April 19, 2026
BHAGALPUR : परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धालुओं ने किया पूजन || GS NEWS
DESK 111भागलपुर: परशुराम जयंती के अवसर पर नयाबाजार स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती की गई। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर राकेश कुमार ओझा, रितेश ओझा, डी. के. सिंह, मुकुल सिंह, पवन बजाज, गोपाल बजाज, उषा देवी बजाज, राजेश ओझा, पंडित कन्हैया झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश कुमार ओझा ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय, धर्म और सत्य के प्रतीक हैं और उनका जीवन समाज को अन्याय के […]