


भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में नामित वरीय पदाधिकारियों ने व्यापक जांच अभियान चलाया। इसके तहत अधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं योजनाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने इन संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं की गुणवत्ता एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह अभियान सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम लोगों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। अधिकारियों को जांच के दौरान मिली खामियों की रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
















