Category Archives: bihar bhagalpur

BHAGALPUR : भागलपुर में पेंशनरों का नगर निगम में धरना, भुगतान नहीं होने पर जताया आक्रोश || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर मंगलवार को पेंशनरों ने नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित पेंशनरों ने नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की। धरने पर बैठे पेंशनरों का कहना था कि उन्हें बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पेंशनरों ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला था। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शैलेन्द्र पाठक ने किया, […]

BHAGALPUR : 22 साल से फरार रेप केस का आरोपी: महाराष्ट्र पुलिस की शाहपुर गांव में छापेमारी || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में महाराष्ट्र पुलिस ने 22 साल पुराने रेप केस के फरार आरोपी की तलाश में सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई नागपुर (महाराष्ट्र) के सावनेर थाना कांड संख्या 333/2002 के मुख्य आरोपी निलेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर की गई। महाराष्ट्र पुलिस के दरोगा शरद प्रसाद चौधरी ने बताया कि निलेश कुमार वर्ष 2002 में दर्ज दुष्कर्म मामले का आरोपी है और पिछले 22 वर्षों से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस टीम ने शाहपुर गांव पहुंचकर आरोपी के संभावित ठिकानों पर तलाशी ली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इस […]

BHAGALPUR : सबौर में गंगा कटाव से संकट गहराया, ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत ममलखा पंचायत क्षेत्र में गंगा नदी के लगातार हो रहे कटाव से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अपनी पीड़ा जाहिर की और सरकार व प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा कटाव की समस्या वर्षों से उनके जीवन और आजीविका पर भारी पड़ रही है। नदी के बढ़ते कटाव के कारण खेती योग्य जमीन, घर, सड़कें और अन्य सार्वजनिक संपत्तियां धीरे-धीरे गंगा में समाती जा रही हैं। इससे कई परिवार बेघर हो चुके हैं और उन्हें पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रेस वार्ता में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार स्थानीय प्रशासन […]

BHAGALPUR : चौकी नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, डीएसपी ने परिजनों से की पूछताछ || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के चौकी नियामतपुर निवासी किशोर कुमार के लापता होने का मामला उस समय गंभीर हो गया, जब बरारी पुल घाट के समीप नदी किनारे उनका शव बरामद किया गया। बरारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी टू राकेश कुमार रात करीब साढ़े नौ बजे मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से विस्तृत पूछताछ की। नाथनगर पुलिस ने भी शव की पहचान किशोर कुमार के रूप में होने की पुष्टि की है। मृतक की पत्नी निधि कुमारी ने नाथनगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनके पति दोपहर करीब 3:30 बजे घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार, […]

BHAGALPUR : डीएम और एसएसपी ने कृषि विश्वविद्यालय का किया दौरा, दीक्षांत समारोह की तैयारियों का लिया जायजा || GS NEWS

DESK 1110

24 अप्रैल को आयोजित होगा दीक्षांत समारोह भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 24 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ऑडिटोरियम सहित विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन किया। साथ ही नवनिर्मित स्विमिंग पूल (तरणताल) का भी निरीक्षण किया गया। बताया गया कि समारोह के अवसर पर माननीय राज्यपाल के कर कमलों द्वारा इस तरणताल का उद्घाटन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भी […]

BHAGALPUR : डीएम के आदेश पर वरीय पदाधिकारियों ने प्रखंडों में की जांच, सरकारी योजनाओं का लिया जायजा || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में नामित वरीय पदाधिकारियों ने व्यापक जांच अभियान चलाया। इसके तहत अधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं योजनाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने इन संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं की गुणवत्ता एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह अभियान सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम लोगों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। अधिकारियों को जांच के दौरान मिली खामियों की रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश […]

BHAGALPUR : सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत 20 मामलों की सुनवाई || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर, ‘7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार’ अभियान के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living) कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में लगभग 20 आम नागरिकों के आवेदनों की सुनवाई की। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन और जमीन विवाद से जुड़े मामले शामिल थे। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) सहित विभिन्न जिला, प्रखंड, अंचल एवं थाना स्तर के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के तहत आए लोगों की शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया और उन्हें प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। साथ ही आवेदकों की सुविधा के […]

BHAGALPUR : जर्जर छात्रावास को लेकर छात्रों का हंगामा, 3 दिन का अल्टीमेटम || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर: मारवाड़ी महाविद्यालय में सोमवार को छात्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र प्राचार्य कार्यालय पहुंचे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की। छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय का छात्रावास पूरी तरह जर्जर हो चुका है और भवन की स्थिति बेहद खराब है। उनका कहना है कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही छात्रावास में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि रात में सोते समय भी डर बना रहता है कि कहीं छत गिर न जाए। इस समस्या को लेकर कई बार प्राचार्य से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई […]

BHAGALPUR : कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव की प्रथम स्मृति दिवस मनायी गई, संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प  || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर: भाकपा (माले) के पूर्व जिला कमिटी सदस्य एवं बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के पूर्व राज्य व जिला सचिव कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव की प्रथम स्मृति दिवस सोमवार को स्थानीय सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में मनायी गई। इस अवसर पर भाकपा (माले) और ऐक्टू कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाकपा (माले) के नगर प्रभारी एवं ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने उनके जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव ने जीवनभर गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और वे मजदूरों के […]

BHAGALPUR : सबौर कृषि विश्वविद्यालय में ब्लूबेरी की खेती शुरू, किसानों की आय बढ़ाने की पहल || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में आधुनिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत पहली बार ब्लूबेरी फल की खेती शुरू की गई है। यह फल अब तक मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में ही उगाया जाता रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने बताया कि अब तक यहां धान, मक्का और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों की खेती होती रही है, लेकिन किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अब उच्च मूल्य वाली फसलों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लूबेरी की खेती की शुरुआत की गई है। वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रीति सिंह ने बताया कि ब्लूबेरी का स्वाद मीठा-खट्टा होता है और इसमें […]