July 13, 2026
Bhagalpur: नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा कोसी का जलस्तर, बराज से 1.45 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, प्रशासन अलर्ट- GS NEWS
DESK2026भागलपुर : नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब कोसी नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार सुबह कोसी बराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 44 हजार 875 क्यूसेक पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में जलप्रवाह में 39 हजार 375 क्यूसेक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे कोसी बराज से 1 लाख 5 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि सोमवार सुबह 10 बजे यह बढ़कर 1 लाख 44 हजार 875 क्यूसेक हो गया। महज एक दिन में जलप्रवाह में हुई इस बड़ी बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता […]