है।इसी कड़ी में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार […]

Bhagalpur: मथुरापुर को अलग प्रखंड बनाने की मांग ने पकड़ी रफ्तार, शिवनारायणपुर स्टेशन पर शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान- GS NEWS

DESK20260

प्रदीप विद्रोहीकहलगांव (भागलपुर)। कहलगांव अनुमंडल के मथुरापुर को अलग प्रखंड का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र की वर्षों पुरानी इस मांग को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष काउंटर लगाया गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपने हस्ताक्षर के माध्यम से इस जनआंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि मथुरापुर को प्रखंड का दर्जा मिलने से प्रशासनिक सेवाएं लोगों के और करीब पहुंचेंगी। वर्तमान में विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती […]

Purnia: 16 जुलाई को पूर्णिया में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। इस्कॉन पूर्णिया के तत्वावधान में आगामी 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। रथयात्रा दोपहर 2:00 बजे ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होगी। यात्रा ठाकुरबाड़ी से निकलकर रजनी चौक, लखन चौक, कालीबाड़ी चौक, आर.एन. शाह चौक, जेल चौक, फोर्ड चौक, पंचमुखी मंदिर, लाइन बाजार चौक, अष्टा मंदिर, खिरू चौक होते हुए पुनः लखन चौक के रास्ते ठाकुरबाड़ी पहुंचकर संपन्न होगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ के रथ का दर्शन एवं पूजन कर सकेंगे। रथयात्रा के समापन के बाद ठाकुरबाड़ी परिसर में लगभग 5,000 श्रद्धालुओं के लिए […]

Purnia: डीएम ने की विकास योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा, 15 जुलाई को छह नए डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन की तैयारियां पूरी करने का निर्देश- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत मुख्यालय पटना से विभिन्न विभागों एवं वरीय अधिकारियों द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन की विभागवार समीक्षा से हुई। इसके बाद माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम (आरटीपीएस), लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, सीपी ग्राम, नीलाम पत्र वाद, कब्रिस्तान घेराबंदी, शिक्षा विभाग, योजना विभाग, जिला पदाधिकारी के सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों […]

Purnia: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त, बायसी में होटल व मिठाई दुकानों पर चला औचक जांच अभियान- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बायसी अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं खाद्य संरक्षण पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों एवं होटलों में तैयार और बिक्री के लिए रखे गए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, रखरखाव, भंडारण व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया। जांच के क्रम में विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं मिठाइयों के नमूने (सैंपल) एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए, ताकि उनकी गुणवत्ता […]

Purnia: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 15 जुलाई को छह नए डिग्री कॉलेजों का होगा उद्घाटन- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान मुख्यालय पटना से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन की विभागवार समीक्षा की गई। इसके अलावा न्यायालय से संबंधित मामलों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम (आरटीपीएस), लोक शिकायत निवारण, सीपी ग्राम, नीलाम पत्र वाद, कब्रिस्तान घेराबंदी, शिक्षा विभाग, योजना विभाग तथा जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी विस्तृत समीक्षा की गई। खगड़िया–पूर्णिया फोरलेन निर्माण कार्य एवं डिग्री कॉलेजों के संचालन की प्रगति संतोषजनक […]

Purnia: सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश- GS NEWS

DESK20260

‘ पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 21 आवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपे। डीएम ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला मुख्यालय के अलावा कार्यक्रम के तहत अनुमंडल, प्रखंड एवं विभिन्न विभागों के कार्यालयों में भी संबंधित अधिकारियों ने […]